Author: News Desk

Garhwa. भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई की बड़ी खबर गढ़वा से है. यहां पलामू एसीबी की टीम ने कांडी हाईस्कूल की प्राच को 20 हजार रुपये घूस लेते अरेस्ट कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद पलामू एसीबी की टीम प्राचार्या को अपने साथ पलामू ले गयी. वहीं इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. बता दें कि गढ़वा में यह पहली घटना है जब किसी महिला को एसीबी की टीम ने अरेस्ट किया है.

Read More

Bokaro. बोकारो के माराफारी थाना क्षेत्र में विद्युत तार के संपर्क में आने से एक ही घर के 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है. यहां कैंप वन में बाथरूम में टुल्लू पंप से पानी निकाल कर घर वाले काम कर रहे थे. इसी दौरान करंट लग जाने से मां, बेटी और भांजे की मौत हो गयी. घटना के बाद तीनों को बोकारो जनरल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने सभी को मृत घोषित कर दिया. मृतक महिला का नाम सुलेखा देवी है. बेटी करिश्मा 16 साल की थी और भांजा सौरभ कुमार 22 साल का था. सभी लोग…

Read More

Kathmandu.नेपाल में बड़ा हादसा हुआ है. हेलीकॉप्टर दुर्घटना काठमांडू और नुवाकोट जिलों के बीच सीमा क्षेत्र में हुई. नुवाकोट जिले के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि निजी एयरलाइन एयर डायनेस्टी के हेलीकॉप्टर में सवार पायलट समेत सभी पांच लोगों की इस दुर्घटना में मौत हो गई. उन्होंने बताया कि 9एन-एजेडी हेलीकॉप्टर स्थानीय समयानुसार दोहपर करीब दो बजे काठमांडू से लगभग 30 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में नुवाकोट जिले के शिवपुरी राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. नेपाल के नागर विमानन प्राधिकरण (सीएएएन) के अनुसार, हेलीकॉप्टर चार चीनी यात्रियों को लेकर काठमांडू से रसुवा के स्याफ्रूबेसी क्षेत्र की ओर जा रहा…

Read More

Chandil. चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में मंगलवार की शाम से हो रही बारिश के बाद सुवर्णरेखा परियोजना के चांडिल डैम का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. पिछले 24 घंटे में चांडिल डैम का जलस्तर 15 सेंटीमीटर बढ़ गया है. बुधवार की सुबह डैम का जलस्तर 181.70 मीटर दर्ज किया गया. लगातार बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए चांडिल डैम का एक और रेडियल गेट आधा मीटर खोल दिया गया है. वर्तमान में डैम के कुल पांच रेडियल गेट को खोले गये हैं. इनमें रेडियल गेट संख्या 6 को 35 सेंटीमीटर, गेट संख्या 7, 8 व 9 को 10-10 सेंटीमीटर और गेट…

Read More

Ranchi. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में 37 प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के ड्रीम प्रोजेक्ट मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का फार्म अब ऑफलाइन भी भरा जा सकेगा. पंचायत भवन और आंगनबाड़ी केंद्रों में ऑफलाइन फार्म भरे एवं जमा किए जाएंगे. बाद में फार्म की ऑनलाइन एंट्री की जाएगी. इस योजना के लिए उमड़ रही महिलाओं की भारी भीड़ एवं अधिक हिट से सर्वर लोड बढ़ने या स्लो होने की समस्या उत्पन्न होने के कारण लिया गया है. इसके अलावा मानकी मुंडा एवं पारंपरिक ग्राम प्रधानों को दी जाने वाली…

