Author: News Desk

Gua. गुवा सेल लीज क्षेत्र अंतर्गत गुवा पश्चिमी पंचायत भवन के पास अवैध रूप से बने घरों को सेल प्रबंधन ने गुरुवार को तोड़ दिया. गुवा सेल प्रबंधन को सूचना मिली कि लीज क्षेत्र अंतर्गत पश्चिमी पंचायत भवन के बगल में अवैध निर्माण हो रहा है. सूचना मिलते ही लिखित शिकायत गुवा थाना में की गयी. इसके बाद गुवा पुलिस व केंद्रीय सुरक्षा औद्योगिक बल के जवानों ने अवैध घरों को तोड़ दिया. इस संबंध में सेल प्रबंधन ने नोटिस जारी कर कहा कि सेल लीज क्षेत्र में बिना सेल प्रबंधन की अनुमति घर बनाना अपराध है.

Read More

Jamshedpur. बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे लगातार हमले के विरोध में गुरुवार को आम आदमी पार्टी जमशेदपुर महानगर इकाई ने साकची गोलचक्कर पर प्रदर्शन किया. बताया गया कि बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे के बाद हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है. हिंदुओं को घरों से निकालकर पीटा जा रहा है. उनकी दुकानों में लूटपाट की जा रही है. इन हमलों के कारण हिंदू डर के साये में रह रहे हैं. केंद्र से उचित कदम उठाने की मांग की. इस मौके पर महानगर अध्यक्ष अभिषेक कुमार, रमेश प्रसाद, संतोष भगत, अमरीक सिंह जख्मी, केके देशमुख आदि…

Read More

Jamshedpur. टाटा स्टील की नोआमुंडी आयरन माइंस और जोड़ा ईस्ट आयरन माइंस को सतत विकास के लिए प्रतिष्ठित 5 स्टार रेटिंग पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. यह सम्मान समारोह बुधवार को नयी दिल्ली के डॉ आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में दिया गया. टाटा स्टील जोड़ा के चीफ राजेश कुमार, नोवआमुंडी माइंस के चीफ डी विजयेंद्र, हेड प्लानिंग पिंकू कुमार और माइन प्लानिंग के एरिया मैनेजर गौरव मुखर्जी ने कंपनी की ओर से यह पुरस्कार प्राप्त किया.

Read More

Jamshedpur. बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में शुक्रवार को विश्व आदिवासी दिवस समारोह का आयोजना किया गया है. इसमें कोल्हान के आदिवासी छात्र व युवाओं का महाजुटान होगा. आदिवासी समाज के लोग सैकड़ों पारंपरिक गाजे-बाजे व वेशभूषा में शिरकत करेंगे. यह जानकारी आदिवासी छात्र एकता के मुख्य संरक्षक जोसाई मार्डी ने दी. उन्होंने बताया कि विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम युवाओं पर केंद्रित होगा. युवा पीढ़ी आदिवासी नेतृत्व को अपने हाथों पर लेंगे और लोगों को बतायेंगे कि आदिवासी बचेगा, तो दुनिया बचेगा. जनसभा में आदिवासी समाज के युवा व बुद्धिजीवी आदिवासियों की दिशा व दशाओं पर विचार करेंगे. गोपाल मैदान में…

Read More

Jamshedpur. टाटा स्टील के सेवानृवित कर्मचारियों के लिए सम्मान सभा की गयी. टाटा वर्कर्स यूनियन के क्रांफ्रेंस रूम में आयोजित इस सम्मान समारोह में 18 सेवानिवृत कर्मचारियों का अभिनंदन किया गया. साथ ही एक-एक गिफ्ट कूपन भी सौंपा गया. सभा का संचालन टाटा वर्कर्स यूनियन के महासचिव सतीश कुमार सिंह ने किया. सम्मान सभा के मुख्य अतिथि टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी टुन्नू थे. सर्वप्रथम संजीव कुमार चौधरी ने सभी सेवानिवृत कर्मचारियों से उनका हाल जाना और सुविधाओं के बारे में जानकारी दी. साथ ही उनके द्वारा उठाये गये मुद्दों का एक एक कर जबाब दिया अथवा…

