Author: News Desk

Jamshedpur.ट्यूब मेकर्स क्लब के कर्मचारियों के बोनस पर रविवार को प्रबंधन और यूनियन के बीच समझौता हुआ. समझौते के तहत कर्मचारियों को 20 प्रतिशत बोनस मिलेगा. कर्मचारियों को अधिकतम 65,876 रुपये तथा न्यूनतम 40,166 रुपये मिलेगा. बोनस की राशि अगले सप्ताह बैंक खाते में चली जायेगी. समझौते पर प्रबंधन की ओर से अध्यक्ष संजय एस साहनी, वाइस प्रेसिडेंट पीयूष कुमार, सचिव दिनकर आनंद, मेंबर एचआर -आइआर रिचा केडिया तथा कैंटीन, होटल एंड रेस्टोरेंट वर्कर्स यूनियन की ओर से अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, डिप्टी प्रेसिडेंट बीके डिंडा, सचिव ददन सिंह, सदस्य पुलक मैती, बीआर मिश्रा, और पीटर एंथोनी ने हस्ताक्षर किये.

Read More

Chakardharpur.चक्रधरपुर के बूढ़ीगोड़ा मैदान में रविवार को मंईयां सम्मान यात्रा का आयोजन हुआ. सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री की पत्नी सह गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन ने कहा कि सीएम हेमंत सोरेन ने मंईयां सम्मान योजना से आधी आबादी को मान, सम्मान और अधिकार दिलाने का प्रयास किया है. भाजपा मंईयां योजना को बंद कराने की साजिश रच रही है. विपक्ष के बहकावे में नहीं आयें. उन्होंने कहा कि हमारा झारखंड संगठित हैं. सभी धर्म के लोग इस राज्य में संगठित हैं. महागठबंधन के सभी दल संगठित हैं. बेटे, भाई के रूप में हेमंत सोरेन काम कर रहे हैं.…

Read More

Chakradharpur. बेहतर निबंध लेखन के लिए चक्रधरपुर रेलवे इंग्लिश मिडियम स्कूल के तीन बच्चों को दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा ने सम्मानित किया. यह सम्मान कोलकाता में हिंदी पखवाड़ा पर आयोजित हिंदी निबंध व वाक प्रतियोगिता में बेहतर लेखन पर मिला. कोलकाता गार्डनरीच मुख्यालय में आयोजित हिंदी पखवाड़ा के पुरस्कार वितरण समारोह में रेल जीएम ने बच्चों को प्रशस्ति पत्र व नकद पुरस्कार प्रदान किया. 20 सितंबर को हिंदी पखवाड़ा पर दपू रेलवे राजभाषा विभाग द्वारा जोनल स्तरीय हिंदी निबंध व वाक प्रतियोगिता आयोजित की गयी थी. इसमें चक्रधरपुर, बंडामुंडा, झारसुगुड़ा, आद्रा एवं खड़गपुर के रेलवे स्कूलों…

Read More

Jamshedpur. रविवार को जेबीकेएसएस-जेएलकेएम ने पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष किशोरी हांसदा व महासचिव-दिनेश महतो के नेतृत्व में बारीडीह गोलचक्कर से गोलमुरी एग्रिको मैदान तक झारखंड स्वाभिमान यात्रा निकाली. यात्रा एग्रिको मैदान पहुंचने के बाद जनसभा में तब्दील हो गयी. मौके पर जिला अध्यक्ष-किशोरी हांसदा ने कहा कि झारखंड भाषा खतियान संघर्ष समिति-झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा आदिवासी-मूलवासियों को उनका हक व अधिकार देने की बात करता है. साथ ही उनके हक व अधिकार को छीनने वालों को सबक सीखाता है. झारखंड राज्य का गठन आदिवासी-मूलवासी समाज को केंद्र बिंदू मानकर किया गया है. इसी वजह से झारखंड को आदिवासी-मूलवासी राज्य के…

Read More

Kharsawan. कुचाई की पहाड़ियों के बीच बसे कोर्रा गांव में रविवार को जनता दरबार लगा. इसमें उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला, विधायक दशरथ गागराई समेत जिला के अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और प्राथमिकता के आधार पर उनका समाधान को भरोसा दिया. सभी बाइक से करीब आठ किमी की दूरी तय कर कोर्रा गांव पहुंचे. कोर्रा गांव तक पहुंचने के लिये पक्की सड़क नहीं है. जंगल के पगडंडियों से होते हुए यहां सिर्फ पैदल या दोपहिये वाहनों से ही पहुंचा जा सकता है. जनता दरबार के दौरान विधायक दशरथ गागराई व उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला ने जमीन पर बैठ कर…

