Ranchi.राज्य के विभिन्न जेलों में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 39 कैदी रिहा किये जायेंगे. सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड मंत्रालय में झारखंड राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद की 31वीं बैठक में यह निर्णय हुआ. बैठक में राज्य के विभिन्न कारागारों में आजीवन कैद की सजा काट रहे 74 कैदियों की रिहाई से संबंधित समीक्षा की गयी. समीक्षा के क्रम में न्यायालयों, संबंधित जिलों के पुलिस अधीक्षक, जेल अधीक्षक और प्रोबेशन पदाधिकारी के मंतव्य पर बिंदुवार विचार-विमर्श करने के पश्चात 39 कैदियों को रिहा करने पर सहमति बनी. बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया…
Author: News Desk
मामले की अगली सुनवाई 19 अगस्त को होगी. Ranchi. झारखंड हाइकोर्ट ने नशा के कारोबार व अफीम की खेती को लेकर स्वत: संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर सुनवाई की. एक्टिंग चीफ जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद व जस्टिस अरुण कुमार राय की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई के दौरान पक्ष सुनने के बाद मौखिक रूप से कहा कि पुलिस का नशा कारोबार रोकने का अभियान सिर्फ दिखावा वाला नहीं होना चाहिए. कार्रवाई का असर धरातल पर दिखना चाहिए. झारखंड में गांजा, चरस, अफीम जैसे मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री को हर हाल में रोका जाये. इसे रोकने को लेकर पुलिस कठोर…
Jamshedpur. चक्रधरपुर मंडल के बड़ाबंबो रेलवे स्टेशन के पास हुई रेल दुर्घटना मामले में प्रारंभिक जांच रिपोर्ट भेज दी गयी है. रेलवे बोर्ड को भेजी गयी जांच रिपोर्ट में यह बताया गया है कि मालगाड़ी गिरने की रिपोर्टिंग और फिर एक्शन में देरी के कारण यह हादसा हुआ. यह तय हुआ है कि मालगाड़ी से टकराने से ही यह घटना घटी है. लेकिन जब ट्रेन गिरी, उसके सात मिनट बाद मालगाड़ी के चालक और सह चालक ने सूचना दी. यह सूचना और तुरंत देनी थी. इसके बाद हेड क्वार्टर के स्तर पर एक्शन लेना चाहिए था, जिसमें भी देरी हुई.…
Barbil. क्योंझर जिला के जोड़ा शहर में सोमवार को पड़ोसी के बच्चे व अपने बेटे को स्कूल पहुंचाने जा रहे बाइक सवार को पीछे से हाइवा ने कुचल दिया. हादसे में पिता-पुत्र व एक छात्र की मौत हो गयी. घटना सोमवार सुबह की है. जानकारी के अनुसार, जोड़ा आजाद बस्ती निवासी कृष्णा भूसाल (40) अपने दो बेटे व पड़ोसी के बेटे को बाइक पर बिठा कर स्कूल छोड़ने निकले. बड़े बेटे को संत टेरेसा स्कूल में छोड़ कर छोटे बेटे निकित (7) और पड़ोसी संतोष शर्मा के बेटे गणेश शर्मा को टाटा डीएवी स्कूल छोड़ने जा रहे थे. इस दौरान…
Jamshedpur.बागबेड़ा थाना में पदस्थापित एसआई तेज प्रताप सिंह को एसएसपी किशोर कौशल ने सोमवार को सस्पेंड कर दिया. एसआई तेज प्रताप सिंह के खिलाफ पासपोर्ट वेरिफिकेशन के नाम पर रुपये मांगने का आरोप था. पीड़ित ने इसकी लिखित शिकायत एसएसपी से की थी. एसएसपी ने शिकायत के आलोक में जांच का जिम्मा डीएसपी विधि-व्यवस्था तौकिर आलम को सौंपा था. डीएसपी ने अपनी जांच रिपोर्ट में एसआई तेज प्रताप सिंह पर लगे आरोप को सही बताया. रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी ने एसआई तेज प्रताप सिंह को सस्पेंड कर दिया.
Kolkata. पश्चिम बंगाल सरकार को 77 समुदायों को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) में शामिल करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत नहीं मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने कलकत्ता हाइकोर्ट के फैसले पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है. उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को पश्चिम बंगाल सरकार से सामाजिक और आर्थिक पिछड़ेपन तथा सार्वजनिक क्षेत्र की नौकरियों में पिछड़ी जातियों के अपर्याप्त प्रतिनिधित्व पर परिमाणात्मक आंकड़े उपलब्ध कराने को कहा है. आरोप है कि पश्चिम बंगाल सरकार ने कई जातियों को आरक्षण का लाभ देने के लिए उन्हें अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की सूची में शामिल किया था.…
Ranchi. झारखंड सरकार के कैबिनेट की बैठक सात अगस्त को होगी. प्रोजेक्ट भवन में शाम चार बजे से होनेवाली बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे. कैबिनेट में राज्य के विकास से संबंधित महत्वपूर्ण नीतियों व योजनाओं पर विचार के बाद निर्णय लिया जायेगा.
Ranchi.भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को हेमंत सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के शुभारंभ के पहले दिन ही फॉर्म के नाम पर वसूली भी शुरू हो गयी है. राज्य सरकार का जन कल्याण से कोई लेना-देना नहीं है. योजना का दिखावा केवल लूटने के लिए है. योजनाएं सरकार के बचे चंद महीनों में भी यह दलाल बिचौलियों के लिए लूट का रास्ता खोल रही हैं. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हेमंत सरकार की चरणबद्ध योजना के तहत अभी फॉर्म के नाम पर, फिर पंजीकरण के नाम पर, फिर सूची में नाम…
Devghar. श्रावणी मेले के तीसरी सोमवारी पर बाबानगरी में भोलेनाथ के भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा. श्रावणी मेले में कांवरियों के हुजूम से पूरा देवघर शिवमय हो चुका है. रविवार को दोपहर से ही कांवरिया पथ पर जलार्पण के लिए भक्तों का रेला देखकर ही सोमवारी के दृश्य का अंदाजा लग रहा था. रविवार को मंदिर का पट बंद होने तक देर रात दो बजे तक कांवरियों की कतार बाबा मंदिर से 15 किमी दूर ऊपर सिंहवा तक पहुंच गयी थी. सोमवार शाम सात बजे तक कतार बाबा मंदिर से 10 किमी दूर नंदन पहाड़ स्थित फिल्टरेशन प्लांट से संचालित…
Jamshedpur. पुतड़ू टोल प्लाजा के पास ट्रक चालक से अपराधियों ने हथियार के बल पर मोबाइल और पैसे लूट लिये. घटना सोमवार तड़के करीब चार बजे की है. वारदात के बाद गालूडीह पुलिस की सूचना पर एमजीएम पुलिस ने दो अपराधियों को उलीडीह के पास से गिरफ्तार कर लिया. टोल प्लाजा के आसपास के दुकानदारों ने बताया कि अपराधी कार से आये थे. अपराधियों के पास हथियार थे. इस कारण डर से कोई सामने जाने का साहस नहीं कर सका. पुलिस मामले की जांच कर रही है. मालूम हो कि इसके पहले पुतड़ू टोल प्लाजा के पास से कई बार…
