Author: News Desk

Ranchi. झारखंड औद्योगिक नीति के प्रावधान में अहम बदलाव किया गया है. इस नीति से जीएसटी इंसेंटिव से संबंधित प्रावधान को हटा कर जीएसटी रिइंबर्समेंट का प्रावधान लागू किया गया है. यह प्रावधान झारखंड औद्योगिक व निवेश प्रोत्साहन नीति, झारखंड टेक्सटाइल व फुटवेयर नीति, झारखंड ऑटोमोबाइल व ऑटो कंपोनेंट नीति और झारखंड औद्योगिक नीति  में लागू होगा. राज्य में निवेश को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से पूर्व की औद्योगिक नीतियों में नेट वैट रिइंबर्समेंट अनुदान (ग्रांट) के रूप में औद्योगिक इकाइयों को दिया जा रहा था, लेकिन जीएसटी कर प्रणाली लागू होने के कारण स्टेट जीएसटी रिइंबर्समेंट औद्योगिक इकाइयों को…

Read More

Jaintgarh. हेमंत सोरेन की सरकार वादा खिलाफ सरकार है. यह सरकार जिस वायदे के बल पर सत्ता में आई, आज उसी को भूल गई. इस सरकार में सभी परेशान हैं. उक्त बातें पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने कही. गीता कोड़ा जैंतगढ़ में आहूत भाजपा के द्वारा घंटी बजाओ सरकार जगाओ अभियान में बोल रही थीं. भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोमबत्ती जुलूस निकालकर और घंटी बजा कर सरकार को जगाने का काम किया. गीता कोड़ा ने इस अभियान के तहत बड़ानंदा, कलैया, जुगीनंद, भानगांव, सियालजोड़ा, देवगांव, ब्रह्मपुर व जैंतगढ़ आदि क्षेत्र में अभियान चलाया. इस अवसर पर पूर्व सांसद ने जैंतगढ़ शिव…

Read More

Ranchi. झारखंड की मांडर विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने से मुलाकात की. शिल्पी नेहा तिर्की ने राहुल गांधी से चुनावी रणनीति के मामले में बात करते हुए कहा कि कांग्रेस पूरे देश में लोगों के दिलों में है और आम जनमानस की भावनाओं के समझकर चुनावी रणनीति तैयार की जाए तो इसका सकारात्मक परिणाम होगा. शिल्पी नेहा तिर्की नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के विशेष आमंत्रण पर नई दिल्ली पहुंची थी और वहां मांडर विधायक की मुलाकात राहुल गांधी से हुई. राहुल गांधी से मुलाकात के बाद मांडर विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा…

Read More

New Delhi. केंद्र सरकार ने गोविंद मोहन को केंद्रीय गृह सचिव नियुक्त किया है. वो मौजूदा गृह सचिव अजय कुमार भल्ला की जगह लेंगे. मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने संस्कृति मंत्रालय के सचिव गोविंद मोहन को गृह मंत्रालय में विशेष कार्य अधिकारी के रूप में तत्काल प्रभाव से नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है. मौजूदा गृह सचिव अजय कुमार भल्ला का कार्यकाल 22 अगस्त को समाप्त हो रहा है, उसके बाद नये गृह सचिव गोविंद मोहन उनकी जगह लेंगे. नये केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन 1989 बैच के सीनियर आईएएस अधिकारी हैं. आईएएस अधिकारी गोविंद मोहन ने बीएचयू-आईआईटी वाराणसी…

Read More

New Delhi.केंद्र सरकार ने राहुल नवीन को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का नया निदेशक नियुक्त किया है. ईडी के नये निदेशक संजय कुमार मिश्रा का जगह लेंगे. संजय मिश्रा का कार्यकाल बुधवार को समाप्त हो गया. उन्हें इससे पहले उनके कार्यकाल को बढ़ाया गया था, जिसमें सुप्रीम कोर्ट का भी बयान सामने आया है. केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने राहुल नवीन को दो साल के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का निदेशक नियुक्त किया है. मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने प्रवर्तन निदेशालय में प्रवर्तन निदेशक के पद पर आईआरएस अधिकारी राहुल नवीन, विशेष निदेशक, ईडी की नियुक्ति को मंजूरी दे दी…

