Chandil.बड़ामटांड फुटबॉल मैदान में शुक्रवार को ईचागढ़ विधानसभा स्तरीय बदलाव संकल्प महासभा का आयोजन किया गया. सभा को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए जयराम महतो ने कहा कि स्थानीय नीति के आधार पर एक कुशल नियोजन नीति, और उद्योग नीति के साथ कृषि नीति बनाना चाहिए. झारखंड धीरे-धीरे औद्योगिक क्षेत्र में तब्दील हो रहा है, इसलिए यहां बेहतर उद्योग नीति बनाने की जरूरत है. इसके साथ ही विस्थापन नीति और पुनर्वास आयोग का गठन किया जाए. रोजगार के अभाव में पलायन करने वाले युवा और झारखंड को विकसित करने को लेकर विकल्प तैयार कर युवाओं को रोजगार से कैसे…
Author: News Desk
New Delhi. केंद्र सरकार ने बैंक के जमाकर्ताओं की बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित करने और ग्राहकों की सुविधा बढ़ाने के लिए शुक्रवार को लोकसभा में बैंककारी विधियां (संशोधन) विधेयक, 2024 पेश किया. इस विधेयक में हर बैंक खाताधारक को अपने खाते में चार ‘नॉमिनी’ जोड़ने का प्रावधान करने का प्रस्ताव किया गया है. अभी तक सिर्फ एक ही नॉमिनी का उल्लेख करने का नियम है. लोकसभा में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने उक्त विधेयक पेश किया. अगर यह बिल संसद से पारित हो जाता है तो नॉमिनी की संख्या चार तक की जा सकती है. हालांकि यह वैकल्पिक प्रावधान होगा.…
जमशेदपुर. झारखंड के चाकुलिया में शुक्रवार 9 अगस्त 2024 की शाम अगलगी की बड़ी घटना टल गयी. कोयला लोड मालगाड़ी में लगी आग पर समय रहते काबू पा लिया गया. इस तरह एक द बर्निंग ट्रेन की घटना टल गयी. बताया जाता है कि शुक्रवार की शाम लगभग 7:00 से 8:00 बजे के बीच चाकुलिया के प्लेटफार्म संख्या 4 पर मालगाड़ी की एक बोगी में आग धधकती लोगों ने देखा. यह मालगाड़ी के 56 बोगियों में कोयला लोड था. बोगी में लगी आग पर एक रेल कर्मी की नजर गई. इसकेबाद रेलवे क्वार्टर से पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास…
जमशेदपुर. हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सरजमदा EGL स्टेडियम में हर्षोल्लास के साथ विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी शामिल हुए। मौके पर विधायक मंगल कालिंदी ने उपस्थित सभी लोगों को विश्व आदिवासी दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी और साथ ही शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की. मौके पर विधायक ने कहा की आदिवासियों की आय में वृद्धि और उन्हें बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हेमंत सोरेन जी सरकार तेजी से काम कर रही है. आदिवासी समाज हमारी प्राचीन परंपराओं एव ऐतिहासिक संस्कृति के प्रतीक हैं।मौके पर ग्राम…
चक्रधरपुर. चक्रधरपुर रेल मंडल के मुंबई-हावड़ा मेन लाइन पर मनोहरपुर और घाघरा हॉल्ट के बीच शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हुआ है. यहां कुदरसाई टोला के समीप रेलवे ट्रैक पर फंसी बाइक को निकालने में इस्पात एक्सप्रेस से कटकर युवक की मौत हो गयी. हादसे में युवक का शरीर कई टुकड़ों में बंट गया. ट्रेन के साथ बाइक काफी दूर तक घसीटती चली गयी. मृतक आनंदपुर मुंडा टोला का रहने वाला था. मृतक की पहचान राजन सोया (30) के रूप में की गयी है. हादसे के वक्त उसके साथी ने भागकर अपनी जान बचायी. दरअसल, राजन सोया अपने साथी के साथ…
