Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Jamshedpur»जद (यू) में शामिल हुए झारखंड के पूर्व मंत्री राजा पीटर, तमाड़ विस सीट के उपचुनाव में झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन को किया था पराजित
    Jamshedpur

    जद (यू) में शामिल हुए झारखंड के पूर्व मंत्री राजा पीटर, तमाड़ विस सीट के उपचुनाव में झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन को किया था पराजित

    News DeskBy News DeskSeptember 30, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. झारखंड के पूर्व मंत्री गोपाल कृष्ण पातर उर्फ़ राजा पीटर सोमवार को यहां जनता दल (यूनाईटेड) में शामिल हो गए. साल 2009 में पीटर झारखंड के तत्कालीन मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) सुप्रीमो शिबू सोरेन को तमाड़ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में पराजित कर पहली बार चर्चा में आए थे. इस, हार के बाद सोरेन को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था. पीटर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में आस्था जताते हुए राजधानी के जंतर-मंतर स्थित पार्टी कार्यालय में जद (यू) की सदस्यता ग्रहण की.

    इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, राष्ट्रीय महासचिव आफाक अहमद खान, राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद निसार, जद (यू) की झारखंड इकाई के वरिष्ठ नेता शैलेन्द्र महतो और सुशील सिंह मौजूद थे. साल 2009 के झारखंड विधानसभा चुनाव में पीटर ने जद (यू) के टिकट पर चुनाव जीता था. वह झारखंड सरकार में 2010 में उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री बने.

    झारखंड में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं. वर्तमान में राज्य में झामुमो और कांग्रेस की गठबंधन सरकार है जिसकी अगुवाई हेमंत सोरेन कर रहे हैं.
    पिछले विधानसभा चुनाव में तमाड़ सीट से झामुमो के विकास कुमार मुंडा ने जीत दर्ज की थी. उन्होंने ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) के रामदुर्लभ मुंडा को पराजित किया था.

    JAMSHEDPUR NEWS: बर्मामाइन्स में राजा मजुमदार पर चाकू और ईंट से जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

    झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आजसू का गठबंधन है. जद (यू) भी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का प्रमुख घटक दल होने के नाते झारखंड में कुछ सीटों पर दावेदारी कर रहा है. हाल ही में झारखंड के वरिष्ठ नेता सरयू राय ने जद (यू) का दामन थामा था. राय ने पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा द्वारा टिकट से वंचित किए जाने के बाद बागी रूख अख्तियार कर लिया था. उन्होंने बतौर निर्दलीय उम्मीदवार जमशेदपुर पूर्वी सीट पर तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ चुनाव लड़ा और उन्हें पराजित किया.

    जद (यू) सूत्रों का कहना है कि पीटर और राय के पार्टी में शामिल होने से तमाड़ और जमशेदपुर पूर्वी सीट पर उसकी दावेदारी मजबूत हो गई है.

    Pune Hadapsar Yard:पुणे एवं हडपसर यार्ड में प्री-एनआई एवं एनआई कार्य के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की कुछ ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन 

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Former Jharkhand minister Raja Peter joins JD(U) had defeated JMM supremo Shibu Soren in the by-election of Tamar assembly seat
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: बर्मामाइन्स में राजा मजुमदार पर चाकू और ईंट से जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

    August 31, 2026

    Pune Hadapsar Yard:पुणे एवं हडपसर यार्ड में प्री-एनआई एवं एनआई कार्य के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की कुछ ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन 

    August 31, 2026

    Jamshedpur NEWS: चर्च स्कूल बेल्डीह में होगा CONQUISTADOR 2026, Netflix थीम पर दिखेगा प्रतिभा, रचनात्मकता और रोमांच का संगम

    August 31, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: बर्मामाइन्स में राजा मजुमदार पर चाकू और ईंट से जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

    August 31, 2026

    Pune Hadapsar Yard:पुणे एवं हडपसर यार्ड में प्री-एनआई एवं एनआई कार्य के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की कुछ ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन 

    August 31, 2026

    Jamshedpur NEWS: चर्च स्कूल बेल्डीह में होगा CONQUISTADOR 2026, Netflix थीम पर दिखेगा प्रतिभा, रचनात्मकता और रोमांच का संगम

    August 31, 2026

    Jamshedpur NEWS: राष्ट्रीय खेल दिवस पर छह स्कूलों के 87 दिव्यांग बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित

    August 31, 2026

    Dhanbad NEWS: धनबाद रेल मंडल में 33 सेवानिवृत्त कर्मचारियों का समापक भुगतान, समारोह में किया गया सम्मानित

    August 31, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group