Author: News Desk

Chandil.जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट से उड़ान भरने के 20 मिनट मिनट बाद से लापता ट्रेनी विमान की तलाश तेज कर दी गयी है. सरायकेला के चांडिल डैम में एनडीआरएफ की टीम खोजबीन कर रही है. एक स्थानीय युवक के इनपुट के आधार पर सरायकेला प्रशासन ने एनडीआरएफ की टीम को बुलाया है. युवक का दावा है कि उसने एक छोटे विमान को चांडिल डैम में गिरते देखा था. सूत्रों के अनुसार बुधवार की सुबह कोयलागढ़ क्षेत्र के पास डैम में विमान के गिरने का लोकेशन मिला है. सुबह एनडीआरएफ की टीम भी चांडिल डैम पहुंच गयी है. वहीं स्थानीय पुलिस…

Read More

Jamshedpur. अनुसूचित जाति औऱ अनुसूचित जनजाति (एससी और एसटी) आरक्षण को लेकर उभरे विवाद की वजह से आयोजित भारत बंद का असर कोल्हान समेत राज्य भर में दिखने लगा है. <span;> आदित्यपुर में झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के सदस्यों ने (जेबीकेएसएस) केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर टोल ब्रिज के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया गया. इस दौरान उक्त मार्ग पर वाहनों का परिचालन ठप कर दिया गया है. अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति से संबंधित संगठनों के इस बंद को जेबीकेएसएस और झामुमो का समर्थन है. कांदरबेड़ा में एनएच 33 पर बंद समर्थक सड़क पर उतरे. टायर जलाकर आवागमन बाधित…

Read More

आज एनडीआरएफ की मदद से होगी खोज, दोनों पायलटों का कोई अता-पता नहीं  jamshedpur. सोनारी एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद लापता हुए अलकेमिस्ट एविएशन के ट्रेनिंग विमान का अब तक पता नहीं चल पाया है. जमशेदपुर के उपायुक्त अनन्य मित्तल ने बताया कि बुधवार को एनडीआरएफ की टीम आएगी, जिसे विमान की तलाश में लगाया जायेगा. पटना के इंस्ट्रक्टर कैप्टन जीत सतारु मंगलवार को विमान और आदित्यपुर के ट्रेनी पायलट शुभ्रोदीप दत्ता समेत लापता हो गये थे, जिनका कोई अता-पता नहीं चल पाया है. सुबह 11:30 बजे अलकेमिस्ट एविएशन के सेसना 2 विमान ने सोनारी एयरपोर्ट से उड़ान भरी. इसके…

Read More

Jamshedpur. आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहा कि हम जवाबदेह राजनीति के लिए तैयार हैं. राज्य के युवाओं को हर साल पांच लाख नौकरी देने के साथ ही स्थानीय, नियोजन और विस्थापन नीति बनाने का वादा करनेवाली सरकार ने अपने वादों को भुला कर जनता को ठगा है. इनके भाषण और शासन में फर्क है. चुनाव के समय कई लोक-लुभावन वादा करनेवालों के करनी में अंतर को जनता देख रही है. राज्य का विकास नहीं, अपने परिवार का विकास ही इनकी प्राथमिकता रही है. श्री महतो मंगलवार को जुगसलाई में आयोजित विधानसभा स्तरीय चूल्हा प्रमुख सम्मेलन सह…

Read More

Jamshedpur. भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष मंजीत सिंह गिल के नेतृत्व में सैकड़ों सिख समुदाय के लोगों ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास से मंगलवार को उनके एग्रिको स्थित आवास पर मुलाकात कर अभिनंदन किया. श्री सिंह ने राज्यपाल का स्वागत फूलों का गुलदस्ता देकर, शॉल ओढ़ाकर व मिठाई खिलाकर किया. राज्यपाल रघुवर दास ने भी मंजीत सिंह गिल को बधाई दी एवं समाज में अच्छे काम करते रहने का सुझाव दिया. राज्यपाल से मिलनेवालों में गुरुद्वारा के प्रधान सुरजीत सिंह खुशीपुरा, कदमा गुरुद्वारा के प्रधान बलदेव सिंह, बारीडीह गुरुद्वारा के प्रधान अवतार सिंह…

