आरकेएफएल में मजदूर बिंदेश्वरी दुबे की मौत की चर्चा राज्य की राजधानी रांची में आरकेएफएल में बिंदेश्वरी दुबे की मौत की चर्चा जिला से लेकर राज्य की राजधानी में भी श्रमिक विभाग के पदाधिकारियों में होने लगी है। सरायकेला-खरसावां जिले के के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र के आरकेएफएल प्लांट 3-4 काम के दौरान ऊंचाई से गिरकर एक मजदूर के मौत का मामला गरमा गया है । घटना की सूचना मिलते ही औद्योगिक क्षेत्र के मजदूर यूनियन के पदाधिकारी एवं सहकर्मी मजदूरों में आक्रोश भड़क उठा शव के साथ गेट पर रखकर प्रदर्शन किया जा रहा है और 2000000…
Author: News Desk
झारखंड में बालू माफियाओं का बड़े पैमाने पर नेता – अफसर -माफियाओं का गठजोड़ चल रहा है।झारखंड में सफेद बालू के काला खेल के काले कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। झारखंड में 19हजार का बालू लगभग 30 हजार रुपए में बिक रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य के 608 बालू घाटों में से सिर्फ 17 घाटों से ही वैध तरीके से बालू का उठाव हो रहा है। राज्य के अधिकतर जिलों में बालू घाट की बंदोबस्ती न होने से पांच सालों से बिना टेंडर के ही बालू का खनन और परिवहन हो रहा है। विगत…
स सरायकेला-खरसावां जिले के पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश के आदेश पर जिले के थाना प्रभारियों द्वारा बालू माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जिसके आलोक में विभिन्न थाना क्षेत्रों में बालू माफियाओं पर कार्रवाई करते हुए कई ट्रैक्टर और हाईवा को बालू सहित जप्त किए गए हैं। वहीं अवैध बालू के भंडारण को भी जप्त किया गया । एसपी के निर्देश पर गम्हरिया थाना प्रभारी सुषमा कुमारी द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दो हाईवा और एक ट्रैक्टर को जप्त किया गया है, वहीं तिरूल्डीह थाना प्रभारी रितेश कुमार द्वारा एक ट्रैक्टर को बालू के साथ जप्त किया…
सरायकेला-खरसावां जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र कुचाई में विधि व्यवस्था दुरुस्त करने के साथ-साथ कुचाई थाना प्रभारी द्वारा खेल और शिक्षा के क्षेत्र में भी खेल और शिक्षा का अलख जगा रहे हैं। कुचाई क्षेत्र के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के अरवन गांव के खेलकूद प्रेमियों के बीच खेलकूद का सामग्री कुचाई थाना प्रभारी विष्णु चरण भोक्ता द्वारा वितरण किया गया।एचडीएफसी अरवन फुटबॉल क्लब को 11 जोड़ी फुटबॉल जूता कैप और खेलकूद से संबंधित अन्य सामग्री दिया गया । वही कुछ दिनों पूर्व 20 संस्थान के बच्चों के बीच एसएमएस जीडी का प्रैक्टिस एग्जाम के लिए थाना प्रभारी विष्णु चरण भोक्ता…
पुलिस अधीक्षक के कड़े रुख के बाद थाना प्रभारी हुए सक्रिय, अवैध कारोबार पर हुई करवाई। सरायकेला-खरसावां जिले के पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश द्वारा सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश देते हुए अपने क्षेत्रों में अवैध कारोबार पर कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किए गए थे जिसके आलोक में थाना प्रभारियों द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध कारोबार पर कार्रवाई किया गया है। आदित्यपुर थाना क्षेत्र के माझी टोला में भारी मात्रा में अवैध शराब की बोतलें भारी मात्रा में बरामद की गई है,वहीं इचागढ़ थाना क्षेत्रों में अवैध बालू लदे 4 ट्रैक्टर को जप्त किया गया है। कपाली थाना क्षेत्र…
