Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Railway : E-Ticket लेने वाले रेल यात्री सिर्फ 45 पैसे प्रीमियम देकर करा सकेंगे ‘यात्रा बीमा’
Breaking News

Railway : E-Ticket लेने वाले रेल यात्री सिर्फ 45 पैसे प्रीमियम देकर करा सकेंगे ‘यात्रा बीमा’

News DeskBy News DeskAugust 8, 2025Updated:August 8, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यात्री ई-टिकट खरीदते समय सभी करों सहित 45 पैसे का प्रीमियम देकर वैकल्पिक यात्रा बीमा योजना का लाभ उठा सकते हैं. लोकसभा में रेल यात्रा बीमा से संबंधित प्रश्नों के लिखित उत्तर में वैष्णव ने कहा कि सभी यात्री ऑनलाइन या आरक्षण काउंटरों से टिकट बुक कर सकते हैं; हालांकि, वैकल्पिक यात्रा बीमा योजना (ओटीआईएस) केवल उन कन्फर्म/आरएसी यात्रियों के लिए उपलब्ध है जिन्होंने अपनी टिकट ऑनलाइन बुक की है.

वैष्णव ने कहा, कोई भी यात्री, जो बीमा लाभ प्राप्त करना चाहता है, वह टिकट बुक करते समय अपने विवेक से इस योजना का विकल्प चुन सकता है. यह योजना ई-टिकट बुक करने वाले यात्रियों के लिए उपलब्ध है और यह उन लोगों को अतिरिक्त बीमा कवर प्रदान करती है जिन्होंने इसे चुना है और प्रीमियम का भुगतान किया है. उन्होंने कहा, ‘‘वर्तमान में, वैकल्पिक यात्रा बीमा योजना के तहत बीमा प्राप्त करने के लिए सभी करों सहित प्रति यात्री प्रति यात्रा प्रीमियम 0.45 रुपये (पैंतालीस पैसे) है. यात्री टिकट बुक करते समय बीमा योजना का विकल्प चुनता है और किराए के साथ प्रीमियम का भुगतान करता है.

Tata Trust का बड़ा ऐलान, देशभर में खुलेंगे 50 नॉट-फॉर-प्रॉफिट अस्पताल, नोएल टाटा ने बताया मास्टरप्लान, परोपकार से जुड़े कार्यों के लिए दिए 1,556 करोड़ रुपये

रेल मंत्री के अनुसार, यात्रियों को बीमा कंपनी से सीधे उनके पंजीकृत मोबाइल और ईमेल आईडी पर संदेश के माध्यम से पॉलिसी की जानकारी प्राप्त होती है, साथ ही नामांकन विवरण दर्ज करने के लिए लिंक भी मिलता है. इसके अलावा, बीमा कंपनी पॉलिसी जारी करने और दावों के निपटान के लिए सीधेतौर पर जिम्मेदार होती है. उन्होंने यह भी बताया कि यात्री बीमा कंपनी से ईमेल के माध्यम से प्राप्त दस्तावेजों के अनुसार सीधे बीमा कंपनी के पास दावा दायर करते हैं, और दावा दायर करना यात्री और बीमा कंपनी के बीच एक सतत प्रक्रिया है।
इन दावों के तहत प्रभावित यात्रियों/उनके रिश्तेदारों को बीमा कंपनियों द्वारा वितरित कुल राशि का विवरण देते हुए, वैष्णव ने कहा, ‘‘पिछले पांच वर्षों के दौरान यात्रियों द्वारा दावा दायर करने के बाद बीमा कंपनियों द्वारा 333 दावों का निपटारा किया गया और बीमा कंपनियों द्वारा यात्रियों को 27.22 करोड़ रुपये की राशि का भुगतान किया गया है.
रेल मंत्री ने सदन को सूचित किया कि यात्री आईआरसीटीसी वेबसाइट या ऐप पर टिकट बुक करते समय केवल टिक बॉक्स पर क्लिक करके आसानी से योजना को स्वीकार कर सकते हैं.

BSL Plant Protest: प्रदर्शनकारियों ने स्टील प्लांट के सभी 11 गेट बंद किए, हजारों कर्मचारी हुए कैद, उत्पादन प्रभावित, आंदोलन जारी

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Tata Trust का बड़ा ऐलान, देशभर में खुलेंगे 50 नॉट-फॉर-प्रॉफिट अस्पताल, नोएल टाटा ने बताया मास्टरप्लान, परोपकार से जुड़े कार्यों के लिए दिए 1,556 करोड़ रुपये

October 18, 2026

BSL Plant Protest: प्रदर्शनकारियों ने स्टील प्लांट के सभी 11 गेट बंद किए, हजारों कर्मचारी हुए कैद, उत्पादन प्रभावित, आंदोलन जारी

October 18, 2026

CAP On Cancer Drugs: कैंसर की 137 दवाओं पर मुनाफा 30 प्रतिशत तक सीमित, खुदरा दाम होंगे कम, नयी कीमतें 9 नवंबर से लागू

October 18, 2026
Recent Post

Tata Trust का बड़ा ऐलान, देशभर में खुलेंगे 50 नॉट-फॉर-प्रॉफिट अस्पताल, नोएल टाटा ने बताया मास्टरप्लान, परोपकार से जुड़े कार्यों के लिए दिए 1,556 करोड़ रुपये

October 18, 2026

BSL Plant Protest: प्रदर्शनकारियों ने स्टील प्लांट के सभी 11 गेट बंद किए, हजारों कर्मचारी हुए कैद, उत्पादन प्रभावित, आंदोलन जारी

October 18, 2026

CAP On Cancer Drugs: कैंसर की 137 दवाओं पर मुनाफा 30 प्रतिशत तक सीमित, खुदरा दाम होंगे कम, नयी कीमतें 9 नवंबर से लागू

October 18, 2026

Supreme Court…बच्चों को इंटरनेट तक पहुंचने का मौलिक अधिकार, उपयोग पर पूर्ण रोक नहीं लगाई जा सकती

October 18, 2026

Road Accident…MP में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने मंदिर के पास श्रद्धालुओं को रौंदा, 13 की मौत, 40 से अधिक लोग घायल

October 18, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group