Patna. बिहार सरकार ने पांच महानिरीक्षकों (आईजी) समेत भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 14 वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला कर दिया है. बिहार के गृह विभाग की ओर से बुधवार देर शाम जारी एक बयान के अनुसार, शालीन (आईपीएस-2001 बैच) को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (बीएसएपी) का आईजी बनाया गया है, जबकि राकेश राठी (आईपीएस-2002 बैच) को आईजी (प्रशिक्षण) के पद पर नियुक्त किया गया है. राजेश कुमार को मिथिला क्षेत्र का आईजी नियुक्त किया गया है, जबकि विनय कुमार को आईजी (मुख्यालय) नियुक्त किया गया है. आदेश में कहा गया है कि शिवदीप वामनराव को आईजी (पूर्णिया रेंज) नियुक्त किया…
Author: News Desk
Ranchi. कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर और हरियाणा के विधानसभा चुनाव तथा महाराष्ट्र व झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को घोषणापत्र समन्वय समिति का गठन किया. छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव और अमिताभ दुबे को समिति में नामित किया गया है. पार्टी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि समिति प्रचार अभियान गतिविधियों के लिए राज्य घोषणापत्र समितियों के साथ समन्वय करेगी. जम्मू-कश्मीर विधानसभा की 90 सीट पर तीन चरणों 18 सितंबर, 25 सितंबर और एक अक्टूबर को मतदान होगा, जबकि 90 सदस्यीय हरियाणा विधानसभा के लिए पांच अक्टूबर को मतदान होगा। दोनों राज्यों की…
पूरे शहर में नो-पार्किंग में की जा रही पार्किंग, लग रहा जाम, ट्रैफिक पुलिस वसूली में व्यस्त स्टेशन चौक पर तीन जगह बना दी अवैध पार्किंग, हर दिन लगाने वाले जाम से बेपरवाह पुलिस Jamshedpur. हाइकोर्ट के आदेश के बाद परिवहन विभाग ने ऑटो चालकों के लिए खाकी तथा ई-रिक्शा चालकों के लिए ब्लू ड्रेस कोड जारी किया है. ड्रेस कोड जारी किये काफी दिन हो गये, लेकिन अब भी कई ऑटो व ई-रिक्शा चालकों पर यह नियम जमशेदपुर ट्रैफिक पुलिस अमल में नहीं ला सकी है. बिना ड्रेस के धड़ल्ले से जमशेदपुर की सड़कों पर ऑटो चल रहे हैं.…
Jamshedpur. टाटा स्टील के सीआरएम विभाग ने नये सेफ्टी कल्चर की शुरुआत की है. 25 कर्मचारियों को लेकर सीआरएम सेफ्टी चैंपियन 2024 कार्यक्रम लॉन्च किया है. इस कार्यक्रम में चीफ सेफ्टी नीरज सिन्हा, चीफ सीआरएम अजय झा, हेड मसचेंद्र शुक्ला, टाटा वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव नितेश राज एवं अन्य सीआरएम कमेटी मेंबर, ऑफिसर, सभी ने मिलकर सेफ्टी चैंपियन पोस्टर लॉन्च के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की. चीफ सेफ्टी ने अपने संबोधन में टाटा स्टील की सुरक्षा को लेकर अपनी चिंता जाहिर की. चीफ सीआरएम एवं यूनियन के सहायक सचिव नितेश राज ने कहा कि विभागीय सेफ्टी में कर्मचारियों की…
Jamshedpur. कोल्हान समेत झारखंड में पिछले 24 घंटे में मानसून की गतिविधि कमजोर रही. वहीं कई इलाकों में भारी बारिश भी हुई है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर कोल्हान में भारी बारिश का अनुमान जताया है. इस दौरान भारी बारिश के साथ वज्रपात होने की भी आशंका है. दरअसल, बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव के बनने से आज अच्छी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने जमशेदपुर समेत पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में गरज के साथ भारी बारिश हो सकती है. वहीं पलामू, गढ़वा और लातेहार में भी वज्रपात के साथ बारिश हो सकती है.…
