Author: News Desk

रांची. (हि.स.) स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसपी दीपक पांडेय सहित झारखंड के 19 पुलिसकर्मियों और पदाधिकारियों को विभिन्न श्रेणियों में वीरता पदक और सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया जायेगा. सात पुलिस कर्मियों को वीरता के लिए और 11 पुलिस कर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए पदक दिया जायेगा. वहीं पहली बार झारखंड फायर सर्विस के कर्मियों को वीरता पदक दिया जायेगा. इसके अलावा झारखंड अग्निशमन विभाग के फायरमैन प्यारेलाल तांबवार को वीरता पदक मिलेगा. इन्हें मिलेगा वीरता पदक एसपी दीपक पांडेय सब इंस्पेक्टर विश्वजीत सिंह एएसआई सच्चिदानंद सिंह हवलदार उमेश सिंह सिपाही सुभाष दास सिपाही रविंद्र टोप्पो सिपाही…

Read More

कॉमेडी सीरीज ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ 16 साल से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है. एक्टर गुरुचरण सिंह पहले एपिसोड से ही इस सीरियल का हिस्सा थे. उन्होंने 2008 से 2013 और फिर 2014 से 2020 तक रोशन सिंह सोढ़ी की भूमिका निभाई. गुरुचरण ने दावा किया है कि 2012 में जब कॉन्ट्रैक्ट पर दोबारा बातचीत की कोशिश की गई तो बिना कोई विचार किए इसे बदल दिया गया. इस बात का पता तब चला जब सीरियल के एपिसोड में सोढ़ी के किरदार में एक नया एक्टर नजर आया. गुरुचरण ने दिए एक इंटरव्यू में कहा कि बिना बताए…

Read More

सातवीं पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर की तैयारियों तेज, घर-घर जनसंपर्क  JAMSHEDPUR. स्व. बीडी मंडल की सातवीं पुण्यतिथि पर बागबेड़ा रेलवे को-ऑपरेटिव सोसायटी द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर की तैयारियां जोरों पर है. रेलवे को-ऑपरेटिव सोसायटी बड़ौदा घाट के सहकारिता भवन में रक्तदान शिविर 15 अगस्त 2024 को आयोजित किया जायेगा. लगातार सातवीं बार यहां रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है. शिविर को सफल बनाने के लिए आसपास के क्षेत्रों में रक्तदान शिविर के बारे में लोगों को जानकारी दी जा रही है, साथ ही रक्तदान के फायदे के बारे में लोगों को जागरूक किया जा रहा है. शिविर आयोजन कमेटी…

Read More

 एलन मस्क के साथ इंटरव्यू में पूर्व राष्ट्रपति जमकर बरसे वांशिंगटन. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन राष्ट्रपति उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका की उप राष्ट्रपति कमला हैरिस और राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रैट उम्मीदवार को कट्टर वामपंथी करार देते हुए कहा कि अगर राष्ट्रपति चुनी गईं तो वे अमेरिका को तबाह कर देंगीं. ट्रंप टेस्ला के प्रमुख एलन मस्क से दो घंटे लंबी बातचीत में अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव और उसकी चुनौतियों पर बेबाक राय रखते हुए कमला हैरिस पर जमकर बरसे. दो घंटे लंबे इस साक्षात्कार को लंबट्रंप का इंटरव्यू अमेरिकी उद्योगपति एलन मस्क को मंगलवार को ही लेना…

Read More

एक हजार किलोग्राम वर्ग का ग्लाइड बम लंबी दूरी पर लक्ष्य को भेदने में सक्षम- उड़ान डेटा टेलीमेट्री और इलेक्ट्रो ऑप्टिकल ट्रैकिंग सिस्टम से कैप्चर किया गया नई दिल्ली. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने ओडिशा के तट पर भारतीय वायु सेना के सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान से लॉन्ग रेंज ग्लाइड बम (एलआरजीबी) गौरव का पहला परीक्षण किया है. उड़ान के दौरान ग्लाइड बम ने लॉन्ग व्हीलर द्वीप पर स्थापित लक्ष्य को बिल्कुल सटीकता से मारकर अपनी उपयोगिता साबित की. डीआरडीओ के मुताबिक मंगलवार शाम को ओडिशा के तट से लॉन्ग रेंज ग्लाइड बम ‘गौरव’ का पहला उड़ान परीक्षण…

