Jamshedpur. टाटा स्टील में अनुषंगी कंपनी अंगुल एनर्जी लिमिटेड कंपनी के समायोजन की प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है. एनसीएलटी और एनसीएलएटी के स्तर पर लगातार हुई सुनवाई के बाद इसकी मंजूरी दी गयी थी. इसके बाद एक अगस्त से इसके सारे शेयरों को ट्रांस्फर करने का आदेश दिया गया था. इसके बाद अंगुल एनर्जी लिमिटेड को टाटा स्टील में समायोजित कर दिया गया. इसके तहत कंपनी के इक्वीटी शेयर कैपिटल 210 करोड़ रुपये का समायोजन कर दिया गया है. इसके बाद कंपनी का शेयर 32583.50 करोड़ रुपये का कैपिटल अब कंपनी का हो चुका है. इसकी अधिकारिक जानकारी एनएसई…
Author: News Desk
Ranchi. मौसम विभाग ने राज्य के ज्यादातर जिलों में 3 अगस्त को भी लगातार तेज हवा चलने और भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तेज हवा और बारिश की संभावना को देखते हुए 3 अगस्त को सभी सरकारी और निजी विद्यालयों को बंद रखने का निर्देश दिया है. मुख्यमंत्री ने मौसम के रुख को देखते हुए सुरक्षा के दृष्टिकोण से 3 अगस्त को राज्य भर के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों को बंद रखने का निर्देश दिया है. इधर, आपदा प्रबंधन विभाग ने भी तीन अगस्त को भी तेज हवा और भारी बारिश के मद्देनजर…
Jamshedpur. असम के मुख्यमंत्री सह झारखंड भाजपा के सह प्रभारी हिमंता विस्वा सरमा शुक्रवार को जमशेदपुर पहुंचे. उन्होंने जमशेदपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रत्येक विधानसभा से छह-आठ लोग खुद को उम्मीदवार के रूप में पेश कर रहे हैं. यह काम प्रदेश नेतृत्व का है, वह जिसे चाहेगा, उसे टिकट देगा. प्रत्याशी के समर्थक बनने से खुद को विवादों से फंसने से कार्यकर्ताओं को बचना चाहिए. जमशेदपुर पूर्वी एवं पश्चिमी की सीटें परंपरागत व काफी अहम है. यहां से यदि हम चुनाव जीतते हैं, तो झारखंड की सत्ता में रहेंगे. ऐसे में इस विधानसभा चुनाव में दोनों सीटों के…
Chakardharpur. मुंबई-हावड़ा मेल दुर्घटना की जांच चल रही है. दक्षिण-पूर्व रेलवे कोलकाता के मुख्य संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) बृजेश कुमार मिश्रा ने चक्रधरपुर के डीआरएम सभागार में दूसरे दिन शुक्रवार को 44 रेलकर्मियों से पूछताछ की गयी. इसमें मालगाड़ी के लोको पायलट मिथिलेश कुमार व सहायक लोको पायलट शुभम भारती से विशेष पूछताछ की गयी. साथ ही डांगुवापोसी के लोको पायलट व सहायक लोको पायलट से भी पूछताछ गयी. अधिकारियों ने इस मामले में 21 लोको पायलट, 10 ट्रेन मैनेजर, यांत्रिकी के 9 वरीय अनुभाग अभियंता, 2 वरीय अनुभाग अभियंता एवं एक विद्युत (टीआरएस) के वरिष्ठ अनुभाग अभियंता प्रभारी का बयान…
Galudih. गालूडीह बराज डैम से पानी के निकलने की रफ्तार बढ़ गयी है. इसका असर हुआ है कि पानी के लिए तरस रही सुवर्णरेखा नदी उफना गयी है. नदी के दोनो किनारे पानी से लबालब भर गयी है. दरअसल, शुक्रवार सुबह डैम के दो गेट को ज्यादा स्तर पर खोला गया. इससे नदी की पूर्व दिशा में डैम से प्रति सैकेंड 911 क्यूमेक्स पानी नदी में छोड़ा जा रहा है. बराज डिविजन के कार्यपालक अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि बारिश कुछ दिनों से लगातार हो रही है. इस वजह से डैम में 92 मीटर आरएल से ज्यादा पानी जमा…