Read More

Ranchi. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने कोयला खदान में गोलीबारी, आगजनी और जबरन वसूली मामले में जेल में बंद अपराधी अमन साहू के भाई आकाश साहू को गिरफ्तार किया है. एनआईए ने अमन साहू गिरोह के शंकर यादव के खिलाफ आरोप पत्र दायर किए जाने के एक दिन बाद आकाश कुमार साहू गिरफ्तार किया. आकाश इस मामले में गिरफ्तार होने वाला 26वां आरोपी है. एनआईए ने जांच में पाया कि आकाश, शंकर यादव और अन्य के साथ अमन साहू के लिए जबरन वसूली के पैसे को ठिकाने लगाने में सक्रिय रूप से शामिल था. आकाश ने जबरन वसूली से एकत्र…

Read More

Jamshedpur. एमजीएम थाना क्षेत्र के गुरमा में बुधवार की रात ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार आकाश कर्मकार की मौत हो गयी. इस हादसे में उसका साथी विशाल कर्मकार गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे की जानकारी मिलने पर एमजीएम थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस दोनों को एंबुलेंस से एमजीएम अस्पताल ले गयी, जहां डॉक्टर ने आकाश को मृत घोषित कर दिया, जबकि विशाल को टीएमएच रेफर कर दिया. पुलिस घटनास्थल से बाइक को जब्त कर थाना ले गयी. दोनों मदनाबेड़ा के रहने वाले हैं. हादसा की जानकारी मिलने पर उनके घरवाले एमजीएम और टीएमएच…

Read More

Jamshedpur. झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) ने गुरुवार व शुक्रवार 8 और 9 अगस्त को बिजली बिल का भुगतान नहीं करने की अपील उपभोक्ताओं से की है. कहा गया है कि ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी भी माध्यम से बिजली बिल का भुगतान नहीं किया जाये. जेबीवीएनएल के अधिकारियों ने बताया कि सॉफ्टवेयर एजेंसी में बदलाव किया जा रहा है. दो दिन में पुरानी एजेंसी के स्थान पर नयी एजेंसी का सॉफ्टवेयर सर्वर में लोड हो जायेगा. इस बीच अगर कोई उपभोक्ता अपने बिल का भुगतान करता है तो उक्त राशि सॉफ्टवेयर में बदलाव की वजह से उसके बिजली बिल…

Read More

Jamshedpur. टाटानगर से पटना के लिए वंदे भारत ट्रेन 15 अगस्त से चलेगी. इसकी तिथि तय कर दी गयी है, लेकिन आधिकारिक रूप से इसकी जानकारी अब तक रेलवे की ओर से नहीं दी गयी है.वंदे भारत के परिचालन को लेकर रेलवे रैक चक्रधरपुर में पहुंच गया है. सूत्रों के मुताबिक, 10 अगस्त से इसका ट्रायल शुरू होगा. अभी पटना से टाटानगर का सफर साढ़े 10 से 11 घंटे में पूरी होती है. वंदेभारत से यह सफर साढ़े छह से सात घंटे में पूरी होगी. वैसे टाटा-भुवनेश्वर वंदे भारत को भी दौड़ाने की योजना पर काम चल रहा है.…

Read More

सुनील आनंद का 40वां रक्तदान एवं 13वां एसडीपी दान  जमशेदपुर.आनंद मार्ग के सुनील आनंद ने 13वीं बार डेंगू बीमारी से ग्रसित मरीज के लिए सिंगल डोनर प्लेटलेट्स डोनेट किया. सुनील आनंद का विभिन्न ब्लड बैंक के डोनेशन को मिलाकर 40वां रक्तदान एवं 13वां एसडीपी दान किया. उनका  ओ-नेगेटिव रेयर ग्रुप है. इस ग्रुप के रक्तदाताओं की संख्या बहुत कम है इसलिए ब्लड बैंक के बुलावे पर एसडीपी डोनेट किया गया. आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल के प्रयास से सिंगल डोनर प्लेटलेट्स(एसडीपी ) जरूरत की खबर व्हाट्सएप के माध्यम से आनंद मार्ग संस्था से जुड़े रक्त वीरों के बीच एसडीपी…

Read More