झारखंड के चर्चित आईएएस अधिकारी छवि रंजन द्वारा ईडी से मांगे गए मोहलत को ईडी ने इनकार करते हुए 4:00 बजे ईडी कार्यालय में उपस्थित होने का फरमान प्राप्त जानकारी के अनुसार जारी कर दिया है। आर्मी लैंड स्कैम मामले में पूछताछ के लिए आइएएस अधिकारी छवि रंजन को ईडी मोहलत देने से इनकार कर दिया है । प्राप्त जानकारी के अनुसार ईडी ने छवि रंजन के दो हफ्ते का समय देने की गुजारिश को नकार दिया गया है। ईडी ने छवि रंजन से शुक्रवार 4 बजे उपस्थित होने के लिए कहा है। उपस्थित नहीं होने पर सख्त कार्रवाई…
Author: News Desk
कोल्हान क्षेत्र की क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक (आरडीडीई) निर्मला कुमारी बरेलिया ने गम्हरिया बीईईओ आफिस का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बिना आउट ड्यूटी रजिस्टर में अंकित किए बीईईओ कार्यालय से बीईईओ सुब्रता महतो गायब रही। आरडीडीई ने विभिन्न पंजियों का निरीक्षण कर अवलोकन किया। जिसमें व्यापक अनियमितता पाई गई। आरडीडीई ने शिक्षकों को दी जाने वाली एफएलएन ट्रेनिंग रजिस्टर को संदिग्ध पाया।बीपीओ रुक्मिणी हांसदा के कार्यों पर भी आरडीडीई ने असंतोष जाहिर की। आरडीडीई ने बताया कि बीईईओ कार्यालय के सभी कार्यों में व्यापक अनियमितता और खामिया पाई गई। बीईईओ सुब्रता महतो की कार्यशैली असंतोषजनक पाई गई है। उनसे…
राष्ट्रीय कृमि दिवस पर गम्हरिया इंग्लिश स्कूल में दी गई छात्र छात्राओं को कृमि की दवा , गुरुवार 20 अप्रैल 2023 को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोलियां खिलाई गईं। कार्यक्रम का उद्घाटन स्कूल के निदेशक सुब्रतो राय ने किया। उन्होंने बच्चों को खानपान में विशेष ध्यान देने को कहा एवं यह भी बताया कि इस बीमारी को खत्म करने के लिए भारत सरकार द्वारा हर साल राष्ट्रीय पुनर्वसन दिवस मनाया जाता है जहां पेट में कीड़े होना एक साधारण बीमारी मानी जाती है, लेकिन समय पर इलाज न होने पर खून की कमी,…
श्रम अधीक्षक ने आधुनिक और निलांचल में निरीक्षण कर जारी किया नोटिस। सरायकेला-खरसावां जिले के श्रम अधीक्षक अविनाश ठाकुर द्वारा आधुनिक और नीलांचल कंपनी में औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मजदूरों को मिलने वाले बोनस, उपदान, मजदूरी भुगतान संबंधित जांच किया गया। जांचो उपरांत आधुनिक, निलांचल कंपनियों को नोटिस जारी किया गया है। संवाददाता ने श्रम अधीक्षक अविनाश ठाकुर से जानकारी ली तो संवाददाता को श्रम अधीक्षक ने बताया कि यह रूटीन वर्क के तहत निरीक्षण किया गया है। इस तरह के निरीक्षण अन्य कंपनियों में भी लगातार जारी रहेंगे। मजदूरों से मिले शिकायत के आलोक में भी…
पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन सत्र 2023-25 की तीसरी कार्यसमिति की बैठक जिला कार्यालय मीरा टावर, साकची में सम्पन्न हुई। इस बैठक का उद्देश्य 30 मार्च को हुए राजस्थान प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित आपणो राजस्थान कार्यक्रम की समीक्षा करना, उसके लेखा-जोखा का विवरण को देखना और आगे आने वाले कार्यक्रमों में सब का सुझाव लेना था। सर्वप्रथम अध्यक्ष मुकेश मित्तल ने सभी सदस्य जिन्होंने राजस्थान दिवस को सफल बनाने में सहयोग दिया उन्हें हार्दिक धन्यवाद दिया। सभी ने राजस्थान दिवस के सफल आयोजन पर बहुत बहुत बधाई दी। तत्पश्चात मोहित शाह ने इस आयोजन का लेखा जोखा…
