राज्य में रोजगार, विकास और बदलाव के लिए भाजपा की सरकार बनाना जरूरी : मोहन यादव दुमका. झारखंड की उप राजधानी दुमका में सोमवार को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राज्य की जनता से कहा कि अब इस सरकार को न सहना है और न कुछ कहना है. बस इसे बदलकर रहना है. क्योंकि, राज्य में जेएमएम-कांग्रेस की सरकार ने लूट मचा रखी है. यह सरकार केवल चुनाव जीतने के लिए वोट मांगती है और जनता से झूठ बोलती है. हेमंत सरकार ने 2019 के चुनाव में जो वादे किए थे, उनमें से कितने वादे पूरे हुए हैं? उन्होंने पांच…
Author: News Desk
Jamshedpur. दुर्गापूजा में विधि व्यवस्था बनाए रखने और शांति पूर्ण व सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में दुर्गापूजा के आयोजन को लेकर सोमवार को केन्द्रीय शांति समिति की बैठक सिदगोड़ा टाउन हॉल में हुई. इसमें उपायुक्त अनन्य मिJamshedpur News : केंद्रीय शांति समिति की बैठक में 13 को विसर्जन पर बनी सहमति, एसएसपी बोले, दुर्गा पूजा में सुरक्षा की रहेगी पुख्ता व्यवस्थात्तल, एसएसपी किशोर कौशल, सिटी एसपी समेत अन्य पुलिस व प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद रहे. इस दौरान सभी ने दुर्गा पूजा को लेकर की जाने वाली तैयारियों पर चर्चा की. साथ ही पूजा समिति के सदस्यों से सुझाव मांगे. बैठक में सभी ने…
Ranchi. झारखंड सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा उपहार दिया है. झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग की बैठक में फैसला लिया गया है कि बिजली के दर में कोई वृद्धि नहीं होगी. साथ ही उपभोक्ताओं के लिए दूसरी राहत की बात ये है कि उन्हें अब मीटर का रेंट भी नहीं होगा. आयोग का मानना है कि एस साल में बिजली की सप्लाई में सुधार नहीं हुआ है, जिससे बिजली दर में बढ़ोत्तरी नहीं की गयी है. जानकारी के मुताबिक, सोमवार को विद्युत नियामक आयोग की बैठक हुई. आयोग के सचिव ने नियामक आयोग जेबीवीएनएल के प्रस्ताव पर सुनवाई की…
पटना. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत के नेतृत्व में अधिकारियों की एक टीम ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित दरभंगा एवं सीतामढ़ी जिले का हवाई सर्वेक्षण किया. हवाई सर्वेक्षण के पश्चात् अधिकारियों की टीम ने दरभंगा के जिलाधिकारी एवं दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया. आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव ने अधिकारियों के साथ बैठक कर बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर चलाये जाने का निर्देश दिया. प्रत्यय अमृत ने बताया कि दरभंगा के…
सरकार की योजनाओं से लाभान्वित युवा पीढ़ी खुले आसमान में उड़ने को तैयार : हेमन्त सोरेन धनबाद. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने साेमवार काे एरोड्रम ग्राउंड, बलियापुर, धनबाद में आयोजित झारखंड कौशल सम्मेलन-जॉब ऑफर लेटर सह रोजगार प्रोत्साहन एवं परिवहन भत्ता वितरण समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज प्रदेश के नौजवानों के लिए बेहद खास दिन है. इस ऐतिहासिक पल में जॉब ऑफर लेटर प्राप्त करने वाले युवक-युवतियों से यही कहूंगा कि अब आप खुले आसमान में उड़ने को तैयार है. सोरेन ने कहा कि देश-विदेश से आए विभिन्न कंपनियों के माध्यम से आज आपको जॉब ऑफर लेटर प्रदान…
रांची, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि आज हमारे लिए एक ऐतिहासिक दिन है. हमने 20 सितंबर को भोगनाडीह से परिवर्तन यात्रा की शुरुआत की थी और आज यह यात्रा अपने अंतिम चरण में है. दाे अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हजारीबाग आएंंगे और इसके साथ झारखंड विधानसभा चुनाव का बिगुल बज जाएगा. हमें इस विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनानी है. एक नया झारखंड बनाना है. हिमंता बिस्वा सरमा साेमवार काे टाटीसिल्वा में आयोजित परिवर्तन यात्रा के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि जब रघुवर दास की सरकार थी तब झारखंड…
रांची. विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री एवं केंद्रीय सेवा प्रमुख अजय पारीक ने कहा कि विहिप के स्थापना से सेवा कार्य किया जा रहा हैं. विहिप का स्वभाव सेवा कार्य का हैं. हर कार्यकर्ता एक सेवा कार्य चला सकता हैं. सेवा कार्य के माध्यम से सबल और सक्षम हिंदू समाज का निर्माण करें. अपने घर अपने मोहल्ले में ही सेवा कार्य किया जा सकता हैं. सप्ताह में एक बार शिक्षा और संस्कार देने का कार्य किया जा सकता हैं. देश में 5000 से अधिक सेवा कार्य चल रहे हैं. इसमें शिक्षा के क्षेत्र में सुदूर क्षेत्र में 100 से…
कोडरमा. कोडरमा के तत्कालीन कांग्रेस जिला अध्यक्ष शंकर यादव हत्याकांड मामले की सुनवाई करते हुए अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम के न्यायाधीश गुलाम हैदर की अदालत ने कांड के अभियुक्त मुनेश यादव को मामले में 302/34 आईपीसी के तहत दोषी पाते हुए सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई. साथ ही 50 हजार जुर्माना लगाया. जुर्माना की राशि नहीं देने पर दाे वर्ष अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी. वहीं न्यायालय ने 120 बी के तहत दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई साथ ही 50 हजार जुर्माना लगाया. जुर्माने की राशि नहीं देने पर दाे वर्ष अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी.…
रांची. प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में संवाद विधानसभा चुनाव 2024 का आयोजन सोमवार को ललगुटवा में हुआ. मुख्य मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा कि संवाद आपके साथ कार्यक्रम के कारण पूरे झारखंड के लोगों और जमीनी हकीकत से संगठन रूबरू हुआ, यह समय की जरूरत थी. कभी-कभी चुनावी रणनीति और समीकरण अपने पक्ष में होने के बाद भी बूथ स्तर पर कार्य नहीं होने से चुनाव में हार हो सकती है, एक प्रतिशत मत भी सरकार बना बिगाड़ सकते हैं. कांग्रेस को कांग्रेस ही हराती है, इस मुहावरे को गलत साबित करना.…
रांची. अपर न्यायायुक्त अमित शेखर की कोर्ट ने दहेज के लिए चंदा कुमारी की हत्या करने के तीन दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनायी है. कोर्ट ने चंदा के पति दिलीप कुमार, सास लालो देवी और ननद अनीता कुमारी को सोमवार को आजीवन कारावास की सजा सुनायी है. इसके साथ ही अदालत ने तीनों दोषियों पर एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया है. चंदा की शादी वर्ष 2019 में हुई थी. शादी के बाद से ही उसके ससुराल वाले उसे दहेज़ के लिए प्रताड़ित कर रहे थे. इससे तंग आकर वर्ष 2022 में चंदा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर…
