New Delhi. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए ‘करियर गाइडेंस डैशबोर्ड’ और ‘काउंसलिंग हब एवं स्पोक स्कूल मॉडल’ नामक दो पहल की हैं. ये पहलें करियर संबंधी मार्गदर्शन के लिए संस्थागत तंत्रों को सुदृढ़ करेंगी और छात्रों के समग्र मनोसामाजिक कल्याण को बढ़ावा देंगी. दोनों पहल विद्यालयों और छात्रों को लाभान्वित करने के लिए की गई हैं और इनमें हितधारकों की सक्रिय प्रतिक्रिया के जरिए सुधार किया जाता रहेगा. अभिविन्यास-सह-संवाद सत्र के दौरान विशेषज्ञ दलों ने ‘करियर गाइडेंस डैशबोर्ड’ का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया, जिसमें इसके ‘यूजर इंटरफेस’, प्रमुख विशेषताओं और छात्रों एवं शिक्षकों के…
Author: News Desk
New Delhi, केंद्र सरकार ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में कर्मचारियों की स्वीकृत संख्या में 20,000 की वृद्धि की है, ताकि उन्हें विमानन और बंदरगाह जैसे उभरते क्षेत्रों के अलावा नक्सली हिंसा से प्रभावित क्षेत्रों में मार्च 2026 के बाद स्थापित किए जाने वाले औद्योगिक केंद्रों की सुरक्षा के लिए तैनात किया जा सके. अधिकारियों ने बताया कि 1969 में गठित सीआईएसएफ में कर्मियों की वास्तविक संख्या 2024 तक 1,62,000 थी. उन्होंने बताया कि 2024 में सीआईएसएफ में कुल 13,230 कर्मियों की नियुक्ति की गई और 2025 के अंत तक और 24,098 कर्मियों की भर्ती की प्रक्रिया जारी है.…
New Delhi.भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) देशभर में 5,583 रिक्त पदों के लिए जूनियर एसोसिएट्स (ग्राहक सेवा और सहायता) की भर्ती शुरू करेगा. एसबीआई ने कहा कि आवेदन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण छह से 26 अगस्त, 2025 तक खुला रहेगा. बयान में कहा गया कि वित्त वर्ष 2025- 26 के लिए ये नई भर्तियां पिछले महीनों में बैंक द्वारा 505 ‘प्रोबेशनरी ऑफिसर्स’ और 13,455 ‘जूनियर एसोसिएट्स’ की भर्ती के बाद की गई है, जिसमें एसबीआई का लक्ष्य देश भर में अपनी प्रक्रिया और सेवा वितरण को और बेहतर बनाना है. इस राष्ट्रव्यापी नियुक्ति प्रयास के तहत, एसबीआई की शाखाओं और कार्यालयों…
New York. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के साथ शुल्क का मुद्दा हल होने तक उसके साथ व्यापार वार्ता की संभावना से इनकार किया है. ट्रंप से बृहस्पतिवार को ओवल कार्यालय में पूछा गया था कि क्या उन्हें भारत पर 50 प्रतिशत शुल्क लगाने की घोषणा करने के बाद व्यापार वार्ता आगे बढ़ने की उम्मीद है, इस पर उन्होंने कहा, ‘तब तक नहीं जबतक यह मुद्दा हल नहीं हो जाता. पिछले सप्ताह, ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत जवाबी शुल्क लगाने की घोषणा की थी, जो सात अगस्त से लागू हो गया. अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक कार्यकारी आदेश पर…
Mumbai. अमेरिकी टैरिफ संबंधी चिंताओं के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 242.24 अंक की गिरावट के साथ 80,381.02 अंक पर और एनएसई निफ्टी 54.85 अंक फिसलकर 24,541.30 अंक पर आ गया. सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से भारती एयरटेल, इन्फोसिस, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, इटर्नल (पूर्व जोमैटो), एक्सिस बैंक और एचडीएफसी बैंक के शेयर नुकसान में रहे। हालांकि, टाइटन, बजाज फाइनेंस, एनटीपीसी और बजाज फिनसर्व के शेयर में तेजी दर्ज की गई. शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे थे…
