Author: News Desk

Jamshedpur. सुंदरनगर में 106 रैफ (रैपिड एक्शन फोर्स) द्वारा मंगलवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत बाइक रैली निकाली गयी. रैली में रैफ के जवान कैंप परिसर से आस-पास क्षेत्रों में घूमे. इसका आयोजन कमांडेंट राजीव कुमार के निर्देशन में किया गया. प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी, स्थानीय जनता को देशप्रेम और राष्ट्रभक्ति के प्रति जागरूक करने के लिए जवानों ने भारत माता का उद्घोष करते हुए जोश और उत्साह के साथ तिरंगा बाइक रैली निकाली गयी. रैली का मुख्य उद्देश्य ‘हर घर तिरंगा’ का संदेश जन-जन तक पहुंचाना था. कमांडेंट राजीव कुमार ने इस अवसर पर…

Read More

Ghatsila. धालभूमगढ़ रेलवे स्टेशन से घाटशिला की ओर जाने वाली अप लाइन पर नरसिंहगढ़ स्लीपर फैक्ट्री के पास मंगलवार को एक युवक का क्षत-विक्षत शव पुलिस ने बरामद किया. शव के पास आधार और पैन कार्ड बिखरे थे. शव इतनी बुरी तरह से क्षत-विक्षत था कि पहचान करना मुश्किल था. इसकी सूचना सेवा ही धर्म ग्रुप के राजकुमार शर्मा ने ग्रुप में डाली. ग्रुप के संचालक नौशाद अहमद घटनास्थल पहुंचे. थाना और आरपीएफ को जानकारी दी. उन्होंने कहा कि शव के पास मिले आधार और पैन कार्ड से पता चला कि मृतक पटना के कराई का रहने वाला है. उसका…

Read More

Chaibada. सदर थाना अंतर्गत बड़ीबाजार के नीचे टोला में आपसी विवाद में बाइक सवार दो युवकों ने झामुमो कार्यकर्ता मुन्ना पूर्ति पर फायरिंग कर दी. गोली सिर के पीछे से छूकर निकल गयी, जिससे वे लहूलुहान हो गये. घटना मंगलवार सुबह करीब नौ बजे की है. वे मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के करलाजोड़ी गांव के रहनेवाले हैं. उनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना के बारे में मुन्ना ने बताया कि वे मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पाताहातु गांव से स्कूटी से घर करलाजोड़ी जा रहे थे. इसी दौरान बीच रास्ते पर तालाब के पास पीछे से बाइक से दो…

Read More

Jamshedpur. कोलकाता में महिला जूनियर डॉक्टर की हुई हत्या के विरोध में मंगलवार की शाम झारखंड इंडियन मेडिकल एसोसिएशन व जूनियर डॉक्टर नेटवर्क के सदस्य, एमजीएम मेडिकल कॉलेज के छात्र एवं छात्राएं कैंडल मार्च निकाला. कैंडल मार्च में शामिल छात्र एवं छात्राएं अपने हाथों में कैंडल व पोस्टर लिए थे. वे लोगों दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने व सुरक्षा प्रदान की मांग कर रहे थे. इस कैंडल मार्च की शुरूआत एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर से की गयी. जो डिमना चौक के पास तक आया. उसके बाद वापस मेडिकल कॉलेज आ गया. वहां पर मृतिका डॉक्टर के आत्मा की…

Read More

Katak. ओडिशा के कटक में स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में दो महिला मरीजों से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में एक चिकित्सक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि रविवार को जब महिलाएं ‘इकोकार्डियोग्राम’ जांच के लिए प्रमुख सरकारी अस्पताल के ‘कार्डियोलॉजी’ विभाग में आई थीं उस दौरान यह कथित घटना घटी. कटक के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) अनिल मिश्रा ने कहा, “मंगलबाग पुलिस थाने में सोमवार को दोनों मरीजों की ओर से लिखित शिकायत दर्ज कराई गई जिसके बाद चिकित्सक के खिलाफ मामला दर्ज…

