Author: News Desk

रांची. तेनुघाट विद्युत निगम लिमिटेड (टीवीएनएल) के लेखा निदेशक सौरव झा पर 100 करोड़ रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) में गड़बड़ी, धोखाधड़ी, मनी लाउंड्रिंग, बैंक से मिल कर अपने हित का लाभ पाने के आरोप में उन्हें पद से हटा दिया गया है. उन्हें ललपनियां भेज दिया है. इस बाबत आदेश जारी कर दिया गया है. प्रबंधन ने उनके खिलाफ मनमाने तरीके से एफडी किये जाने पर प्रबंधन को 50 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है. उन्हें शो-कॉज किया गया था, पर उन्होंने जवाब नहीं दिया था. इसके बाद उन्हें लेखा निदेशक के पद से हटा दिया गया.

Read More

Jamshedpur. कोल्हान के 45 समेत राज्य के 325 ‘पीएम श्री’ योजना के तहत चयनित स्कूलों को 248 करोड़ रुपये मिलेंगे. केंद्र ने वर्ष 2024-25 के लिए बजट को स्वीकृति दे दी है. स्कूलों के लिए स्वीकृत राशि का 60 फीसदी राशि केंद्र व 40 फीसदी राशि राज्य सरका देगी. स्कूलों को अधिकतम 91 लाख से लेकर 76 लाख रुपये तक मिलेगा. माध्यमिक विद्यालय को अधिकतम 91 लाख व प्राथमिक व मध्य विद्यालय को 76 लाख रुपये तक मिलेगा. पू सिंहभूम 15, प सिंहभूम 20 और सरायकेला-खरसांवा में 10 स्कूल हैं, जिन्हें पीएम श्री स्कूल का दर्जा प्राप्त है. स्कूलों को…

Read More

Jamshedpur. सेवानिवृत्त टाटा स्टीलकर्मी सरोज कुमार पत्नी पूर्णिमा देवी के साथ बाइक से बाजार जा रहे थे, तभी पत्नी के गले से सोने की चेन की छिनतई कर ली गयी. बाइक सवार बदमाशों ने गुरुवार सुबह करीब 10 बजे वारदात को अंजाम दिया. घटना साकची थाना क्षेत्र के बाराद्वारी मोड़ के बाद पास की है. वारदात के बाद सरोज कुमार और उनकी पत्नी पूर्णिमा देवी ने शोर मचाया, लेकिन जबतक लोग समझ पाते बदमाश फरार हो गये. बाइक पर दो युवक सवार थे. घटना के बाद उन्होंने मामले की शिकायत साकची थाना में की. जानकारी मिलने पर उनके घरवाले भी…

Read More

Ranchi. रांची के सीवरेज-ड्रेनेज का डीपीआर बनानेवाली कंपनी मैनहर्ट ने विधायक सरयू राय के खिलाफ रांची सिविल कोर्ट में शिकायतवाद दर्ज कराया है. इसमें कंपनी ने 100 करोड़ की मानहानि का दावा किया गया है. शिकायतवाद में कहा गया है कि सरयू राय बिना किसी ठोस आधार के कंपनी को विवादित बनाते हुए बार-बार मुद्दा उठाते रहे हैं. इससे कंपनी की छवि धूमिल हुई है और कंपनी को काफी आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है. इस मामले में अदालत द्वारा संज्ञान लेने के बाद आगे की सुनवाई हाेगी. इधर, अपने खिलाफ शिकायतवाद दर्ज कराये जाने के लेकर विधायक सरयू…

Read More

Ranchi.राज्य में नक्सलियों के खिलाफ रणनीति तैयार की जायेगी. नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान की डीजीपी अनुराग गुप्ता 13 अगस्त को समीक्षा करेंगे. इस दौरान नक्सलियों के खिलाफ दर्ज केस का अनुसंधान, अनुसंधान के लिए लंबित केस, फरार नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए इनाम की घोषणा को लेकर तैयार प्रस्ताव और लंबित प्रस्ताव के बिंदुओं पर समीक्षा की जायेगी. इसके अलावा इन बातों की भी समीक्षा की जायेगी कि अभियान के दौरान कितने फोर्स का उपयोग किया जा रहा है, कितने पुलिस बल तैनात हैं और अभियान को लेकर एसपी और उसके नीचे के अधीनस्थ अधिकारी किस तरह…