एसपी की सक्रियता से एक्शन में आयी पुलिस, दिन भी चला पैरवी का दौर, तब हुआ एफआईआर आदित्यपुर. सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर से बड़ी खबर आ रही है. यहां बिल्डर दीपक रंजन की सुधा डेयरी के सामने स्थित आवासीय सोसाइटी मोक्ष फेज 2 के केयर टेकर राकेश सिंह को उठाकर रात भर मारपीट की गयी है. आरोप है कि राकेश को सन्नी सिंह से जुड़े बाबू समेत अन्य लोग साइट से बंधक बनाकर ले गये और रात भर पीटा. पुलिस के हस्तक्षेप पर सुबह उसकी रिहाई संभव हो सकी है. पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद बाबू समेत तीन आरोपियों…
Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम के जंगलों में नक्सलियों ने सुरक्षा बल को नुकसान पहुंचाने के लिए जगह-जगह आईईडी लगा रखे हैं. अब त सैकड़ों आईईडी बरामद हो चुके हैं. शुक्रवार को भी सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की साजिश को एक बार फिर नाकाम कर दिया. जराईकेला थाना क्षेत्र के रोगाबुरु जंगल से तीन आईईडी बरामद किया गया है. तीनों आईईडी को उसी स्थान पर नष्ट कर दिया गया. सुरक्षाबलों के द्वारा पूरे क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ बड़े स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस को अब तक कई सफलताएं मिल चुकी हैं. दरअसल, भाकपा माओवादी संगठन के शीर्ष नेता मिसिर…
Paris. मशहूर हॉकी गोलकीपर पीआर श्रीजेश रविवार को यहां होने वाले ओलंपिक खेलों के समापन समारोह में स्टार निशानेबाज मनु भाकर के साथ भारतीय दल के ध्वजवाहक होंगे. भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की. आईओए ने बयान में कहा, ‘भारतीय ओलंपिक संघ को यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि पेरिस ओलंपिक खेलों के समापन समारोह में पिस्टल निशानेबाज मनु भाकर के साथ हॉकी गोलकीपर पीआर श्रीजेश संयुक्त ध्वजवाहक होंगे. आईओए अध्यक्ष पीटी उषा ने कहा कि श्रीजेश आईओए नेतृत्व की भावनात्मक और लोकप्रिय पसंद थे. श्रीजेश ने भारतीय हॉकी टीम को ओलंपिक खेलों…
Kewariya. गुजरात के नर्मदा जिले के केवड़िया में ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ के पास निर्माणाधीन ‘आदिवासी संग्रहालय’ स्थल पर चोरी के संदेह में छह श्रमिकों के एक समूह ने दो आदिवासियों की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी. नर्मदा के पुलिस अधीक्षक प्रशांत सुम्बे ने बताया कि यह वारदात छह अगस्त की रात को हुई और मृतकों की पहचान जयेश तड़वी और संजय तड़वी के रूप में हुई है. एसपी ने कहा कि छह निर्माण मजदूरों के एक समूह ने केवड़िया निवासी जयेश और पास के गभान गांव के संजय को बांध दिया और फिर उनकी पिटाई की. जयेश…
Dhaka. बांग्लादेश की राजधानी ढाका में भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा देश की अंतरिम सरकार के प्रमुख के रूप में मोहम्मद यूनुस के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए. राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने नोबेल पुरस्कार से सम्मानित अर्थशास्त्री मोहम्मद यूनुस (84) को राष्ट्रपति भवन ‘बंगभवन’ में आयोजित एक समारोह में बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख के रूप में गुरुवार को शपथ दिलाई. विदेश मंत्रालय के प्रचार विभाग के अधिकारियों ने बताया कि भारतीय उच्चायुक्त बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए. यूनुस ने ऐसे समय में अंतरिम सरकार के प्रमुख के तौर पर शपथ ली है…
