New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि भारत अपने किसानों, मछुआरों और डेयरी क्षेत्र से जुड़े लोगों के हितों से कभी समझौता नहीं करेगा और इसके लिए वह कोई भी कीमत चुकाने को तैयार हैं. मोदी ने कहा, ‘हमारे लिए किसानों का हित सर्वोपरि है. भारत किसानों, मछुआरों और डेयरी क्षेत्र से जुड़े लोगों के हितों से कभी समझौता नहीं करेगा. मेरा मानना है कि मुझे व्यक्तिगत रूप से इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी और मैं इसके लिए तैयार हूं. प्रधानमंत्री प्रख्यात कृषि वैज्ञानिक एम.एस. स्वामीनाथन की जन्मशती के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय वैश्विक सम्मेलन को संबोधित…
Author: News Desk
Mumbai. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारतीय वस्तुओं पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगाने के बाद बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 335.71 अंक गिरकर 80,208.28 पर आ गया. इस दौरान 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 114.15 अंक गिरकर 24,460.05 पर था. सेंसेक्स की कंपनियों में अदाणी पोर्ट्स, टाटा मोटर्स, कोटक महिंद्रा बैंक, इटरनल, टाटा स्टील और एनटीपीसी में उल्लेखनीय गिरावट हुई. दूसरी ओर ट्रेंट, टाइटन, सन फार्मा और आईटीसी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे. शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 4,999.10 करोड़ रुपये के शेयर बेचे.…
New Delhi. भारत की सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) सेवा कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने बुधवार को कर्मचारियों को सूचित किया कि वह कनिष्ठ से लेकर मध्यम क्रम के लगभग 80 प्रतिशत कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी करेगी. टीसीएस के मुख्य मानव संसाधन अधिकारी (सीएचआरओ) मिलिंद लक्कड़ और सीएचआरओ नामित के. सुदीप ने बुधवार को कर्मचारियों को भेजे एक ईमेल में कहा कि वेतन वृद्धि एक सितंबर से प्रभावी होगी. टीसीएस ने प्रतिभाओं को पुरस्कृत करने और उन्हें बनाए रखने का यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब ‘संगठन को भविष्य के लिए तैयार’ करने की अपनी…
New Delhi. निर्वाचन आयोग ने उपराष्ट्रपति पद के लिए नौ सितंबर को होने चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है और इसके साथ ही नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत हो गई है. अधिसूचना के अनुसार, नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त है, जबकि दस्तावेजों की जांच 22 अगस्त को की जाएगी. चुनावी मुकाबले से नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 25 अगस्त है. स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे के बाद 21 जुलाई को यह पद रिक्त हो गया था. धनखड़ का कार्यकाल अगस्त 2027 में समाप्त होना था। संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार, मध्यावधि…
Washington. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को रूस से तेल खरीद जारी रखने पर भारत से आयातित वस्तुओं पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत शुल्क लगाने के कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए. इसके साथ ही भारतीय उत्पादों पर अमेरिका में लगने वाला शुल्क अब बढ़कर 50 प्रतिशत हो गया है. इस कदम से कपड़ा, समुद्री उत्पाद और चमड़ा निर्यात जैसे क्षेत्रों पर बुरा असर पड़ने की आशंका है. इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए भारत ने कहा कि ये कदम ”अनुचित और अविवेकपूर्ण” हैं. विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि अमेरिका ने भारत…
जमशेदपुर | एल. बी. एस. एम. कॉलेज के बहुउद्देश्यीय सभागार में सोमवार को 2025-29 सत्र के स्नातक सेमेस्टर-1 के विद्यार्थियों के लिए परिचयात्मक कक्षा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार झा ने की। अपने संबोधन में प्राचार्य ने कहा कि कॉलेज शिक्षकों और कर्मचारियों का लक्ष्य छात्रों के सर्वांगीण विकास में सहयोग करना है। उन्होंने बताया कि नई शिक्षा नीति के अनुरूप पाठ्यक्रम के निर्माण में यह कॉलेज अग्रणी रहा है और इस प्रक्रिया में 300 से अधिक व्याख्यान शृंखलाएं आयोजित की गईं, जिनमें से कई सामग्रियाँ प्रकाशन की प्रक्रिया में हैं।…
Medninagar. झारखंड के पलामू जिले में बुधवार को खेत में धान की रोपाई करते समय आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार की तीन महिलाओं की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी. यह घटना पांकी थाना क्षेत्र के जोलहाबिगहा गांव में घटी.लेस्लीगंज के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) मनोज कुमार झा ने बताया कि महिलाएं अपने घर के पास खेत में धान की रोपाई कर रही थीं, तभी उन पर आकाशीय बिजली गिर गई. उन्होंने कहा, ‘तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया गया है. झा…
Saraikela.सरायकेला-खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम जिलों की सीमा पर एक वन क्षेत्र में बुधवार को सुरक्षाबलों ने 44 आईईडी बरामद किए. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत ने एक बयान में कहा कि बम निरोधक दस्ते ने मौके पर ही इन आईईडी को निष्क्रिय कर दिया. बयान के अनुसार एक गुप्त सूचना के आधार पर, सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम ने दलभंगा इलाके में तलाशी अभियान चलाया और एक प्लास्टिक कंटेनर में रखे आईईडी बरामद किए. बयान में कहा गया है कि माओवादियों ने राज्य में जारी नक्सल विरोधी अभियान में बाधा डालने…
बिलासपुर | भारतीय रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और यात्रा के दौरान आने वाली समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु विकसित ‘रेल मदद’ ऐप अब एक अत्यधिक सफल और भरोसेमंद डिजिटल शिकायत निवारण प्लेटफॉर्म बनकर उभरा है। यह ऐप रेलवे की सेवा-संवेदनशीलता और तकनीकी नवाचार का उत्कृष्ट उदाहरण है, जो यात्रियों को एकीकृत, सरल और पारदर्शी समाधान मुहैया कराता है। READ MORE :Train Cancelled: आज से 10 अगस्त तक आठ ट्रेनें कर दी गयी रदद्, दो का बदला गया मार्ग, देखें शेड्यूल एक क्लिक, और समाधान शुरू!सफर के दौरान यदि किसी यात्री को सफाई, शौचालय, पैंट्री सेवा, एसी या लाइट…
जमशेदपुर. गोलमुरी ग्रिड में मेंटेनन्स वर्क के लिए आज 7/08/2025, दिन – वृहस्पतिवार`की सुबह 8 बजे से 11 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. इसका असर बागबेड़ा और जुगसलाई सब स्टेशन से जुड़े इलाकों पर पड़ेगा. इस दौरान विद्युत आपूर्ति अवर-प्रमण्डल, करनडीह एवं विद्युत आपूर्ति अवर-प्रमण्डल, जुगसलाई के अन्तर्गत `33 KV करनडीह एवं 33 KV जुगसलाई फीडर` में ग्रिड सबस्टेशन, गोलमुरी में दोनों लाइन का लिंक बनाने हेतु AB स्विच, केबल राइजिंग एवं नया जम्पर लगाने का कार्य एवं विद्युत् शक्ति उपकेंद्र की निवारक रखरखाव का कार्य किया जायेगा. फलस्वरुप उक्त फीडरों से विद्युत आपूर्ति `सुबह 08:00 बजे से सुबह…
