Purnea. सांसद पप्पू यादव के दिवंगत पिता चंद्र नारायण यादव की याद में रविवार को रंगभूमि मैदान में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया. सभा में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शामिल हुए और उन्होंने सांसद पप्पू यादव के पिता को श्रद्धांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. उन्होंने कहा, स्वर्गीय चंद्र नारायण प्रसाद ने अपना जीवन समाज सेवा और मानवता की सेवा के लिए समर्पित कर दिया. उनका आदर्श और जीवन मूल्यों की शिक्षा हम सभी के लिए प्रेरणादायक है. इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सांसद पप्पू यादव की माता शांति प्रिया,…
Author: News Desk
Ranchi. प्रदेश कांग्रेस गांधी जंयती से विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेगी. इसका पहला चरण सात अक्तूबर तक चलेगा. 15 अक्तूबर से दूसरे चरण की शुरुआत होगी. कैपेनिंग कमेटी के चैयरमैन पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि राज्य की वैसी 35 सीटें, जहां कांग्रेस की दावेदारी है, उन पर चार से सात अक्तूबर तक कार्यक्रम चलेगा. दूसरे चरण में गठबंधन में सीट शेयरिंग की स्थिति स्पष्ट होने के बाद दशहरा के बाद 15 अक्तूबर से अभियान शुरू होगा. दो अक्तूबर को होंगे कार्यक्रम : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव…
Jamshedpur.साकची गोलचक्कर में रविवार को रोटी बैंक द्वारा चलाये गये सदस्यता अभियान शिविर में 500 से अधिक लोगों ने सदस्यता फार्म भरा है. मूल दस्तावेज जांच के बाद आई कार्ड दिया गया. यह जानकारी रोटी बैंक चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन मनोज मिश्रा ने दी. उन्होंने कहा कि रोटी बैंक कुपोषण मुक्त झारखंड का निर्माण करना चाहता है, हर गरीब परिवार को पौष्टिक आहार पाने का हक है, यही रोटी बैंक का नारा है, इसके लिए रोटी बैंक लगातार संघर्ष कर रहा है. कुपोषित राज्य में पांच किलो अनाज से खुशहाली नहीं अ सकती है, लगातार कुपोषण से बच्चों की मौत…
Jamshedpur. करनडीह में रविवार को जाहेरथान कमेटी की आमसभा हुई. आमसभा की अध्यक्षता माझी युवराज टुडू ने की. आमसभा में कमेटी का वार्षिक एक्टिविटी सचिव रवींद्रनाथ मुर्मू ने प्रस्तुत की. आय-व्यय का ब्योरा कोषाध्यक्ष वीरप्रताप मुर्मू ने प्रस्तुत किया. इसके बाद आमसभा में प्रबंधक समिति का पुनर्गठन किया गया. इसमें चेयरमैन माझी युवराज टुडू, अध्यक्ष-सीआर माझी, वरीय उपाध्यक्ष गणेश टुडू, उपाध्यक्ष छुटाई सोरेन व कुशाल हांसदा, महासचिव बुढ़न माझी, सचिव रवींद्र नाथ मुर्मू, सहायक सचिव निशोन हेंब्रम व बाबूराम सोरेन, कोषाध्यक्ष वीर प्रताप मुर्मू, सह कोषाध्यक्ष कुशा सोरेन एवं नायके बाबा दीपक सोरेन को चयनित किया गया. वहीं कमेटी का…
Jamshedpur. गोलमुरी नामदा बस्ती से गायब जसबीर सिंह की तलाश अब तक पूरी नहीं हो सकी है. उसका सुराग नहीं मिल सका है. पांच दिनों के बाद रविवार को एनडीआरएफ की टीम जबबीर की तलाश में स्वर्णरेखा नदी में उतरी. करीब पांच घंटे तक एनडीआरएफ की टीम ने स्वर्ण रेखा नदी में डोबो पुल से मानगो तक जसबीर सिंह की तलाश की. लेकिन पता नहीं चल सका. इस दौरान जसबीर सिंह के घरवाले भी नदी किनारे से एनडीआरएफ टीम पर नजर रख रहे थे. उन्हें इस बात का इंतजार था कि जसबीर मिल जाये, लेकिन देर शाम तक जसबीर का…
