Author: News Desk

Jamshedpur. पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम थाना क्षेत्र में डायन-बिसाही के शक में हत्या का मामला सामने आया है. यहां धोबनी जंगल में वृद्ध महिला भावी सिंह (60) की दाउली से गर्दन काटकर हत्या कर दी. हत्या का आरोप तीन महिलाओं उलासी सिंह, रबनी सिंह व सोमबारी सिंह पर है. घटना सोमवार की है. पुत्र सुधीर सिंह की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है. बोड़ाम पुलिस ने महिला के शव को मंगलवार को धोबनी जंगल से बरामद कर लिया. पुलिस ने तीनों महिलाओं को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस ने हत्या में…

Read More

Ranchi. आपदा प्रबंधन मंत्री इरफान अंसारी ने गुरुवार को अपने आवास में आपदा प्रबंधन को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की. बैठक में अतिवृष्टि, वज्रपात, सर्पदंश एवं अन्य प्राकृतिक आपदाओं के प्रभावों की विस्तृत समीक्षा की गयी. बैठक में मिटिगेशन प्रोजेक्ट फॉर लाइटनिंग सेफ्टी (वज्रपात परियोजना) को मंजूरी दी गयी. पहले चरण में जामताड़ा, दुमका एवं बरहेट में विशेष सर्वेक्षण कर इस परियोजना की शुरुआत की जायेगी. इस परियोजना के तहत इलेक्ट्रिकल फील्ड मिल उपकरण लगाये जायेंगे. इससे वज्रपात की घटना से तीन घंटे पूर्व लाउडस्पीकरों के माध्यम से जनता तक चेतावनी पहुंचेगी. बैठक में विभागीय सचिव राजेश कुमार शर्मा सहित…

Read More

Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम जिले के बड़ाजामदा ओपी क्षेत्र में नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. घटना 21 जुलाई की है.14 दिनों के बाद नाबालिग के बयान पर थाना में बस्ती निवासी करमू रजक, शनि नायक, चीलपंजी व डोको लागुरी के विरुद्ध प्राथमिकी की गई है. दर्ज मामले में नाबालिग के पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी शौच करने गई थी. उसे अकेली पाकर चारों लोग उसे उठाकर झाड़ी की ओर ले गये थे, जहां पुरानी बंद कंपनी की चारदीवारी के निकट झाड़ी के पास ले जाकर चारों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया था. मामला…

Read More

Jamshedpur. अमेरिका की ओर से भारत पर लगाये गये टैरिफ के विरोध में सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने गुरुवार को पोस्टर लॉन्च किया. पोस्टर के माध्यम से चैंबर ने अमेरिकी उत्पादों के बहिष्कार एवं स्वदेशी उत्पादों के उपयोग का आह्वान किया है. पोस्टर को चैंबर के अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने उपाध्यक्ष व्यापार एवं वाणिज्य अनिल मोदी, अधिवक्ता राजीव अग्रवाल एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ जारी किया. इस अवसर पर अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने कहा कि अमेरिका का यह निर्णय अनैतिक एवं अव्यवहारिक है। जब पूरे विश्व का व्यापारिक परिदृश्य वैश्विक दृष्टिकोण से प्रभावित हो रहा है,…

Read More

Ranchi : झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि दिशोम गुरू शिबू सोरेन का जीवन एक अंतहीन किताब की तरह है, जिसके पन्नों को जितना पलटा जाएगा संघर्ष की उतनी गाथाएं मिलेंगी. आदिवासी समुदाय के अस्मिता हक अधिकार आर्थिक सुदृढ़ता के लिये उन्होंने युवावस्था से ही संघर्ष किया. झारखंड वासियों के अधिकार के लिए झारखंड अलग राज्य के आंदोलन को सक्षम नेतृत्व प्रदान किया और आंदोलन को धारदार बनाया, हर जाति समुदाय को आंदोलन से जोड़ा जिसका प्रतिफल अलग राज्य निर्माण के रूप में मिला. जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए सदैव संघर्षरत और…

Read More

Jamshedpur : परसुडीह थाना क्षेत्र के ग्वाला पट्टी में 5 अगस्त की शाम हुए फायरिंग कांड में रवि यादव को गोली मारने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. परसुडीह थाना में रवि के पिता कन्हैया यादव के बयान पर यह प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस सभी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. दर्ज प्राथमिकी में जिन आरोपियों के नाम हैं, उनमें निहाल तिवारी, संतोष तिवारी, समीर उर्फ पाडु, रेहान खान और योगेश साहु शामिल हैं. सभी आरोपी फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं. यह वारदात 5 अगस्त…

Read More

Jamshedpur: पोटका प्रखंड के राज्य खाद्य निगम के एक पुराने गोदाम में गुरुवार को एक मजदूर की दर्दनाक दुर्घटना में मौत हो गई. 18 वर्षीय शुक्रा सरदार टीना सीट बदलने के दौरान अचानक असंतुलित होकर लगभग 40 फीट ऊंचाई से नीचे गिर पड़ा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. यह हादसा सुबह करीब 11 बजे हुआ. गंभीर स्थिति में घायल युवक को तुरंत टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. शुक्रा सरदार खरिया साई गांव का निवासी था और भवन निर्माण कार्य में दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम करता…

Read More

Jamshedpur : जमशेदपुर के आजादनगर थाना क्षेत्र में स्कूटी चोरी की घटना का पुलिस ने त्वरित खुलासा कर लिया. पुलिस ने कुछ ही घंटों में चोरी की गई स्कूटी के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के हौसले पस्त हुए हैं. मिली जानकारी के अनुसार ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर एक निवासी खलील खान उर्फ हीरा की स्कूटी बीती 6 अगस्त की रात उनके घर के बाहर से चोरी हो गई थी. खलील ने मीडिया को बताया कि उन्होंने रात करीब 10 बजे अपनी स्कूटी घर के बाहर खड़ी की थी, लेकिन देर रात 2:30…

Read More

Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले की सोनारी कांग्रेस कमिटी के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को DC से मुलाकात कर डोबो पुल की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की. कमिटी के अध्यक्ष दीपक यादव के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि पुल पर लगातार आत्महत्या की घटनाएं हो रही हैं, जिनमें पुरुष और महिलाएं दोनों शामिल हैं. प्रतिनिधिमंडल ने सुझाव दिया कि अगर पुल के दोनों किनारों पर बैरिकेडिंग और मजबूत जाली लगाई जाए, तो इन दुखद घटनाओं को रोका जा सकता है. उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द आवश्यक सुरक्षा इंतज़ाम करने की अपील की. सोनारी कांग्रेस कमिटी ने आम…

Read More

Patna : बिहार की राजधानी पटना में गुरुवार को STET परीक्षा को लेकर अपनी मांगों को लेकर शिक्षक अभ्यर्थियों प्रदर्शन कर रहे थे. प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के लिए डाकबंगला चौराहा होते हुए आगे बढ़ रहे थे, मौके पर मौजूद पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक का कोशिश की. लगभग एक घंटे तक प्रदर्शन के बाद कुछ अभ्यर्थी बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने लगे, जिसके बाद हालात को काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. इस कार्रवाई में कई अभ्यर्थियों को चोटें आईं हैं. लाठीचार्ज के बावजूद अभ्यर्थी डाकबंगला चौराहे पर डटे हुए हैं, जहां पुलिस ने…

Read More