Author: News Desk

जमशेदपुर. राजेंद्र विद्यालय में 10वीं से 12वीं कक्षा के 79 बच्चों के फेल होने के मामले को लेकर विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों और अभिभावकों ने स्कूल में हंगामा किया. प्रदर्शनकारियों ने प्रिंसिपल प्याली मुखर्जी के कक्ष का घेराव कर फेल हुए बच्चों को प्रमोट करने की मांग की. अभिभावकों का आरोप था कि जो बच्चे प्राइवेट ट्यूशन ले रहे थे, उन्हें पास कर दिया गया, जबकि कई विषयों में स्कूल के शिक्षक सही ढंग से पढ़ाने में असमर्थ रहे, जिससे बच्चे कमजोर हो गए. उन्होंने स्कूल प्रशासन से फेल हुए बच्चों को प्रमोट करने और परीक्षा में बैठने की…

Read More

रांची. रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने रांची स्टेशन से लेकर अरगोड़ा और नामकुम स्टेशन तक अवैध कब्जे को लेकर ऑपरेशन भूमि के तहत अभियान चलाया. रांची मंडल के मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार ने बुधवार को बताया कि लगातार रेलवे लाइन के आसपास अवैध कब्जा को लेकर शिकायत मिल रही थी. इसके बाद लोकल पुलिस और डीआरएम हटिया ऑफिस के इंजीनियरिंग विभाग से इन अवैध कब्जे को लेकर समन्वय स्थापित कर एक स्पेशल ड्राइव का आयोजन किया गया . इसी क्रम में आरपीएफ और लोकल पुलिस चुटिया के साथ मिलकर रांची रोड स्टेशन से पंचवटी चौक और नेपाल हाउस से दुर्गा…

Read More

गुमला. अपने कार्यक्रम में भीड़ लाने के लिए सरकार द्वारा विद्यालयों से बसें मांगी गई हैं, जिस वजह से आज राजधानी के कई स्कूल बंद हैं. सरकार बच्चों की पढ़ाई को बाधित कर रही है. सरकार योजना के बजट से अधिक पैसे इसके प्रचार पर खर्च कर रही है. महिलाओं के विचारों को सम्मान देना हमारी प्राथमिकता है. यह बातें पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने बुधवार काे गुमला बाईपास रोड स्थित स्वर्ण भूमि बैंक्वेट हॉल में आयोजित गुमला विधानसभा स्तरीय चूल्हा प्रमुख सम्मेलन सह शपथ ग्रहण समारोह में कही. मौके पर उपस्थित सभी चूल्हा प्रमुखों ने अपने पद की…

Read More

रांची. कृषि, पशुपालन और सहकारिता मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने बुधवार को विभागीय अधिकारियों के साथ कृषि और कृषि से संबंधित योजनाओं की समीक्षा बैठक की. मौके पर विभागीय अधिकारियों का मनोबल बढ़ाते हुए दीपिका ने कहा कि सभी अधिकारी टीम वर्क के तहत काम करें और काम ऐसा होना चाहिए, जिससे सरकारी योजनाओं का फायदा राज्य के अंतिम कृषक तक पहुंच सके. नेपाल हाउस के सभागार में हुई इस बैठक में कृषि निदेशक कुमार ताराचंद ने बताया की वित्तीय वर्ष 2024 में कृषि निदेशालय से संबंधित योजनाओं का लाभ राज्य के लगभग 4 लाख 12 हजार किसान बंधुओं को…

Read More

झामुमो के एक्स से पुलिस कर्मी की पिटाई फर्जी पोस्ट करने के विरोध में भाजपा मुखर  रांची. भाजपा ने झामुमो के अध्यक्ष शिबू सोरेन, कार्यकारी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तथा सोशल मीडिया प्रभारी और आईटी सेल के प्रभारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए बुधवार काे अरगोड़ा थाने में आवेदन दिया है. इसे लेकर भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व मे एक प्रतिनिधिमंडल अरगोड़ा थाना पहुंचा और प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया. इस बाबत, सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि 23 अगस्त को भाजपा युवा मोर्चा की रैली मोराबादी मैदान में थी और…

