हजारीबाग. प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है. गांधी मैदान में पंडाल का निर्माण किया जा रहा है. शहर में साफ-सफाई व बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने का काम तेजी से किया जा रहा है. प्रधानमंत्री आगमन वाले रूट को ध्यान में रखते हुए नगर निगम साफ-सफाई में जुट गया है. पर्यवेक्षक, नोडल पदाधिकारी और पदाधिकारियों की टीम गठित की गयी है. इस टीम में 18 सदस्यीय अभियंताओं और नगर प्रबंधक की टीम कार्यरत है. इन नोडल पदाधिकारियों की निगरानी तीन सहायक नगर आयुक्त कर रहे हैं. प्रधानमंत्री मार्ग विभावि से झारखंड पुलिस अकेडमी, निर्मल…
Author: News Desk
रांची. भाजपा विधायक सह नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि परिवर्तन यात्रा का उद्देश्य राज्य की जनता को इंडिया गठबंधन सरकार की झूठ के खिलाफ जागरूक करना है. यह बात अब सिद्ध हो चुकी है कि हेमंत सरकार युवा विरोधी है. आज रांची में जेएसएससी कार्यालय के सामने छात्र एकजुट होकर विगत दिनों हुए पेपर लीक के कारण जेएसएससी –सीजीएल की परीक्षा में हुई अनियमितताओं को लेकर धरने पर है. राज्य की नौकरियां बेच दी गई है. भाजपा की सरकार आएगी और सभी अनियमितताओं की जांच कराई जाएगी, युवाओं को उनका “हक व अधिकार” बहुत जल्द मिलेगा. बाउरी…
रांची. केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने हेमंत सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने झारखंड की जनता को सिर्फ हसीन सपने दिखाए. 5 वर्षों में झारखंड सरकार ने कोई काम नहीं किया. जेएमएम कांग्रेस की गठबंधन सरकार ने घोषणा पत्र में किए गए एक भी वादे पूरे नहीं किए. उन्होंने कहा कि राज्य हेमंत सरकार ने बेरोजगार युवाओं को नौकरी नहीं दी और न ही बेरोजगारी भत्ता दिया. उन्होंने हेमंत सरकार को घेरते हुए कहा कि राज्य सरकार ने 25-25 लाख रुपये लेकर परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक कराया गया. साथ ही झारखंड में आदिवासी बेटियों…
रांची:झारखंड सरकार के कई आईएएस पदाधिकारी का आज स्थानांतरण किया गया, इस क्रम में पूर्वी सिंहभूम जिला के उपविकास आयुक्त मनीष कुमार को पाकुड़ का उपायुक्त बनाया गया है. वहीं दूसरी ओर मंजूनाथ भजंत्री को रांची का उपायुक्त बनाया गया है. आज जारी होने वाले स्थानांतरण की सूची में रांची और लातेहार के उपायुक्त सहित आधा दर्जन IAS अफसरों का तबादला भी हुआ है. 2011 बैच के आईएएस मंजूनाथ भजंत्री रांची के नये उपायुक्त होंगे. वहीं 2017 बैच के आईएएस उत्कर्ष गुप्ता को लातेहार का नया उपायुक्त बनाया गया है. जबकि प्राथमिक शिक्षा निदेशक 2017 बैच के आईएएस शशि…
Honda Hness CB350 : होंडा आपके लिए लेकर आया है दमदार लुक और जबरदस्त फीचर्स वाली Honda Hness CB350 | इस गाड़ी में आपको बुलेट से अधिक फीचर्स और जबरदस्त माइलेज मिलती है | अगर आप भी अपने लिए एक स्कूटी लुक और जबरदस्त माइलेज वाला गाड़ी लेने का मन बना रहे हैं तो यह आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है | होंडा की इस गाड़ी की कीमत और फीचर्स दोनों के बारे में हमने इस आर्टिकल में आपको बताया है | Honda Hness CB350 फीचर्स इस गाड़ी में आपको कुछ एडवांस फीचर्स मिलते हैं जो इसे और…
Chandil. सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल में सोमवार को बड़ा रेल हादसा टल गया. चांडिल स्टेशन के पास एक मालगाड़ी बेपटरी हो गई.इससे रेलवे ट्रैक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. दोपहर 12 बजे के करीब तेज आवाज के साथ एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई. इस हादसे की सूचना चक्रधरपुर रेल मंडल कंट्रोल को दी गई. सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया. वहीं, रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त होने की वजह से टाटानगर स्टेशन से आने-जाने वाली ट्रेनों की आवाजाही बंद कर दी गई है. रेलवे प्रशासन ने बताया…
New Delhi. ‘मृगया’, ‘सुरक्षा’ और ‘डिस्को डांसर’ और ‘डांस डांस’ जैसी फिल्मों के मशहूर अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को सिनेमा के क्षेत्र में सरकार के सर्वोच्च सम्मान ‘दादा साहेब फाल्के’ पुरस्कार के लिए सोमवार को नामित किया गया. दादा साहेब फाल्के पुरस्कार की घोषणा से कुछ महीने पहले ही चक्रवर्ती को भारत सरकार के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘पद्म भूषण’ से सम्मानित किया गया था. केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर इस पुरस्कार के लिए अभिनेता के नाम की घोषणा की. मंत्री ने लिखा, ‘मिथुन दा की शानदार सिनेमाई यात्रा पीढ़ियों को प्रेरित करती…
New Delhi. झारखंड के पूर्व मंत्री गोपाल कृष्ण पातर उर्फ़ राजा पीटर सोमवार को यहां जनता दल (यूनाईटेड) में शामिल हो गए. साल 2009 में पीटर झारखंड के तत्कालीन मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) सुप्रीमो शिबू सोरेन को तमाड़ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में पराजित कर पहली बार चर्चा में आए थे. इस, हार के बाद सोरेन को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था. पीटर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में आस्था जताते हुए राजधानी के जंतर-मंतर स्थित पार्टी कार्यालय में जद (यू) की सदस्यता ग्रहण की. इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी…
Patna. नेपाल में बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या सोमवार को बढ़कर लगभग 200 हो गई, जबकि कम से कम 30 लोग अब भी लापता हैं. पिछले शुक्रवार से लगातार हो रही बारिश के कारण बाढ़ आई और जगह जगह भूस्खलन हुआ, जिससे हिमालयी राष्ट्र में तबाही मच गई. इधर, बिहार के दरभंगा में कोसी नदी और सीतामढ़ी में बागमती नदी के तटबंधों में नयी दरारें आने के बाद सोमवार को राज्य के कई हिस्सों में बाढ़ की स्थिति और खराब हो गई. अधिकारियों के अनुसार,कल रात बाढ़ के कारण उफनती कोसी नदी ने…
New Delhi. उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई को एक जनहित याचिका में पक्षकार बनाए जाने और एक सेवा विवाद से संबंधित याचिका को खारिज करने संबंधी मामले में उनके खिलाफ आंतरिक जांच की मांग किए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई. प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति जे बी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने पुणे में रहने वाले वादी से कहा, ‘‘आप किसी न्यायाधीश को प्रतिवादी बनाकर जनहित याचिका कैसे दायर कर सकते हैं? कुछ तो गरिमा होनी चाहिए. आप बस यह नहीं कह सकते कि मैं एक न्यायाधीश के खिलाफ आंतरिक जांच…