Read More

Jamshedpur.अटल विचार मंच के संस्थापक पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा रविवार को जमशेदपुर पहुंचे. बिष्टुपुर माइकल जॉन सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने भाजपा पर अपने विचार से भटक जाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि अटल के विचार से भाजपा भटकी गयी हैं. झारखंड में अटल के विचार के अनुरूप सरकार बनाने के उद्देश्य से सभी सीटों पर अचल विचार मंच चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा हूं. उन्होंने बताया कि वर्ष 1995 में जमशेदपुर (सीतारामडेरा) के उरांव बस्ती में जहरीली शराबकांड में जहरीली शराब पीकर मरने वाले और आंख की रोशनी गवानों वाले को न्याय दिलाने के लिए…

Read More

Jamshedpur. टाटा स्टील की ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज की ओर से रविवार को जुबिली पार्क में विश्व हृदय दिवस के अवसर पर वॉकथॉन का आयोजन किया. कंपनी के कर्मचारियों, उनके परिवारों और शहरवासियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया. टाटा स्टील के चीफ सेफ्टी नीरज सिन्हा ने वॉकथॉन की शुरुआत हरी झंडी दिखाकर किया. नीरज सिन्हा ने हृदय स्वास्थ्य को अपनी प्राथमिकता बनाने की अपील की और कंपनी की ओर से स्वास्थ्य संबंधी पहल को बढ़ावा देने के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की. टीएमएच के चीफ कंसल्टेंट और एचओडी, कार्डियोलॉजी, डॉ. मंदार महावीर शाह ने हृदय को स्वस्थ रखने…

Read More

Chandil. चांडिल थाना क्षेत्र के जारियाडीह कैनल के सामने बंद घर से पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध नकली विदेशी शराब व शराब की सामग्री बरामद की है. साथ ही संचालक समेत चार लोग को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. गिरफ्तार लोगों में संचालक चिलगु गांव निवासी रामनाथ गोप उर्फ कालिया गोप, चिलगु निवासी कालीपद गोप, भुईयांडीह निवासी राहुल तंतुबाई एवं भुईयांडीह निवासी कार्तिक कालिंदी शामिल हैं. रविवार को चांडिल थाना में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए एसडीपीओ सुनील कुमार रजवार ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि आगामी झारखंड विधानसभा आम चुनाव एवं दुर्गा…

Read More

Kharsawan.बड़ाबांबो के गितीतोला गांव में रविवार को भाजपा के दिवंगत कार्यकर्ता रामचंद्र प्रधान का 24वां शहादत मना. इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा समेत भाजपा नेताओं ने रामचंद्र प्रधान की समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि दी. अर्जुन मुंडा ने कहा कि रामचंद्र प्रधान पार्टी के समर्पित व निष्ठावान कार्यकर्ता थे. उनकी कमी पार्टी को हमेशा खलती रहेगी. इसके बाद पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा गांव के लोगों के साथ बैठक कर हाल चाल जाना. इस दौरान विभिन्न मुद्दों पर ग्रामीणों के साथ चर्चा की. मौके पर उदय सिंहदेव, लाल सिंह सोय, विश्वजीत प्रधान, प्रशांत महतो, नयन नायक, राहुल दास, रमेश महतो,…

Read More

Jamshedpur.उलीडीह थाना अंतर्गत कालिंदी बस्ती में शनिवार की रात चोरों ने चार घरों से पांच मोबाइल व गहनों की चोरी कर ली. चोरों ने कालिंदी बस्ती में गंगा गोप का एक मोबाइल , उदय गोप का एक मोबाइल, अनिल गोप एक मोबाइल , सरस्वती गोप की काम की बाली, सुनीता कालिंदी का दो मोबाइल, ब्लूटूथ ,हेडफोन और चार्जर की चोरी कर ली. एक ही रात चार घरों से मोबाइल व गहना की चोरी होने पर स्थानीय लोगों में आक्रोश था. इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है. स्थानीय लोग ने पुलिस की रात्रि गश्ती पर सवाल खड़े किया.…

Read More