Author: News Desk

Jamshedpur. एससी-एसटी आरक्षण के मुद्दे पर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने 21 अगस्त को ‘संपूर्ण भारत बंद’ का आह्वान किया है. इस बंद को झामुमो ने समर्थन दिया है. बंद सुबह 6:00 बजे से रात 8:00 बजे तक है. कहा गया है कि मेडिकल सेवाओं, पुलिस और फायर सेवाओं को छोड़ कर सब कुछ बंद रहेगा. स्कूल, कॉलेज भी बंद कराने की बात कही गयी है. विगत दिनों एससी, एसटी के आरक्षण में वर्गीकरण पर भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिया गया निर्णय इस वर्ग के उत्थान एवं मजबूती के मार्ग में बाधक है. सामाजिक संगठनों द्वारा उक्त निर्णय के विरोध…

Read More

Jamshedpur. नामदा बस्ती श्री श्री दुर्गा पूजा समिति का चुनाव मंगलवार को कराया गया, जिसमें प्रदीप पाठक को सर्वसम्मति से अध्यक्ष बनाया गया. अन्य पदाधिकारियों में चंद्रप्रकाश सिंह कार्यकारी अध्यक्ष, विजय सिंह महासचिव, रमन झा, राजेश कुमार एवं अनुराग मिश्रा को संयुक्त रुप से कोषाध्यक्ष, विनोद गुप्ता, अमन पाठक एवं राहुल गुप्ता को उप कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया. समिति के मुख्य संरक्षक राज कुमार साहू होंगे. उप मुख्य संरक्षक विजय कुमार को बनाया गया. दुर्गा पूजा समिति के लाइसेंसी धनंजय सिंह हैं. चुनाव में नामदा बस्ती के स्थानीय लोग मौजूद रहे.

Read More

Chandil. सरायकेला-खरसावां जिले के तिरूलडीह थाना क्षेत्र में नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा से गैंगरेपका मामला प्रकाश में आया है. घटना 13 अगस्त की है. घटना के बाद डरी सहमी छात्रा ने परिजनों को 19 अगस्त को जानकारी दी. इसके बाद परिजन पीड़ित छात्रा के साथ तिरूलडीह थाना में मामला दर्ज कराया. तिरुलडीह थाना की पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. सामूहिक दुष्कर्म के तीनों आरोपी एक ही गांव के रहने वाले हैं. इस संबंध में तिरुलडीह थाना प्रभारी अलम चांद महतो ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के महज चार…

Read More

Jamshedpur. पूर्व सांसद सह कांग्रेस नेता डॉ. अजय कुमार ने यूपीएससी में लेटरल एंट्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने को सामाजिक न्याय की जीत बतायी. उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और विपक्ष के दूसरे नेताओं ने लेटरल एंट्री स्कीम का विरोध किया था. ये उसी विरोध का नतीजा है. अब सरकार को बैकफुट पर आना पड़ा है. डॉ अजय ने कहा कि मोदी सरकार की यह योजना, आरक्षण छीनकर संविधान को बदलने का भाजपाई चक्रव्यूह है. बीजेपी द्वारा लेटरल एंट्री के माध्यम से एससी, एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के पद पर आरएसएस के लोगों को नियुक्त…

Read More

Ranchi. : चांडिल-मुरी रेखखंड को एक नयी इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिली है. रेलवे ने रांची और बड़बिल के बीच इंटरसिटी एक्सप्रेस चलाने की अनुमति देने के साथ ही समय सारिणी भी जारी कर दी है. झारखंड से राज्यसभा सदस्य प्रदीप वर्मा ने आठ अगस्त को राज्यसभा में रांची और बड़बिल के बीच नई ट्रेन चलाने की मांग की थी. इसपर रेल मंत्रालय ने अपनी सहमती दे दी है. अब पश्चिमी सिंहभूम जिले के लोगों को राजधानी रांची ट्रेन से सीधा सफर करने का लाभ मिलेगा. हालांकि, यह ट्रेन कब से चलेगी, इसकी तिथि की घोषणा नहीं की गई है.…

