जमशेदपुर. जुगसलाई थाना अंतर्गत गौशाला की छत गिरने से कई मवेशियों की दबने की भी खबर है. हालांकि नुकसान का आकलन लगाना मुश्किल है क्योंकि सूत्र बताते हैं कि राहत कार्य में लगे लोग सुरक्षा के दृष्टिकोण से बाहरी का अंदर प्रवेश निषेध किए हुए हैं. इस संदर्भ में विशेष जानकारी हेतु गौशाला से जुड़े लोगों से संपर्क करने का प्रयास किया गया पर संपर्क नहीं हो पाया. जुगसलाई गौशाला के छत गिरने की खबर पाकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए हैं. सूत्रों की माने तो तकरीबन 50 फीट लंबा पुराना छत गिरने की खबर है. स्थानीय लोगों के अलावा विभिन्न…
Author: News Desk
Jamshedpur. करनडीह के आदिवासी कल्याण छात्रावास के छात्रोें ने बुधवार सुबह 7 बजे एलबीएसएम कॉलेज मेन गेट में ताला जड़ दिया. इसके बाद गेट पर ही धरना पर बैठ गये. छात्र खेल मैदान निर्माण कार्य को पूर्ण करने की मांग कर रहे थे. सूचना पर पहुंचे प्रिंसिपल डाॅ अशोक कुमार झा ने छात्राें मनाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं मानें. इसके बाद मुख्य कार्यपालक अभियंता उज्ज्वल नाग को धरना स्थल पर बुलाया गया. प्राचार्य, प्रशासन द्वारा नियुक्त दंडाधिकारी व परसुडीह थाना के पुलिस आरक्षी निरीक्षक मोहम्मद फैज अहमद ने छात्रों के साथ मैदान का निरीक्षण किया, जिसमें मैदान निर्माण…
Ranchi. सीएम हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री मंईयां योजना के लिए (जेएमएमएसवाइ) के लिए लगनेवाले विशेष कैंप की तिथि 10 अगस्त से बढ़ाकर 15 अगस्त तक कर दी है. उन्होंने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर झारखंड की महिलाओं को योजना के प्रति उत्साह दिखाने के लिए बधाई दी है. सीएम ने कहा कि योजना का लाभ महिलाओं को आसानी से मिले इसलिए कैंप की तिथि पांच दिन और बढ़ा दी है. सीएम ने कहा कि उन्हें यह भी जानकारी मिली है कि योजना में बहनों को मिल रहे लाभ को देखते हुए कहीं-कहीं कुछ बिचौलिये भी सक्रिय हो गये हैं. जिला…
New Delhi. सुप्रीम कोर्ट अगले सप्ताह इस बहुचर्चित कानूनी प्रश्न पर सुनवाई करेगा कि यदि पति अपनी पत्नी को यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर करता है, जो नाबालिग नहीं है, तो क्या पति को बलात्कार के अपराध के लिए अभियोजन से छूट मिलनी चाहिए ? प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) डी वाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति जे बी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने सोमवार को एक पक्ष की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता करुणा नंदी की दलीलों पर गौर किया कि वैवाहिक बलात्कार के मुद्दे पर याचिकाओं पर सुनवाई की जानी चाहिए. सीजेआई ने कहा कि याचिकाओं पर अगले सप्ताह…
Jamshedpur . जनता दल यूनाइटेड (जदयू) में शामिल होने के बाद विधायक सरयू राय के उनके बिष्टुपुर आवास पर सोमवार सुबह से ही बधाई देने वालों का तांता लगा रहा. समाज के अन्य वर्गों के दर्जनों लोगों ने भी सरयू राय को जदयू में शामिल होने पर अपनी शुभकामनाएं दीं. इधर, जनता दल यूनाइटेड जमशेदपुर की बैठक सोमवार को महानगर अध्यक्ष परमजीत श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय के जदयू में शामिल होने पर प्रसन्नता व्यक्त की गयी. परमजीत श्रीवास्तव ने कहा कि सरयू राय ने जमशेदपुर पूर्वी में विकास के अनेकों कार्य…