Read More

नई दिल्ली. कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में जूनियर डॉक्टर के साथ रेप-मर्डर के मामले को लेकर न्याय की मांग और विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है. बुधवार की शाम पूर्वी दिल्ली के यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड गुरु तेगबहादुर हॉस्पिटल के रेजिडेंट डॉक्टरों ने कैंडल मार्च निकाला और मानव श्रृंखला बनाई. रेजिडेंट डॉक्टरों ने कहा कि आज हम कैंडल मार्च निकालकर अपने साथी और बहन के लिए इंसाफ की मांग कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि आज पूरे भारत में डॉक्टर कैंडल मार्च निकालकर यह प्रोटेस्ट कर रहे हैं. कल सुप्रीम कोर्ट में…

Read More

Jamshedpur:देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आगामी 15 सितंबर को प्रस्तावित जमशेदपुर दौरा एवं इस दौरान टाटा से पटना के लिए वंदे भारत ट्रेन को उनके द्वारा शुभारंभ के कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु टाटानगर स्टेशन पर सांसद बिद्युत बरण महतो, द. पू. रेलवे के महाप्रबंधक ए के मिश्रा, वरीय आरक्षी अधीक्षक किशोर कौशल, डी डी सी मनीष कुमार, एस डी ओ पारुल सिंह के बीच बातचीत हुई। इसमें कार्यक्रम की रुपरेखा पर चर्चा की गई एवं कार्यक्रम को सफल और व्यवस्थित करने का निर्णय लिया गया। टाटा से पटना एवम पटना से टाटा के लिए चलने वाले इस ट्रेन के…

Read More

पेरिस. पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत का उत्कृष्ट प्रदर्शन लगातार जारी है. पेरिस पैरालंपिक में बुधवार को तीरंदाज हरविंदर सिंह ने पुरुष रिकर्व के फाइनल में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया. इसके साथ अब पेरिस पैरालंपिक में भारत के 22 पदक हो गए हैं. इनमें चार स्वर्ण, आठ रजत और 10 कांस्य हैं. अब भारत पैरालंपिक की पदक तालिका में 15वें स्थान पर पहुंच गया है. हरविंदर ने फाइनल में पोलैंड के लुकास सिसजेक को 6-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता. यह तीरंदाजी में भारत का पहला पैरालंपिक स्वर्ण पदक है. पैरालंपिक में ये हरविंदर सिंह का दूसरा मेडल है. इससे पहले उन्होंने 2020 पैरालंपिक में ब्रॉन्ज…

Read More

टाटानगर में प्लेटफॉर्म की संख्या 05 से बढ़ाकर 08 करने व SER जोन में टक्कर रोधी उपकरण कवच पर चल रहा काम  जमशेदपुर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर 2024 काे झारखंड के दौरे में वंदे भारत ट्रेनों को टाटानगर से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. प्रधानमंत्री की प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे के जीएम अनिल कुमार मिश्रा ने टाटानगर का दौरा किया. जीएम के अनुसार फिलहाल दो वंदे भारत ट्रेनों को रवाना करने की सूचना है जो टाटानगर होकर चलेंगी. इसमें टाटा–पटना वंदेभारत है जो चांडिल पुरुलिया के रास्ते जायेगी. वहीं दूसरी ट्रेन टाटा -ब्राहापुर वंदेभारत एक्सप्रेस है जो…

Read More

जमशेदपुर. 10 सितंबर को मनाए जाने वाले विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर, जीवन आत्महत्या निवारण केंद्र, जमशेदपुर ने शहर में कई जागरूकता अभियानों की शुरुआत की हैं . मंगलवार को शैक्षणिक संस्थानों आरएमएस स्कूल, खुटाडीह और डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन ने छात्रों और कर्मचारियों को मानसिक स्वास्थ्य और आत्महत्या रोकथाम के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक रैली में शामिल किया. कुल 240 प्रतिभागियों ने रैली में भाग लिया, जिनमें से 150 आरएमएस स्कूल और 90 डीबीएमएस कॉलेज से थे. जीवन के समर्पित स्वयंसेवक भी इस रैली में शामिल हुए. प्रतिभागियों ने संदेशों के साथ तख्तियां पकड़ीं और…

Read More