Read More

विमान पर पटना निवासी इंस्ट्रक्टर कैप्टन जीत सतारु व आदित्यपुर की ट्रेनी पायलट शुभ्रोदीप दत्ता है सवार  Jamshedpur: जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट से टेकऑफ करने के बाद से अलकेमिस्ट एविएशन का ट्रेनिंग विमान लापता है. उस ट्रेनिंग विमान पर इंस्ट्रक्टर और एक ट्रेनी पायलट सवार थे, जिसका कोई अता-पता नहीं चल पाया है. सुबह 11:30 बजे सेसना-2 विमान ने सोनारी एयरपोर्ट से उड़ान भरी. उड़ान भरने के करीब 20 मिनट के बाद से उनका संपर्क सोनारी एयरपोर्ट के एयर ट्राफिक कंट्रोलर (एटीसी) से कट गया. इसके बाद लगातार एटीसी ने उनसे संपर्क करने का प्रयास किया, मगर संपर्क नहीं हो…

Read More

New Delhi. टाटा समूह की कंपनी टाटा केमिकल्स ने निवेशकों को निजी नियोजन के आधार पर गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर (एनसीडी) जारी कर 1,700 करोड़ रुपये जुटाए हैं. टाटा केमिकल्स ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी एक सूचना में कहा कि निदेशक मंडल की तरफ से गठित एक आंतरिक समिति ने 1,70,000 एनसीडी आवंटित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है. इनमें से प्रत्येक एनसीडी का मूल्य एक लाख रुपये है. कंपनी ने कहा कि तीन साल के लिए एनसीडी जारी कर कुल 1,700 करोड़ रुपये जुटाए गए हैं. गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर को चिह्नित निवेशकों को निजी नियोजन के आधार पर जारी…

Read More

New Delhi. कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में चिकित्सक के साथ बलात्कार और हत्या की घटना को भयावह बताते हुए उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को मामले में प्राथमिकी दर्ज करने में देरी को लेकर पश्चिम बंगाल सरकार को फटकार लगायी. मामले पर स्वत: संज्ञान लेते हुए उच्चतम न्यायालय ने कहा कि यह घटना पूरे भारत में चिकित्सकों की सुरक्षा के संबंध में व्यवस्थागत मुद्दे को उठाती है. इस घटना पर स्वत: संज्ञान लेने वाली भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि अगर महिलाएं काम पर नहीं जा पा रही…

Read More

Chaibasa. ओडिसा से वैतरणी नदी पार कर 23 जंगली हाथियों का झुंड झारखंड में घुस आया है. हाथियों का झुंड कुछ दिन जामपानी जंगल में विश्राम करने के बाद बूढ़ा खमन जंगल पहुंचा. वहा से ये झुंड दीदी बरु जंगल पहुंचा. ये झुंड रोज अपना ठिकाना बदल रहा है. हाथियों का झुंड दिन भर जंगल में विश्राम करता है और शाम होते ही खेतों की ओर धावा बोल देता है. इस झुंड में बच्चे भी है. हाथी खेतों में घुसकर फसल को चट कर जा रहे है. सब्जी के बागानों में घुसकर सब्जियों को खाने के साथ रौंद डाल रहे…

Read More

Kiriburu.सेल की गुवा खदान से प्रभावित सारंडा के विभिन्न गांवों के ग्रामीणों ने गुवा खदान प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. राजाबेड़ा के मुंडा जामदेव चाम्पिया, जोजोगुटु मुंडा कानुराम देवगम, काशिया-पेचा मुंडा सिंगा सुरीन, बाईहातु मुंडा चिंतामणी चाम्पिया, तितलीघाट मुंडा मनचुडि़या सिधु के संयुक्त नेतृत्व में सभी गांवों के ग्रामीणों की संयुक्त बैठक की. सभी गांवों के मुंडाओं ने गुवा के सीजीएम के नाम अलग-अलग मांग पत्र सौंपा. सौंपे गये मांग पत्र में कहा गया है कि हमारा गांव के किसानो का सैकड़ों एकड़ कृषि भूमि प्रतिवर्ष सेल की गुवा खदान से बह कर आने वाली लौह चूर्ण एवं…

Read More