Read More

ढाका. बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने मंगलवार को कहा है कि सरकार अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय पर हमला करने वालों को दंडित करेगी. मुख्य सलाहकार ने यह आश्वासन प्राचीन ढाकेश्वरी मंदिर के दौरे के समय पीड़ित हिंदू समुदाय से मुलाकात में की. उन्होंने हिंदुओं से धैर्य बनाए रखने का आग्रह किया और आश्वासन दिया कि उनकी सुरक्षा की जाएगी. अर्थशास्त्री (84 वर्षीय) ने जारी हिंसा और तोड़फोड़ के बीच आठ अगस्त को अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार के रूप में कार्यभार संभाला था. उन्होंने ढाका में प्रमुख शक्तिपीठों में से एक ढाकेश्वरी मंदिर का दौरा किया और कहा कि…

Read More

Jamshedpur.झारखंड हाइकोर्ट ने जमशेदपुर में श्रीलेदर्स के मालिक आशीष डे की हत्या मामले में सजायफ्ताओं की ओर से दायर क्रिमिनल अपील याचिका पर मंगलवार को सुनवाई हुई. जस्टिस आनंद सेन व जस्टिस गाैतम कुमार चाैधरी की खंडपीठ ने सुनवाई के दाैरान प्रार्थी व राज्य सरकार का पक्ष सुना. इसके बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया. उल्लेखनीय है कि प्रार्थी जितेंद्र कुमार सिंह, अमलेश कुमार सिंह व विनोद कुमार सिंह की ओर से क्रिमिनल अपील याचिका दायर की गयी है. उन्होंने जमशेदपुर की निचली अदालत द्वारा दी गयी सजा को चुनाैती दी है. निचली अदालत ने 17 सितंबर 2011 को मामले…

Read More

Golkera. सावन की अंतिम सोमवारी पर रविवार व सोमवार को दपू रेलवे ने चार जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मंजूरी दी है. आगामी 18 और 19 अगस्त को महादेवशाल धाम में 12833/12834 हावड़ा अहमदाबाद एक्सप्रेस, 18189/18190 टाटा एर्नाकुलम एक्सप्रेस, 18477/18478 उत्कल एक्सप्रेस तथा 18029/18030 शालीमार कुर्ला एक्सप्रेस का दो मिनट का अस्थायी ठहराव महादेवशाल धाम में दी गयी है. टाटा से जयनगर के बीच शुक्रवार से ट्रेन सांसद विद्युत वरण महतो ने बताया कि टाटा से जयनगर के बीच शुक्रवार से ट्रेन चलेगी. सांसद ने बताया कि लंबे समय से मैथिल समाज समेत जमशेदपुर वासी इसकी मांग कर रहे…

Read More

Jamshedpur. टाटा स्टील के इंजीनियरिंग सर्विसेज और इक्विपमेंट मेंटेनेंस विभाग में मंगलवार को रक्तदान शिविर लगाया गया, जिसमें 206 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. इसमें कर्मचारी व वेंडर पार्टनर ने रक्तदान किया. शिविर का उद्घाटन टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी टुन्नु ने किया. इस अवसर पर स्पेयर एंड सर्विसेज के चीफ कल्याण प्रसाद, यूनियन के सहायक सचिव श्याम बाबू, इंजीनियरिंग सर्विसेज के हेड जयंत सिन्हा और विक्रम त्रिपाठी इक्विपमेंट मेंटेनेंस के हेड सतीश गणपति एवं विभागीय पर्सनल ऑफिसर समीर नाहक, इंजीनियरिंग सर्विसेज के कमेटी मेंबर महेंद्र सिंह, बिजेंद्र कुमार साह, विजय सिंह, प्रवीण चौधरी, उमेश कुमार एवं…

Read More

Jamshedpur. कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में महिला जूनियर डॉक्टर की हत्या मामले को लेकर आइएमए जमशेदपुर ब्रांच के डॉक्टरों में काफी आक्रोश है. मंगलवार को साकची के आइएमए भवन में एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया. इसमें सदस्यों ने इस घटना की निंदा की और इसे शर्मनाक और गंभीर मामला बताया. आइएमए जमशेदपुर ब्रांच के अध्यक्ष डॉ जीसी मांझी व सचिव डॉ सौरभ चौधरी ने कहा कि इस घटना से पता चलता है कि डॉक्टर कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं. उन्होंने कहा कि आइएमए मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट को लागू करने की मांग को लेकर जल्द जोरदार…

Read More