आम जनता से अच्छे व्यवहार नहीं करने वाले और कार्यों में लापरवाही बरतने वाले पर सख्त करवाई होगी- आनंद प्रकाश सरायकेला-खरसावां जिले के पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश ने आम जनता से अपील करते हुए कहा है कि हमें 9431706529 पर सूचना दें, हर हाल में करवाई होगी । पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश ने सख्त लहजे मे थाना प्रभारियों, पदाधिकारियों को हिदायत देते हुए कहा कि जो भी पदाधिकारी आम जनता से अच्छे से व्यवहार नहीं करेंगे, कार्यों में लापरवाही करेंगे वे बख्शे नहीं जाएंगे। उनके विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी थाना प्रभारियों, पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में क्राइम कंट्रोल…
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मीडिया सलाहकार अभिषेक प्रसाद पिंटू के प्राइवेट पर्सनल सेक्रेट्री उदय कुमार के घर चल रही है ईडी की छापेमारी से राज्य के राजनीतिक एवं प्रशासनिक गलियारों में मचा कोहराम? ईडी द्वारा जहां आईएएस अधिकारी छवि रंजन से आज पूछताछ के लिए, उपस्थित होने के लिए समन जारी किया गया है। वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मीडिया सलाहकार अभिषेक श्रीवास्तव पिंटू के प्राइवेट पर्सनल सेक्रेट्री के ठिकाने पर आज छापेमारी चल रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार अभिषेक प्रसाद पिंटू के प्राइवेट पर्सनल सेक्रेट्री उदय कुमार के यहां हो रही छापामारी…
आदित्यपुर थानेदार के कितने दावेदार? क्यों हो रही है ऐसी चर्चा, क्या आदित्यपुर थानेदार बदलने वाले हैं ? सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थानेदारी को लेकर काफी गर्म जोशी से चर्चाएं चल रही है, कि आदित्यपुर थानेदारी के लिए कितने दावेदार है? राज्य पुलिस मुख्यालय से लेकर जिला मुख्यालय तक कई अधिकारियो के नाम आदित्यपुर के थानेदारी के लिए दावेदारी के रूप में सुर्खियों में चल रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कृष्ण मुरारी, सुषमा कुमारी, राजेंद्र प्रसाद महतो या जिले से कोई बाहर के अधिकारी क्या आदित्यपुर के नए थानेदार के रूप में हो सकते हैं? राज्य मुख्यालय एवं जिला…
गम्हरिया के मल्टीटेक ग्रुप कंपनी में लगा चिकित्सा शिविर। सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया औद्योगिक क्षेत्र में मल्टीटेक ग्रुप के कंपनी में चिकित्सा शिविर लगाया गया। जिसमें आदित्यपुर, गम्हरिया क्षेत्र मल्टीटेक कंपनियों के पदाधिकारी और वर्कर का स्वास्थ्य जांच किया गया। लगाए गए निःशुल्क जांच स्वास्थ्य शिविर में सौ से अधिक लोगों की जांच हुई। मल्टीटेक ग्रुप मे बृह्मानंद अस्पताल के सहयोग से स्वस्थ शिविर काआयोजन किया गया। इस शिविरमे करीब 100 से अघिक लोगों के ब्लड प्रेशर, शुगर, ईसीजी, आँख, कान की जांच की गई और निःशुल्कपरामर्शभी दिया गया। शिविर मे डॉ परथा मजूमदार, मोहनिश कुमार,सुरभि श्याम चौधरी, नंदिनी और…
सरायकेला-खरसावां जिला का दस लाख की लूट की कहानी निकली झूठी! कल दस लाख लूट की कहानी जिस तेजी से चर्चाओं में रही, वह आज झूठी निकली। प्राप्त जानकारी के अनुसार समाचार लिखे जाने तक थाना में अभी तक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। सरायकेला थाना क्षेत्र के संजय ग्राम मे बन रहे सरकारी हॉस्पिटल निर्माण स्थल से 10 लाख लूट और मारपीट की चर्चाएं कल जिस तरह से सुर्खियों में रही। वह आज झूठी निकली। प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया गया कि श्यामलाल पर अन्य युवकों के साथ मिलकर 1000000 रुपए लूटने और मारपीट की आरोप लगाया गया…
