Author: News Desk

Adityapur. आदित्यपुर रेलवे स्टेशन के समीप एक व्यक्ति ने चलती ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली. मृत व्यक्ति की पहचान आरआईटी थाना क्षेत्र के रायडीह बस्ती (सूर्य मंदिर के निकट) के रहने वाले 35 साल के सिद्धार्थ शंकर के रूप में हुई है. वह शादीशुदा था और अपनी पत्नी के अवैध संबंध से परेशान था. आरपीएफ पोस्ट के अनुसार मृतक ने सोमवार की दोपहर ढाई बजे टाटा-गोड्डा ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली थी. मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें अपनी पत्नी की किसी गैर व्यक्ति से प्रेम प्रसंग की बात का जिक्र किया…

Read More

Dhaka. बांग्लादेश में पिछले दो महीने से जारी आरक्षण विरोधी हिंसक आंदोलन सोमवार को और उग्र हो गया और तख्तापलट हो गया. हजारों प्रदर्शनकारियों ने सैन्य कर्फ्यू का उल्लंघन करते हुए प्रधानमंत्री शेख हसीना के सरकारी आवास पर धावा बोल दिया. शेख हसीना के सत्ता से बेदखल होने के बाद बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की स्थिति और भी खराब हो गई है. हिंदू मंदिरों पर हमले हो रहे हैं. प्रदर्शनकारियों ने हिंदू मंदिरों को भी निशाना बनाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बांग्लादेश के खुलना डिवीजन में स्थित मेहरपुर में एक इस्कॉन मंदिर में तोड़फोड़ की गई. प्रदर्शनकारियों ने…

Read More

Ranchi.झारखंड हाईकोर्ट ने फर्जी फर्मों और चालान से जुड़े 781.39 करोड़ की जीएसटी धोखाधड़ी मामले में आरोपी सुमित गुप्ता की जमानत अर्जी खारिज कर दी. सुमित गुप्ता पर जमशेदपुर में GST चोरी का मामला दर्ज है. हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि देश का एक साधारण व्यक्ति भी राष्ट्र व राज्य के निर्माण और विकास के लिए केंद्र और राज्य सरकार को सीजीएसटी और एसजीएसटी का भुगतान कर रहा है. लेकिन आरोपी सुमित गुप्ता जैसे व्यक्ति जो सफेदपोश अपराधी हैं, वे फर्जी कागज और फर्म बनाकर योजनाबद्ध तरीके से जालसाजी कर राष्ट्र और राज्य की अर्थव्यवस्था को प्रभावित…

Read More

Ranchi. झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस अंबुज नाथ की अदालत ने दामोदर वैली कॉरपोरेशन (डीवीसी) कोलकाता की ओर से मेडिकल ऑफिसर, असिस्टेंट मैनेजर व एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पद के लिए प्रकाशित विज्ञापन के मामले में दायर याचिका पर सुनवाई की. मामले की सुनवाई के दाैरान पक्ष सुनने के बाद अगले आदेश तक नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक लगा दी. अदालत ने प्रतिवादी केंद्र सरकार को तीन सप्ताह के अंदर पूरक शपथ पर दायर करने के लिए अंतिम अवसर पर्दान किया. मामले की अगली सुनवाई के लिए अदालत ने तीन सप्ताह के बाद की तिथि निर्धारित करने को कहा, तब तक नियुक्ति प्रक्रिया पर…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर की सड़कों पर जरा संभलकर चलिएगा. यहां बे’लगाम’ आटो आपको कभी भी नुकसान पहुंचा सकते हैं. ताजा मामला साकची हावड़ा ब्रिज के पास का है. यहां नशे में धुत चालक ने अपने टेंपो से सड़क किनारे पैदल जा रहे चंदन सिंह (52) को कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गयी. घटना सोमवार की देर रात की है.चंदन सिंह गुरुद्वारा बस्ती साकची के रहने वाले थे. वह सुरक्षा गार्ड का काम करते थे. घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने भाग रहे टेंपो चालक को पकड़ कर गोलमुरी पुलिस को सौंप दिया. चंदन सिंह पैदल सड़क पार कर…

Read More

Jamshedpur. मौसम केंद्र ने मंगलवार (आज) को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सिमडेगा सहित कई जिलों में मूसलाधार बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. जमशेदपुर में बादल छाए हुए हैं. बीती रात बारिश रिकॉर्ड की गयी थी. मौसम केंद्र के मुताबिक सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, बोकारो, धनबाद और जामताड़ा में मंगलवार को मूसलाधार बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक, इन इलाकों में वज्रपात की भी चेतावनी जारी की है. पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश सरायकेला-खरसावां में हुई. यहां 36 मीमी बारिश हो गई.

Read More

मैत्री एक्सप्रेस ढाका और कोलकाता के बीच चलती है, जबकि बंधन एक्सप्रेस खुलना और कोलकाता के बीच चलती है Kolkata. भारत और बांग्लादेश के बीच सभी रेल सेवाएं अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई हैं. रेलवे अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. बांग्लादेश में उथल-पुथल के बीच यह निर्णय लिया गया है. रेल मंत्रालय के अनुसार, मैत्री एक्सप्रेस, बंधन एक्सप्रेस और मिताली एक्सप्रेस ने इस साल जुलाई के मध्य में आखिरी फेरे लगाए थे और बांग्लादेश में हिंसक विरोध प्रदर्शनों के कारण तब से उन्हें रद्द कर दिया गया है. मंत्रालय ने कहा कि मैत्री एक्सप्रेस और…

Read More

New Delhi. बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के अभूतपूर्व सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बीच इस्तीफा देने के बाद एयर इंडिया ने सोमवार को तत्काल प्रभाव से ढाका के लिए अपनी निर्धारित उड़ानें रद्द कर दी हैं. एयरलाइन राष्ट्रीय राजधानी से ढाका के लिए प्रतिदिन दो उड़ानों का परिचालन करती है. एयर इंडिया के प्रवक्ता ने सोमवार को बयान में कहा, ‘बांग्लादेश में संकट के मद्देनजर हमने तत्काल प्रभाव से ढाका के लिए अपनी निर्धारित उड़ानों का परिचालन रद्द कर दिया है’ बयान में कहा गया है, ‘हम लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और ढाका से आने-जाने के लिए…

Read More

New Delhi. बांग्लादेश में सरकार विरोधी व्यापक प्रदर्शनों के बाद सोमवार को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने वाली शेख हसीना का विमान लंदन जाने की उनकी योजना के तहत गाजियाबाद स्थित हिंडन एयरबेस पर उतरा. राजनयिक सूत्रों ने यह जानकारी दी. सूत्रों ने बताया कि हसीना बांग्लादेश वायुसेना के एक सी-130 जे सैन्य परिवहन विमान से भारत पहुंचीं. हसीना के विमान के एयरबेस पर उतरने के कुछ समय बाद राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल ने उनसे मुलाकात की. माना जाता है कि हसीना को बांग्लादेश के घटनाक्रम पर भारत के रुख से अवगत कराया गया. भारत ने अभी तक…

Read More

कई मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद घर में नजरबंद हैं खालिदा जिया Dhaka. बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने सोमवार को कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री पद से शेख हसीना का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. इसके साथ ही उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया को रिहा करने का भी आदेश दिया, जो कई मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद से घर में नजरबंद हैं. शहाबुद्दीन ने संसद को भंग करने के बाद एक अंतरिम सरकार का गठन करने का भी ऐलान किया. अखबार ‘प्रथम अलो’ की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति ने यह टिप्पणी बंगभवन में तीनों सेनाओं के…

Read More