Jamshedpur.राजखरसावां-बड़ाबांबो रेलवे स्टेशन के बीच बीते 30 जुलाई को हावड़ा-मुंबई मेल दुर्घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस ने तीन धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. बड़ाबांबो रेलवे स्टेशन के प्रबंधक डीवी शेखर ने खरसावां थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. उन्होंने पूरे मामले की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने आवेदन में कहा कि 30 जुलाई को बड़ाबांबो स्टेशन में रात्रि ड्यूटी के दौरान स्टेशन मास्टर जयराम मार्डी ड्यूटी पर थे. अहले सुबह 3.40 बजे सूचना मिली कि बड़ाबांबो-राजखरसावां स्टेशन के बीच 12810 अप हावड़ा-मुंबई मेल और गुड्स…
Chakardharpur. दो दिन से लगातार हो रही बारिश की वजह से पहाड़ी नदियां लबालब भर गई हैं. इस वजह से बंदगांव प्रखंड की हिरणी फॉल भी शुक्रवार को उफना गयी. हिरणी फॉल के झरना से चार मीटर ऊपर से पानी बाहर बह रहा हैं. वहीं सुरक्षा की दृष्टि से किसी को भी हिरणी फॉल के झरने की ओर नहीं जाने दिया जा रहा हैं. हिरणी फॉल में तैनात सुरक्षा कर्मी लगातार नजर बनाए हुए हैं. मालूम रहे कि गुरुवार की सुबह से क्षेत्र में तेज बारिश हो रही है. हिरणी फॉल के झरने का पानी सीधे नदी में गिर रहा…
Ranchi. निजी टेलीकॉम कंपनियों के रीचार्ज महंगे होने के बाद लोगों ने भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) का रुख करना शुरू कर दिया है. ग्राहकों की बढ़ रही संख्या को देखते हुए कंपनी भी मौका गंवाना नहीं चाहती है. कम कीमत के साथ लोगों को हाई स्पीड डाटा और कॉलिंग की सुविधा मिल सके, इसके लिए कंपनी झारखंड में 4जी के साथ 5जी नेटवर्क की भी तैयारी कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि वर्तमान उपकरण को अपग्रेड करने के बाद 5जी सेवा भी दी जा सकेगी. इसमें अधिक समय नहीं लगेगा. झारखंड में 4जी के साथ 5जी की…
Jamshedpur. ऑटो रिक्शा चालक अब वर्दी में नजर आयेंगे. हाइकोर्ट की सख्ती के बाद परिवहन सचिव ने सभी जिला परिवहन पदाधिकारियों को इस नियम को कड़ाई से लागू कराने का निर्देश दिया है. इस संबंध में जिला परिवहन पदाधिकारी ने अधिसूचना जारी कर दी है. जारी अधिसूचना में ऑटो (डीजल-सीएनजी-पेट्रोल) चालक को खाकी रंग की वर्दी और ई-रिक्शा चालकों को नीले रंग की वर्दी का परिचालन करने को कहा गया है. सभी ऑटो चालकों को निर्देश दिया गया है कि वे इन नियमों का सख्ती से पालन करें. जिला परिवहन पदाधिकारी ने इस मामले की जानकारी एसएसपी को भी दी…
Ranchi. 24 घंटे से रांची समेत पूरे झारखंड में झमाझम बारिश हो रही है. वजह बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव वाला क्षेत्र सक्रिय होना है. रांची में बारिश से कई इलाके जलमग्न हो गये और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह 6:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक रांची में 89.8 मिमी बारिश हुई. इसके बाद भी लगातार बारिश होती रही देर शाम तक 114 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी थी. रांची के कुछ मोहल्लों में एनडीआरएफ की टीम उतारनी पड़ी. राजधानी में इस वर्ष की सबसे अधिक बारिश…