Read More

Saraikela. झारखंड जगुआर के डीआइजी इंद्रजीत महथा गुरुवार को सरायकेला पहुंचे. यहां उन्होंने डायल 112 कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया. उन्होंने रिस्पांस टाइम को कम करने व गुणवत्ता में सुधार का निर्देश दिये. उन्होंने एसपी मुकेश लुणायत के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिये. डीआइजी ने कहा कि झारखंड जगुआर की टीम जिला में कार्य कर रही है. डायल 112 सभी जिला में शुरू किया जाना है. गुणवत्ता के साथ जनता के अपेक्षाओं पर खरा उतरना है. डायल 112 में सरायकेला खरसावां जिला बढ़िया काम कर रहा है. प्रयास है कि बाकी जिला में यह कार्य करें .

Read More

Dumka. हंसडीहा स्थित इंडियन बैंक की शाखा से हथियारबंद अपराधियों ने दिन-दहाड़े 20 लाख रुपये लूट लिये है. गुरुवार की दोपहर बाइक से आये पांच अपराधी एक-एक कर बैंक के अंदर घुसे और पिस्तौल दिखा लूट की घटना को अंजाम दिया. सीसीटीवी फुटेज में लूट के दौरान अपराधियों की एक-एक गतिविधि कैद हुई है. अंदर घुस कर चार अपराधियों ने बैंक के अंदर मौजूद सभी ग्राहकों को एक केबिन में बंद कर दिया. इस दौरान बैंक में नियुक्त एक आउटसोर्सिंग कर्मी द्वारा बैंक के मुख्य दरवाजे को बंद करने का प्रयास किया गया, तो अपराधियों ने उ सपर पिस्तौल की…

Read More

Guwahati. असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बृहस्पतिवार को विश्वास जताया कि केंद्र सरकार बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों पर कथित हमलों से संबंधित मामले का राजनयिक माध्यमों से समाधान निकाल लेगी. उन्होंने आश्वासन दिया कि भारत सरकार धैर्य और सावधानी के साथ स्थिति का प्रबंधन कर रही है, हालांकि उसका ध्यान सुरक्षा सुनिश्चित करने और पूरी तरह से सील की जा चुकी भारत-बांग्लादेश सीमा पर कड़ी निगरानी बनाए रखने पर है. मुख्यमंत्री ने यहां एक कार्यक्रम से इतर कहा कि भारत सरकार बांग्लादेश की नयी सरकार के साथ मिलकर राजनीतिक और राजनयिक माध्यमों से स्थिति से निपटेगी.…

Read More

Ranchi. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य सरकार के संरक्षण में बांग्लादेशी घुसपैठियों के द्वारा पूरे संताल में चल रहा नशाखोरी का खेल युवाओं को बर्बाद कर रहा है. बांग्लादेशी घुसपैठियों के जनसंख्या विस्फोट के कारण संताल परगना में आदिवासी समाज अपनी पहचान बचाने की जद्दोजहद कर रहा है. आदिवासियों के अस्तित्व को मिटाने का षड्यंत्र सिर्फ जमीन की लूट और लव जिहाद तक ही सीमित नहीं है, बांग्लादेशी घुसपैठिये संताल आदिवासियों को नशे की गिरफ्त में फंसा कर उन्हें बर्बाद करने की साजिश कर रहे हैं. वर्तमान समय में आदिवासी समाज के ऊपर उत्पन्न इतने विकराल…

Read More

Ranchi. राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार अब झारखंड के मतदाता होंगे. गुरुवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल से शिष्टाचार मुलाकात की. साथ ही सीइओ के साथ पहुंचे रांची विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी उत्कर्ष कुमार ने राज्यपाल का नाम झारखंड की मतदाता सूची में स्थानांतरित करवाने के लिए उनसे फार्म -आठ भरवाया. इस प्रकार मतदाता सूची में नाम स्थानांतरण की औपचारिक प्रक्रिया पूरी की गयी. शीघ्र ही उनका नाम रांची विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में दर्ज हो जायेगा और वे झारखंड के मतदाता बन जायेंगे.

Read More