Dhalbhumgarh. धालभूमगढ़, नरसिंहगढ़ गांव में तीन जंगली हाथी घुस आये, जिससे अफरातफरी मची गयी. रात 11 बजे नरसिंहगढ़ नूतन पोखर के किनारे लोगों ने हाथियों को जाते हुए देखा. गांव में सनसनी फैल गयी. लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग और पुलिस को दी. लोग टॉर्च लेकर हाथियों को भगाते देखे गये. बाद में तीनों हाथी एनएच के रास्ते पेट्रोल पंप होते हुए जंगल की ओर चले गये. शनिवार की दोपहर को चाकुलिया के सातकठिया जंगल में हाथियों का झुंड था. संभवत: वहीं से बिछड़ कर तीन हाथी नरसिंहगढ़ गांव में घुस गये थे. हाथियों के जंगल में चले जाने…
Dhalbhumgarh.धालभूमगढ़ में रेलवे स्लीपर फैक्ट्री के पास ट्रेन की चपेट में आने से पिता और पुत्र की मौत हो गयी. घटना रविवार शाम की है. सूचना मिलते ही पुलिस ने दोनों शवों को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. थाना प्रभारी राजेंद्र मुंडा ने बताया कि घटना थर्ड लाइन के पोल संख्या 204/2ए और 203/28 ए के बीच की है. शव की पहचान कनास पंचायत के छबीसा के ढोडासाई निवासी घासीराम धीवर और रतन धीवर के रूप में की गयी है. घासीराम धीवर रतन धीवर के पिता हैं. मृतक रतन के बड़े भाई पोचू लाल धीवर ने बताया…
Chakradharpur.पुरानाबस्ती गलीसाई में रविवार की शाम किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक 16 वर्षीय श्रीमय उर्फ़ नंदू मंडल शहर के प्रतिष्ठित विद्यालय सेंट जेवियर्स इंग्लिश स्कूल में कक्षा दसवी का छात्र था. उसके पिता बीजू मंडल सरकारी शिक्षक और प्रसिद्ध ट्यूटर है. घटना शाम लगभग 6 बजे की है. उसकी माता मायके गई है. वहीं पिता घटना के वक्त अपने घर के ऊपर के कमरे में कुछ काम कर रहे थे. इसी वक्त श्रीमय ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. बताया जाता है कि कुछ दिनों से उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं था. घटना के…
New Delhi. रेल मंत्रालय कुंभ मेले के लिए व्यापक व्यवस्था करने पर काम कर रहा है और जनवरी में प्रयागराज में आयोजित होने वाले इस विशाल धार्मिक समागम के लिए 992 विशेष रेलगाड़ियां चलाने की योजना बना रहा है. रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारियों के अनुसार, विशेष रेलगाड़ियां चलाने के अलावा मंत्रालय ने यात्रियों के लिए विभिन्न बुनियादी ढांचे और सुविधाओं के निर्माण और उन्नयन के लिए 933 करोड़ रुपये निर्धारित किए हैं. इसके अलावा प्रयागराज मंडल और आसपास के क्षेत्रों में ट्रेनों की सुचारू आवाजाही के लिए 3,700 करोड़ रुपये की लागत से रेलवे…
New Delhi. देश में एक साथ चुनाव कराने की अपनी योजना को अमल में लाने के लिए सरकार द्वारा तीन विधेयक लाए जाने की संभावना है, जिनमें दो संविधान संशोधन से संबंधित होंगे. प्रस्तावित संविधान संशोधन विधेयकों में से एक, स्थानीय निकाय चुनावों को लोकसभा और विधानसभाओं के साथ कराये जाने से संबंधित है. इसके लिए कम से कम 50 प्रतिशत राज्यों के अनुसमर्थन की आवश्यकता होगी. अपनी ‘एक देश, एक चुनाव’ योजना के साथ आगे बढ़ते हुए, सरकार ने इस महीने की शुरुआत में देशव्यापी सहमति बनाने की कवायद के बाद चरणबद्ध तरीके से लोकसभा, राज्य विधानसभाओं और स्थानीय…