जमशेदपुर । करीम सिटी कॉलेज के वनस्पति विभाग विज्ञान द्वारा हरित क्रांति दिवस मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के लिए पोस्टर बनाने की प्रतियोगिता रखी गई जिसमें विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक पोस्ट बनाए और उनकी प्रदर्शनी लगाई। प्रतियोगिता के निर्णायक रसायन विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ खुर्शीद अनवर खान तथा भूगोल विभाग की प्राध्यापिका फरजाना अंजुम थे। उनके निर्णय के अनुसार अनीता सोरेन को प्रथम, टिका रामदेव को द्वितीय एवं युसरा यासमीन को तृतीय पुरस्कार दिया गया। यह पुरस्कार कॉलेज के प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज के शुभ हाथों से दिया गया। इस अवसर पर विभाग की अध्यक्षा…
हाजीपुर : माल ढुलाई की क्षमता और काम की कुशलता बढ़ाने की दिशा में पूर्व मध्य रेल के पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल (डीडीयू मंडल) ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। 07.08.2025 को डीडीयू मंडल के गंजख्वाजा स्टेशन से पूरे भारतीय रेल में पहली बार छह खाली बॉक्सन रेक को जोड़कर बनाई गई ‘‘रूद्रास्त्र‘‘ नाम की लंबी मालगाड़ी को सफलतापूर्वक चलाया गया। यह मालगाड़ी करीब 4.5 किलोमीटर लंबी रही, जो अब तक भारतीय रेल की सबसे लंबी मालगाड़ी है । आज ‘‘रूद्रास्त्र‘‘ द्वारा 05.00 घंटे में 40 किलोमीटर की औसत स्पीड से गंजख्वाजा स्टेशन से गढ़वा रोड स्टेशन…
चांडिल: झारखंड आंदोलन के जनक और पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर नारायण आईटीआई लुपुंगडीह, चांडिल में गहरी शोकभावना व्यक्त करते हुए एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक डॉ. जटाशंकर पांडे, सभी शिक्षक और छात्रगण भावुक नजर आए। डॉ. जटाशंकर पांडे ने शिबू सोरेन के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, “शिबू सोरेन न सिर्फ झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री थे, बल्कि वे आदिवासी समाज की आत्मा और आवाज थे। उन्होंने पूरी जिंदगी झारखंड की पहचान और हक के लिए संघर्ष किया।” READ…
New Delhi. शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की हालत दिल्ली के एक अस्पताल में अब भी नाजुक बनी हुई है. अस्पताल सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. पिछले सप्ताह गिरने के कारण मस्तिष्क में गंभीर चोट आने के बाद उन्हें अस्पताल में जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है. इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, वरिष्ठ चिकित्सकों की एक टीम सोरेन के स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है. उन्हें शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेता सोरेन (62) को जमशेदपुर स्थित अपने आवास के शौचालय में गिरने के कारण मस्तिष्क में…
New Delhi. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यात्री ई-टिकट खरीदते समय सभी करों सहित 45 पैसे का प्रीमियम देकर वैकल्पिक यात्रा बीमा योजना का लाभ उठा सकते हैं. लोकसभा में रेल यात्रा बीमा से संबंधित प्रश्नों के लिखित उत्तर में वैष्णव ने कहा कि सभी यात्री ऑनलाइन या आरक्षण काउंटरों से टिकट बुक कर सकते हैं; हालांकि, वैकल्पिक यात्रा बीमा योजना (ओटीआईएस) केवल उन कन्फर्म/आरएसी यात्रियों के लिए उपलब्ध है जिन्होंने अपनी टिकट ऑनलाइन बुक की है. वैष्णव ने कहा, कोई भी यात्री, जो बीमा लाभ प्राप्त करना चाहता है, वह टिकट बुक करते समय अपने विवेक से…