Read More

Jamshedpur. बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में जिलास्तरीय स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह का आयोजन किया गया है. जिला प्रशासन की ओर से समारोह की तैयारी पूरी कर ली गयी है. इसमें जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सह स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता गुरुवार सुबह 9:05 बजे झंडोत्तोलन करेंगे. जिस वाहन से मंत्री परेड का निरीक्षण करेंगे, उसे सजाया जा रहा है. समारोह को लेकर परेड में शामिल टुकड़ियों ने मंगलवार को फुल ड्रेस रिहर्सल किया. मुख्य समारोह में उपायुक्त अनन्य मित्तल, एसएसपी किशोर कौशल, सिटी एसटी ऋषभ गर्ग के अलावा स्वतंत्रता सेनानियों के परिजन व झारखंड आंदोलनकारी भी मौजूद रहेंगे.…

Read More

Jamshedpur.सिंहभूम केंद्रीय वरिष्ठ नागरिक समिति की ओर से मार्च निकालकर मंगलवार को राष्ट्रपति के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया. इसमें वरिष्ठ नागरिकों को रेलवे किराये में छूट की मांग की गयी. ज्ञापन में कहा गया है कि कोरोना काल के दौरान वरिष्ठ नागरिकों को रेलवे किराये में मिलने वाली छूट को बंद कर दिया गया था. देश में विषम परिस्थिति को देखते हुए वरिष्ठ नागरिकों ने इसे स्वीकार किया. लॉकडाउन की समाप्ति के बाद सरकार ने सभी बंद सुविधाओं को फिर से चालू कर दिया. लेकिन वरिष्ठ नागरिकों को रेलवे किराये में मिलने वाली छूट को नहीं चालू किया…

Read More

Jamshedpur. लोयोला स्कूल के समीप मंगलवार को अभियान चलाया गया. जिला परिवहन पदाधिकारी धनंजय के नेतृत्व में मोटर यान निरीक्षक सूरज हेंब्रम ने 43 स्कूली वाहनों के कागजातों की जांच की. जांच में मारुति वैन, मैजिक, स्कूली ऑटो रिक्शा के फिटनेस, परमिट, इंश्योरेंस, रजिस्ट्रेशन व प्रदूषण आदि कागजातों की जांच की गयी. इस दौरान 13 स्कूली वाहनों के कागजात फेल होने पर जुर्माना लगाया गया. दूसरी ओर स्कूली वाहनों की जांच से चालकों में हड़कंप मच गया. कई वाहन चालक स्कूल से काफी दूर वाहन लगाए पाए गए. हालांकि जांच टीम ने पैदल घूम घूमकर वैसे वाहनों की जांच की. जिला…

Read More

Jamshedpur. अभिभावक संघ ने मंगलवार को एसएसपी को ज्ञापन सौंपकर स्कूली वाहनों के चालक व वाहन की जांच कराने की मांग की है. संघ के अध्यक्ष डॉ. उमेश कुमार ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार निजी स्कूल प्रबंधनों को अपने स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को सुरक्षित घर से स्कूल आने -जाने के लिए स्कूल बस की व्यवस्था करनी है, लेकिन जमशेदपुर में एक-दो स्कूलों को छोड़ किसी भी स्कूल में अपनी स्कूल बस की व्यवस्था नहीं है. ऐसे में अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने के लिए निजी स्कूली वाहन पर निर्भर करना पड़ता है, जबकि इन…

Read More

Bokaro. टाटा स्टील के वेस्ट बोकारो डिवीजन ने मंगलवार को चार दिव्यांग कर्मचारियों का स्वागत सीसीटीवी कंट्रोल रूम ऑपरेटर के रूप में किया, जो कंपनी के सक्षम को सशक्त बनाना पहल कार्यक्रम का एक अहम कदम है. इस ऑन बोडिंग समारोह के मुख्य अतिथि अनुराग दीक्षित महाप्रबंधक, वेस्ट बोकारो थे. उन्होंने कहा कि हम आज पीडबल्यूडी समुदाय से अपने नए सीसीटीवी कंट्रोल रूम ऑपरेटरों का स्वागत करते हुए रोमांचित हैं. यह वेस्ट बोकारो डिवीजन में वास्तव में समावेशी कार्यस्थल बनाने की हमारी निरंतर प्रतिबद्धता का प्रमाण है. हमें विश्वास है कि हमारे नए ऑपरेटर हमारी टीम में मूल्यवान योगदान देंगे…

Read More