Jamshedpur: जमशेदपुर शहर में रोज़ाना लगने वाले ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए पुलिस ने आधुनिक तकनीक का सहारा लिया है. अब गूगल मैप के ज़रिए पूरे शहर के ट्रैफिक पर नजर रखी जाएगी और उसी के आधार पर नियंत्रण किया जाएगा. पुलिस कंट्रोल रूम में एक बड़ी एलसीडी स्क्रीन लगाई गई है, जिस पर शहर की सभी मुख्य सड़कों की लाइव निगरानी की जा रही है. जैसे ही किसी स्थान पर जाम की स्थिति बनती है, स्क्रीन पर वह क्षेत्र रेड ज़ोन में दिखेगा और अलार्म बजेगा. इसके बाद तुरंत संबंधित थाना प्रभारी को सूचना दी जाएगी ताकि…
Author: News Desk
Jamshedpur: परसुडीह थाना क्षेत्र में बीती रात चोरी की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आईं, जिनमें एक ऑटो पार्ट्स की दुकान और दूसरी एक मंदिर को निशाना बनाया गया. पहली घटना त्रिवेणी टावर चौक के पास स्थित छोटे हनुमान मंदिर के समीप हुई, जहां “मुन्ना ऑटो पार्ट्स” की दो दुकानों का ताला तोड़कर चोरों ने अंदर घुसकर सामान बिखेर दिया और लगभग 10 से 15 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया. दुकान के मालिक सत्येंद्र सिंह ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों…
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का खेती- किसानी से लगाव जगजाहिर है। इसकी बानगी आज एक बार फिर देखने को मिली, जब रामगढ़ के नेमरा स्थित अपने पैतृक आवास से निकलकर वह खेतों की मेड़ से होते धनरोपनी करते किसानों के बीच पहुंचे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि ना सिर्फ अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, बल्कि हमारी पहचान, अस्मिता, संस्कृति और परंपरा की भी वाहक है। किसान खुशहाल होगा, तभी देश- राज्य समृद्ध होगा। हमारी सरकार किसानों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। READ MORE :झारखंड JSSC भाषा शिक्षक परीक्षा 2023 का रिजल्ट जारी, 1059 अभ्यर्थी सफल धनरोपनी करती गांव की…
चांडिल:क्रांतिकारी एवं गरीबों के मसीहा वीर शहीद निर्मल महतो की पुण्यतिथि नारायण प्राइवेट आईटीआई, लुपुंगडीह, चांडिल में श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के एडमिनिस्ट्रेटिव हेड एडवोकेट निखिल कुमार पांडे की अगुवाई में हुआ। इस अवसर पर संस्थान के शिक्षकगण—पवन महतो, श्रीकृष्ण पद महतो, भगत लाल तेली, प्रकाश महतो, अजय कुमार मंडल, देवाशीष मंडल, गौरव महतो, संजीत महतो आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने शहीद निर्मल महतो को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके कार्यों और संघर्षों को याद किया। READ MORE :भगवान बिरसा जैविक उद्यान, रांची में 6 वर्षीय मादा ज़िराफ “मिस्टी” और सिल्वर…
रांची। भगवान बिरसा जैविक उद्यान, रांची एवं प्राणी उद्यान अलीपुर, कोलकाता के बीच 7 अगस्त 2025 को हुए जीव आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत रांची में एक मादा उत्तरी जिराफ तथा सिल्वर फीजेंट का एक जोड़ा लाया गया। मादा जिराफ का नाम ‘मिस्टी” है, तथा इसकी आयु 6 वर्ष है। जिराफ का औसत जीवनकाल चिड़ियाघरों में लगभग 19 से 20 वर्ष तथा प्राकृतिक आवास में 17 से 18 वर्ष तक होता है। उत्तरी जिराफ मुख्यतः अफ्रीका के पूर्वी एवं मध्य भागों में, जैसे केन्या, दक्षिण सूडान, चाड, नाइजर एवं मध्य अफ्रीकी गणराज्य के कुछ संरक्षित क्षेत्रों में पाए जाते हैं। जिराफ…
जमशेदपुर: टाटानगर रेल सिविल डिफेंस टीम द्वारा क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में नवपदस्थापित क्षेत्रीय प्रबंधक सह आपदा अधिकारी समीर सौरभ के स्वागत में वेलकम समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार द्वारा पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित करते हुए किया गया। READ MORE :झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह को SC से बेल, नीरज सिंह की हत्या में सात साल से जेल में था बंद इस अवसर पर पूर्व क्षेत्रीय प्रबंधक अभिषेक सिंघल के कार्यकाल में किए गए महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का उल्लेख किया गया। सिविल डिफेंस टीम द्वारा जिला प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर…
Ranchi : झारखंड के झरिया विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक संजीव सिंह को नीरज सिंह हत्याकांड मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को उन्हें जमानत दे दी है. संजीव सिंह करीब 7 साल से जेल में बंद थे. क्या है मामला? साल 2017 में धनबाद में कांग्रेस नेता और झरिया के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस हत्याकांड में संजीव सिंह मुख्य आरोपी बनाए गए थे. तभी से वे जेल में थे और लगातार जमानत याचिकाएं दायर कर रहे थे, लेकिन निचली अदालत और हाई…
Jamshedpur : जमशेदपुर के बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के NH-18 पर शुक्रवार सुबह दो ट्रेलरों के बीच भीषण टक्कर हो गई. यह हादसा बहरागोड़ा महाविद्यालय के पास हुई थी. मिली जानकारी के अनुसार सर्विस रोड निर्माण के कारण पिछले कई महीनों से सड़क को एकतरफा (वन-वे) किया गया है, जिसके चलते दोनों दिशाओं की गाड़ियों का आवागमन एक ही छोर से हो रहा है. इसी दौरान जमशेदपुर से कोलकाता की ओर जा रहे ट्रेलर (NL-01AF-5401) और उड़ीसा से जमशेदपुर की ओर आ रहे ट्रेलर (HR-55AR-2561) के चालकों द्वारा नियंत्रण खो देने के कारण दोनों वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई. गनीमत…
Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 (भाषा विषय) का परिणाम जारी कर दिया है. यह परीक्षा राज्य के सरकारी मध्य विद्यालयों (कक्षा 6 से 8) में 4991 भाषा शिक्षक पदों की नियुक्ति के लिए आयोजित की गई थी. कुल 1059 अभ्यर्थी सफल इस परीक्षा में 109 अभ्यर्थियों को सफलता मिली है. इनमें 959 गैर-पारा और 100 पारा शिक्षक शामिल हैं. दस्तावेज़ सत्यापन के लिए आयोग ने कुल 1602 अभ्यर्थियों को बुलाया था. जिलावार प्रदर्शन पलामू जिला से सबसे अधिक 97 अभ्यर्थी सफल हुए हैं, जबकि साहिबगंज से सबसे कम 15 उम्मीदवार पास…
Chaibasa : झारखंड के चाईबासा जिले के सारंडा जंगल में शुक्रवार को नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर सुरक्षाबलों को निशाना बनाया. दीघा इलाके में हुए इस धमाके में सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन के दो जवान घायल हो गए. जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों ने पहले से ही जंगल में आईईडी विस्फोटक बिछा रखा था. जब जवान गश्त पर निकले, तो वे ब्लास्ट की चपेट में आ गए. धमाका इतना तेज था कि पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. घायल जवानों को पहले प्राथमिक इलाज दिया गया और अब उन्हें एयरलिफ्ट कर रांची भेजा जा रहा है. घटना के बाद इलाके में…