Patamda. मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के पोर्टल में अब तक अपेक्षाकृत सुधार नहीं होने से सोमवार को लगातार तीसरे दिन भी पटमदा एवं बोड़ाम प्रखंड के सभी पंचायत सचिवालयों में आयोजित कैंपों में महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी. समय पर काम नहीं होने से महिलाओं के सब्र का बांध टूटने लगा है. यही वजह है कि पश्चिम बंगाल सीमा से सटे ओड़िया पंचायत में सैकड़ों महिलाओं ने सोमवार को खूब हंगामा किया. महिलाओं के आक्रोश का शिकार डाटा एंट्री ऑपरेटर बन रहे हैं. ओड़िया पंचायत के निवासी मधुसूदन ने बताया कि शनिवार को यहां 5 और रविवार को सिर्फ 1…
Jamshedpur. सिदगोड़ा के एग्रिको वर्कर्स फ्लैट में बंद घर से आबकारी विभाग ने सोमवार को 234 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की. बरामद शराब अरुणाचल प्रदेश में बिक्री के लिए मान्य है. वहां से उक्त शराब शहर कैसे पहुंची? इसकी छानबीन की जा रही है. वैसे छापामारी के दौरान वहां कोई नहीं मिला. उत्पाद आयुक्त विमला लकड़ा ने बताया कि वर्कर्स फ्लैट के बंद पड़े 128 नंबर घर में अरुणाचल प्रदेश में बिक्री होने वाली अंग्रेजी शराब के 26 पेटी रखे हुए थे. इसकी सूचना थाना द्वारा दिए जाने पर उत्पाद विभाग की टीम ने शराब जब्त की.
Dhanbad. धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की हत्या में बीते आठ वर्षों से जेल में बंद जैनेंद्र सिंह उर्फ पिंटू सिंह को सोमवार को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गयी है. पिंटू सिंह के अधिवक्ता जया कुमार ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस बीआर गवई व जस्टिस केवी विश्वनाथन की खंडपीठ ने पिंटू सिंह को जमानत पर मुक्त करने का आदेश दिया है. सुप्रीम कोर्ट का आदेश ट्रायल कोर्ट में पहुंचते ही वह जमानत पर मुक्त हो जाएगा. इस मामले में आरोपी पिंटू सिंह 30 मार्च 2017 से जेल में बंद है. बीते 8 वर्षों में पिंटू सिंह…
Goilkera.पश्चिमी सिंहभूम जिला के गोइलकेरा स्थित महादेवशाल धाम शिव मंदिर में सावन के तीसरी सोमवार पर जलाभिषेक व पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा. तीसरी सोमवारी पर लगभग डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया. यहां शनिवार व रविवार से ही श्रद्धालु पहुंचने लगे थे. देर रात से ही श्रद्धालु कतार में लग गयी. महादेवशाल मंदिर के समीप स्थित रेलवे स्टेशन के रेलवे फुट ओवर ब्रिज तक श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही. कोल्हान प्रमंडल के विभिन्न जगहों के अलावा झारखंड के अन्य क्षेत्र व ओडिशा, पश्चिमी बंगाल, छत्तीसगढ़ से भी श्रद्धालुओं जलाभिषेक और पूजा-अर्चना करने पहुंचे.…
बिहार के भागलपुर की नवगछिया की रहने वाली है सृष्टि चिरानिया Adityapur. एनआईटी जमशेदपुर में वर्ष 2023-24 में छात्रों का बंपर प्लेसमेंट हुआ है. पूर्व के सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए पहली बार संस्थान की कंप्यूटर साइंस की छात्रा सृष्टि चिरानिया को यूएस की कंपनी रुब्रिक ने 1.23 करोड़ के पैकेज पर लॉक किया है. पिछले वर्ष तक अधिकतम पैकेज 82 लाख रुपये सालाना था. सृष्टि बिहार के भागलपुर की नवगछिया की रहने वाली है. जानकारी संस्थान के निदेशक प्रो. गौतम सूत्रधर और ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर प्रो. एके चौधरी ने दी. उन्होंने बताया कि इसके अलावा इस वर्ष दूसरे उच्चतम…