Read More

Jamshedpur. टाटा स्टील यूआइएसएल के सीनियर सुपरवाइजर ओमप्रकाश साहू ने बुधवार को गोलमुरी कार्यालय में आत्महत्या कर ली थी. अब इस मामले में गोलमुरी थाना में केस दर्ज किया गया है. ओम प्रकाश साहू के बेटे पुष्पेंद्र कुमार के बयान पर टाटा स्टील यूआइएसएल के पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंटल के चीफ आलोक कुमार और एरिया मैनेजर के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने और पदाधिकारियों के द्वारा दबाव बनाने के आरोप में केस दर्ज किया गया है. इस मामले में गोलमुरी पुलिस ने आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज किया गया है. गोलमुरी पुलिस ने बताया कि वर्क लोड…

Read More

Jamshedpur. राज्य सरकार ने आठ जिलों के सिविल सर्जन सहित 17 चिकित्सा पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया है. इसी के तहत डॉ साहिर पाल को पूर्वी सिंहभूम जिले का सिविल सर्जन बनाया गया है.गुरुवार शाम उन्होंने पूर्व सिविल सर्जन जुझार मांझी से पदभार लिया. डॉ पाल पश्चिमी सिंहभूम जिले में सिविल सर्जन थे. इससे पहले भी वह पूर्वी सिंहभूम में पदस्थापित रहे हैं. पदभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी. जिले के सिविल सर्जन जुझार मांझी को स्थानांतरण सरायकेला में अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के पद पर कर दिया गया है.

Read More

जमशेदपुर. सुवर्णरेखा परियोजना के गालूडीह बराज डैम के चार गेट गुरुवार सुबह खोल दिये गये. सुवर्णरेखा नदी में 1309 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है. इससे सुवर्णरेखा नदी में गालूडीह से बहरागोड़ा तक नदी का दोनों किनारा लबालब भर गया. इधर, चांडिल डैम का जलस्तर गुरुवार को 181.45 मीटर पर पहुंच गया, जिसके बाद डैम के 9 रेडियल गेट खोल दिये गये. इससे डैम के नीचे भाग में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गयी है. शाम को तीन रेडियल गेट को बंद कर दिया गया. छह रेडियल गेट में पानी छोड़ा जा रहा है. इसमें 4 गेट पर एक मीटर व…

Read More

नयी दिल्ली. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआइ) ने मुंबई के एक जौहरी से 20 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में ईडी के एक सहायक निदेशक को गिरफ्तार किया है. सीबीआइ के अनुसार, केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के अधिकारी यादव को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया. संदीप इडी द्वारा दर्ज केस में एक जौहरी के बेटे को राहत देने के लिए 20 लाख रुपये की रिश्वत ले रहा था. उसी वक्त सीबीआई के अधिकारियों ने उसे लाजपत नगर से गिरफ्तार किया है. सीबीआइ के जाल में ऐसा फंसा संदीप सीबीआइ को ईडी अधिकारी के रिश्वत लेने…

Read More

जमशेदपुर. कीताडीह सुपर बॉयज क्लब मैदान के पास रहने वाले तुरतन कंडुलना और प्रतीक हंस पड़ोसी हैं. बुधवार की रात को प्रतीक ने तुरतन कंडुलना को फोन पर शराब पार्टी करने की बात कही. देर रात प्रतीक के कमरे में शराब पार्टी शुरू हो गयी. इसी दौरान तुरतन ने प्रतीक को समझाया कि कुछ काम भी करो. घर पर बैठे रहने से कुछ नहीं होगा. यह बात प्रतीक को नागवार गुजरी. दोनों में विवाद हो गया. विवाद बढ़ा तो गुस्से में प्रतीक ने तुरतन के सिर पर पत्थर से मार दिया. इसके बाद भी वह नहीं रूका और उसी पत्थर…

Read More