Jamshedpur. अब सड़क पर कचरा फेंका तो खैर नहीं. साथ ही भारी जुर्माना चूकाना पड़ सकता है. मानगो नगर निगम ने साफ-सफाई को लेकर सख्ती बरतना शुरू कर दिया है. खुले स्थान पर कचरा फेंकने वालों से मानगो नगर निगम जुर्माना वसूल रहा है. बुधवार को अपर नगर आयुक्त रंजीत लोहरा के आदेश पर नगर निगम की टीम ने पहले दिन निगम के विभिन्न क्षेत्रों में सड़क के किनारे, चौक-चौराहे पर कचरा फेंकने वालों से 5 हजार रुपये से अधिक जुर्माना वसूला. अपर नगर आयुक्त रंजीत लोहरा ने बताया कि गुरुवार से अभियान और तेज किया जायेगा. चौक-चौराहों के प्रत्येक…
Saraikela. सरायकेला के उत्कलमनी गोपीबंधु दास आदर्श टाउन हॉल भवन में गुरूवार को झामुमो के कोल्हान प्रमंडल स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. इसमें पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां एवं पूर्वी सिंहभूम जिले के कार्यकर्ता शामिल होंगे. मंत्री दीपक बिरुआ व मंत्री रामदास सोरेन के ही नेतृत्व में कोल्हान प्रमंडल स्तरीय झामुमो का कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. इस कार्यकर्ता सम्मेलन में सांसद जोबा माझी, विधायक निरल पूर्ति, विधायक दशरथ गागराई, विधायक संजीव सरदार, विधायक मंगल कालिंदी, विधायक समीर मोहंती, विधायक सविता महतो समेत अन्य शिरकत करेंगे. बुधवार को कोल्हान प्रमंडल स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन स्थल का…
Asansol. आसनसोल के डिशरगढ़ इलाके के पीर बाबा के मजार पर गए एक ही परिवार के पांच लोग दामोदर नदी में सेल्फी लेने के चक्कर में डूब गए. घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने एक महिला और आठ वर्ष के एक बच्चे को सुरक्षित निकाल लिया, जबकि तीन लोगों की मौत हो गयी. खबर मिलते ही मौके पर एनडीआरएफ और सिविल डिफेंस की टीम पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दामोदर नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है. अब तक दो लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं. तीसरे की तलाश जारी है. कोलकाता के 19…
Ranchi. जेएसएससी सीजीएल की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तारीख का ऐलान हो गया है. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने पत्र जारी कर जानकारी दी है परीक्षार्थी 17 सितंबर से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. JSSC CGL की परीक्षा 21 और 22 सितंबर को होगी. आयोग की ओर से आधिकारिक घोषणा होने के बाद अभ्यर्थियों ने राहत की सांस ली है. सीजीएल की परीक्षा 21 और 22 सितंबर को निर्धारित है. इस परीक्षा के माध्यम से कुल 2025 पदों को भरा जाएगा. इसमें 863 पद सहायक प्रशाखा पदाधिकारी, 335 पद कनीय सचिवालय, 182 पद श्रम प्रवर्तन…
इसीएल जीएम एसके चौधरी ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों संग की बैठक कोयला-डीजल चोरी पर अंकुश लगाने व अवैध खनन रोकने पर बनी रणनीति धनबाद. ईसीएल, पुलिस व प्रशासन की समन्वय बैठक में लिया गया निर्णयइसीएल मुगमा क्षेत्रीय कार्यालय के सभागार में बुधवार को जीएम एसके चौधरी की अध्यक्षता में इसीएल, पुलिस पदाधिकारियों व प्रशासनिक अधिकारियों की समन्वय बैठक हुई. इसमें कोयला-डीजल चोरी पर अंकुश लगाने व अवैध खनन स्थलों को चिह्नित कर भराई करने को लेकर रणनीति बनी. चोरी का कोयला लेने वाले भट्ठा संचालकों पर सख्त कार्रवाई का निर्णय लिया गया. बैठक में एसडीपीओ रजत मानिक बाखला, निरसा…
