


Dhalbhumgarh. धालभूमगढ़, नरसिंहगढ़ गांव में तीन जंगली हाथी घुस आये, जिससे अफरातफरी मची गयी. रात 11 बजे नरसिंहगढ़ नूतन पोखर के किनारे लोगों ने हाथियों को जाते हुए देखा. गांव में सनसनी फैल गयी. लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग और पुलिस को दी. लोग टॉर्च लेकर हाथियों को भगाते देखे गये. बाद में तीनों हाथी एनएच के रास्ते पेट्रोल पंप होते हुए जंगल की ओर चले गये. शनिवार की दोपहर को चाकुलिया के सातकठिया जंगल में हाथियों का झुंड था. संभवत: वहीं से बिछड़ कर तीन हाथी नरसिंहगढ़ गांव में घुस गये थे. हाथियों के जंगल में चले जाने से लोगों ने राहत की सांस ली. सूचना के मुताबिक हाथियों का दल शामका जंगल में डेरा जमाए हुए है.