Read More

Kiriburu. सेल की बोलानी लौह अयस्क खदान प्रबंधन के खिलाफ विभिन्न मांगों को लेकर ठेका मजदूरों ने मंगलवार से आंदोलन शुरू कर दिया है. आंदोलन के पहले दिन सीजीएम के नहीं रहने पर सांकेतिक आंदोलन सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक किया गया. जबकि 21 अगस्त से जब तक मांगें पूरी नहीं हो जाती तबतक अनिश्चितकालीन जारी रहेगा. इस संबंध में बोलानी ठेका मजदूर संघ के अध्यक्ष कमलापति यादव ने बताया की हमारी मुख्य मांगों में बोलानी खदान में होने वाले नौकरी में भेदभाव नहीं कर शत फीसदी स्थानीय बेरोजगार युवाओं और ठेका मजदूरों को शामिल किया जाये. खदान…

Read More

Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम जिला भारतीय जनता पार्टी की एक बैठक मंगलवार को पार्टी कार्यालय में हुई. जिलाध्यक्ष संजय पांडेय के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश महामंत्री व राज्यसभा सांसद आदित्य साहू उपस्थित हुए. युवा आक्रोश रैली को लेकर पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. यहां भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष चंद्र मोहन तियु उपस्थित थे. 23 अगस्त को रांची में युवा आक्रोश रैली है. संजय पांडेय ने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम की प्रत्येक विधानसभा से दो-दो हजार युवा समर्थक आक्रोश रैली में सम्मिलित होंगे. भ्रष्टाचार में डूबी राज्य सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लेंगे. राज्यसभा सांसद आदित्य साहू…

Read More

Jamshedpur. किताडीह ग्वाला पट्टी के अनिकेत कुमार (12) ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना मंगलवार सुबह करीब 10 बजे की है. अनिकेत कुमार हरहरगुट्टु स्थित दीपक बाल भारती स्कूल में कक्षा छठी का छात्र था. अनिकेत के पिता अजीत कुमार ने बताया कि वह पेशे से टेंपो चालक हैं. सोमवार की रात को वह अपने माता-पिता और दादा से साइकिल खरीदने की जिद कर रहा था. शुरू में परिजनों ने साइकिल खरीदने से इनकार किया, पर बाद में दादा ने कहा कि दो दिन बाद उसकी साइकिल वह खरीद देंगे. उसकी मां ने भी कहा कि…

Read More

Chakulia. कोलकाता आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या पर चाकुलिया में विरोध मार्च निकाला गया. अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति द्वारा मंगलवार की देर शाम कैंडल मार्च निकाला गया. रैली से पूर्व अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति द्वारा 2 मिनट का मौन रखा गया. पुराना बाजार स्थित सत्संग भवन से निकल कर बिरसा चौक पहुंची फिर बिरसा चौक से होते हुए नया बाजार मुख्य सड़क होते हुए कोलकाता पिंजरापोल सोसाइटी की गौशाला पहुंचकर समापन हुआ. मौके पर अध्यक्ष मंजू अग्रवाल, सचिव पूजा अग्रवाल, पूर्व नगर अध्यक्ष संध्या रानी सरदार, रीता लोधा, बिना अग्रवाल, मंजू…

Read More

Jamshedpur. परसुडीह के नामोटोला केनाल के पास सरकारी शराब दुकान का छप्पर काट कर शराब और कैश काउंटर से दो लाख रुपये चोरी कर ली गयी. घटना सोमवार देर रात की है. सूचना पर परसुडीह पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन की. सोमवार की रात को दुकान को दस बजे बंद किया गया था. जब संचालक ने सुबह दुकान खोला तो देखा कि दुकान का छप्पर काटा हुआ है. साथ ही कैश काउंटर का दराज गायब है. इसके अलावे कई शराब की बोतल भी पेटी से गायब है. उसके बाद परसुडीह पुलिस को जानकारी दी गयी. दुकान संचालक को पुलिस…

Read More