Read More

New Delhi. भारत 17 अगस्त को डिजिटल प्रारूप में तीसरे ‘वॉइस ऑफ ग्लोबल साउथ’ सम्मेलन की मेजबानी करेगा, जिसका उद्देश्य विकासशील देशों के लिए एक टिकाऊ भविष्य की दिशा में प्रयास करना है. यह शिखर सम्मेलन संघर्ष, खाद्य एवं ऊर्जा सुरक्षा संकट तथा जलवायु परिवर्तन जैसी जटिल चुनौतियों पर पिछले सम्मेलनों में हुई चर्चाओं को आगे बढ़ाने के लिए एक मंच के रूप में कार्य करेगा. शिखर सम्मेलन के पिछले संस्करणों में वैश्विक दक्षिण से 100 से अधिक देशों ने भाग लिया था. विदेश मंत्रालय ने कहा, भारत 17 अगस्त को तीसरे ‘वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ’ शिखर सम्मेलन की मेजबानी…

Read More

New Delhi. केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सबसे अधिक 57 पुलिस वीरता पदक मिले हैं. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार को पुरस्कार विजेताओं के नामों की घोषणा की. सीआरपीएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कुल पदकों में से 25 पदक जम्मू-कश्मीर में अभियान के दौरान कार्रवाई के लिए दिए गए हैं, जबकि 32 पदक वाम उग्रवाद प्रभावित राज्यों में माओवाद रोधी अभियानों के लिए दिए गए हैं. पुरस्कार पाने वालों में उपनिरीक्षक रौशन कुमार भी शामिल हैं जिन्हें फरवरी 2019 में बिहार में माओवादियों के खिलाफ उनकी वीरतापूर्ण कार्रवाई के लिए…

Read More

Patna. पटना हाईकोर्ट ने बिहार के मोकामा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक अनंत कुमार सिंह को उनके आवास से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक बरामद होने के मामले में बुधवार को बरी कर दिया. अलग-अलग आदेशों में न्यायमूर्ति चन्द्र शेखर झा ने सिंह की अपील को स्वीकार कर लिया, जिसमें उन्होंने पटना स्थित एमपी/एमएलए अदालत द्वारा जून और जुलाई में पारित आदेशों को चुनौती दी थी. सिंह ने कई बार मोकामा विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया था. जून, 2022 में पारित पहले आदेश के बाद सिंह को विधानसभा की सदस्यता से अयोग्य करार दिया गया था। यह मामला…

Read More

अब www.ceir.gov.in पर मोबाइल चोरी व गुम होने की करें शिकायत Jamshedpur. जमशेदपुर पुलिस ने एक साल में चोरी या गुम हुए 600 मोबाइल बरामद किया है. उक्त मोबाइल उनके मूल मालिकों को 15 अगस्त को सौंपा जाएगा. ये मोबाइल देशभर के विभिन्न शहरों से बरामद किये गये हैं. मोबाइल मिलने के बाद संबंधित थाना की पुलिस मोबाइल धारक को फोन कर सूचित कर रही है. बुधवार को साकची टैगोर सोसाइटी के सभागार में सामूहिक रूप से बरामद मोबाइल को वितरण किया जायेगा. मोबाइल बरामदगी में बेहर प्रदर्शन करने वाले थाना प्रभारियों को सम्मानित किया जायेगा. जिला पुलिस चोरी व…

Read More

जमशेदपुर. स्वतंत्रता दिवस यानि 15 अगस्त की सुबह छह बजे से रात्रि 11 बजे तक शहर के अंदर भारी वाहनों के लिए नो इंट्री लगायी गयी है. इस दौरान शहर में भारी वाहनों का परिचालन नहीं होगा.ऐसा करते हुए पकड़े जाने पर कार्रवाई का निर्देश जारी किया गया है. इस संबंध में मंगलवार को उपायुक्त, एसएसपी और डीएसपी ( ट्रैफिक) ने संयुक्त रुप से निर्देश जारी किया है.

Read More