आईएएस अधिकारी छवि रंजन के बाद कोल्हान के एक अंचल अधिकारी भी आ सकते हैं ईडी के रडार पर! लहर चक्र में कुछ माह पहले ही समाचार प्रकाशित किया गया था कि कोल्हान पर ईडी की निगाहें टेढ़ी । ऑफिसर नेताओं रिश्तेदारों की खंगाल रही है रिकॉर्ड। जिसका नतीजा आज आईएएस अधिकारी छवि रंजन के घर पर रेड के रूप में सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आईएएस अधिकारी छवि रंजन के बाद कोल्हान के एक अंचल अधिकारी भी ईडी के रडार पर हो सकते हैं! जिसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही है। जिससे नेताओं अफसरों में खलबली…
राज्य में बड़े पैमाने पर आईएएस,आईपीएस अधिकारियों के तबादले की तैयारी! राज्य में हेमंत सरकार भारतीय प्रशासनिक तथा पुलिस सेवा के अधिकारियों की बड़े पैमाने पर फेर बदल करने की तैयारी कर रही है!प्राप्त जानकारी के अनुसार लंबे समय से राज्य में उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक का तबादला नहीं होने की वजह से कई जिलों के उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक के तबादलों की सूची तैयार की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्मिक विभाग इससे संबंधित सूची तैयार कर रहा है।सूत्रों की मानें तो तबादले संबंधी आदेश पर शीघ्र ही निर्णय लिए जा सकते हैं। कुछ आईएस के हुए तबादला इसकी श्री…
बिहार के रोहतास जिले में घरवासडीह पीठ के पीठाधीश्वर श्रीश्री 1008 जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी नारायणाचार्य महाराज द्वारा आयोजित 1अप्रैल से 5 अप्रैल तक वार्षिक महायज्ञ में शिष्य और आम जनता की भीड़ उमड़ पड़ी। दिन रात भक्तों की भीड़ लगी रही । आने वाले भक्तों और जनता के लिए भोजन का भी भंडारा दिन-रात चलता रहा। प्रतिदिन लगभग 10000 से 15000 के बीच लोग प्रसाद ग्रहण करते रहे। यज्ञ पूर्णाहुति एवं ब्रह्मभोजन के दिन लगभग 30 से 40 हजार लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। यज्ञ में कई प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। राम विवाह भी संपन्न कराए…
जमशेदपुर। गुड फ्राइडे के अवसर पर लौहनगरी का ख्रीस्तीय समुदाय शुक्रवार को अपने अपने मत के कलीसिया चर्च में पहुंचे और उन्होंने प्रभु यीशु मसीह के बलिदान को याद किया और उनके सात वचनों पर चलने का संकल्प दुहराया। स्थानीय लोयला स्कूल के चर्च में प्रिंसिपल एवं फादर विनोद फर्नांडिस ने यीशु मसीह के सात वचनों की व्याख्या करते हुए सवाल उठाए कि संसार में प्रेम शांति का साम्राज्य स्थापित होने तक उनके बताए मार्ग पर चलना है । हम सभी मदर मेरी की संतान है और इसमें नफरत हिंसा एशिया का कोई स्थान नहीं है। यहां मसीही लोगों…
बागबेड़ा में जिला परिषद सदस्य कविता परमार के रोड स्थित पुराना शिव मंदिर के पास बह रहा था गंदा पानी, लोगों की पहल पर पंचायत प्रतिनिधियों ने करायी साफ-सफाईl जन समस्या पर मौन जिला परिषद सदस्य कविता परमार बनी चर्चा का विषय! जमशेदपुर । बागबेड़ा कॉलोनी के रोड नंबर 2 स्थित वीर कुंवर सिंह मैदान के पास नाली का गंदा पानी बहकर रोड नंबर 5 स्थित पुराना शिव मंदिर तक पहुंच रहा था. एक सप्ताह से परेशान लोगों ने अपनी समस्या को स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों के पास रखा इसके बाद समस्या का समाधान भी समय रहते कर दिया गया. अब…
