Author: News Desk

Ghatsila. डुमरिया थाना क्षेत्र के धोलबेड़ा गांव में दोस्त ने कुल्हाड़ी से काटकर युवक की हत्या कर दी. घटना शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे की है. मृतक की पहचान कांदरा हो के पुत्र राम हो के रूप हुई. डुमरिया पुलिस ने आरोपी बारदागोड़ा टोला के सेलाई लुगुन को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी जब्त कर लिया है. राम हो के शव को शीतगृह में रखवा दिया है. शनिवार को शव का पोस्टमार्टम होगा. पुलिस ने बताया कि राम हो और सेलाई लुगुन में दोस्ती थी. दोनों बाहर मजदूरी करते थे. पैसों के लेन-देन को लेकर दोनों…

Read More

New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वकीलों के रूप में नामांकन कराने वाले विधि स्नातकों से राज्य बार काउंसिल या ‘बार काउंसिल ऑफ इंडिया’ द्वारा वैधानिक शुल्क के अलावा कोई अन्य ‘वैकल्पिक’ शुल्क नहीं वसूला जा सकता. शीर्ष अदालत ने इसी के साथ कर्नाटक राज्य बार काउंसिल से ऐसी कोई भी राशि वसूलना बंद करने को कहा है. न्यायमूर्ति जे बी पारदीवाला और न्यायमूर्ति आर महादेवन की पीठ ने के. एल. जे. ए. किरण बाबू की एक अवमानना याचिका पर यह निर्देश दिया. याचिका में आरोप लगाया गया था कि राज्य बार काउंसिल, विशेषकर कर्नाटक राज्य बार काउंसिल…

Read More

New Delhi. सरकार ने कहा कि आईआरसीटीसी द्वारा आरक्षित टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा यात्रियों को आरक्षण काउंटरों पर प्रतीक्षा की झंझट से बचाती है, जिससे समय और यात्रा खर्च दोनों की बचत होती है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित जवाब में यह जानकारी दी. आम आदमी पार्टी के संजय सिंह ने उनसे जानना चाहा था कि क्या आईआरसीटीसी, यूपीआई या अन्य डिजिटल माध्यमों से टिकट बुक करने पर नॉन-एसी टिकटों पर ₹10 रुपये और एसी टिकटों पर ₹20 रुपये की अतिरिक्त राशि वसूलता है, और यदि हां, तो कैशलेस अर्थव्यवस्था…

Read More

Chandi. चांडिल रेलवे स्टेशन के पास एक बड़ी रेल दुर्घटना हुई. दो मालगाड़ियां आपस में टकरा गईं, जिससे कई डिब्बे पटरी से उतर गए. रेल पटरी को भी नुकसान पहुंचा है. दुर्घटना में कुछ लोगों को चोटें आई हैं. चांडिल-टाटानगर और चांडिल-बोकारो रूट पर ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया गया है. हादसा शनिवार सुबह चांडिल रेलवे स्टेशन के पास पोल संख्या 375/22 के समीप हुआ है. दुर्घटनास्थल पितकी रेलवे गेट और चांडिल स्टेशन के बीच है. हादसे में चालक दल के कुछ सदस्यों को हल्की चोटें आई हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूत्रों के अनुसार,…

Read More

Jamshedpur. आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो शुक्रवार को जमशेदपुर पहुंचे. यहां शहीद निर्मल महतो की शहादत पर आजसू की ओर से आयोजित संकल्प सभा में शामिल हुए. संकल्प सभा से पहले आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो सहित पार्टी के तमाम नेताओं ने चमरिया गेस्ट हाउस स्थित शहीद स्थल और कदमा उलियान स्थित समाधि स्थल पर जाकर शहीद निर्मल महतो को श्रद्धांजलि अर्पित की. सुदेश महतो ने कहा कि निर्मल महतो ने झारखंड आंदोलन को एक निर्णायक मुकाम तक पहुंचाया. उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य के गठन और सरकार चलाने में आजसू ने एक ऐसा उदाहरण पेश किया है, जिसका कोई टक्कर नहीं…

Read More

Jamshedpur. टाटा स्टील के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को टाटा वर्कर्स यूनियन की ओर से शुक्रवार को विदाई दी गयी. यूनियन सभागार में आयोजित समारोह में 16 कर्मचारियों को विदाई दी गयी. उन्हेंबुके के साथ गिफ्ट दिया गया. साथ ही सेवाकाल के दौरान कर्मियों के योगदान की चर्चा की गयी. यूनियन की ओर से उनके सुझावों को भी आमंत्रित किया है. सभी के बेहतर भविष्य और स्वास्थ्य की कामना की गयी. इस दौरान यूनियन अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, महामंत्री सतीश सिंह समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर एफसी ने 1 लद्दाख एफसी को 2-0 जबकि गत चैंपियन नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी ने शुक्रवार को शिलांग लाजोंग एफसी पर 2-1 से जीत हासिल कर 134वें डूरंड कप के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई. डिफेंडर सिजू के 28वें मिनट में किये आत्मघाती गोल से जमशेदपुर की टीम का बढ़त मिल गयी. मध्यांतर के ठीक बाद प्रफुल ने फ्री-किक से मिली गेंद को गोल में डालकर इस बढ़त को दोगुना कर दिया. जमशेदपुर ने ग्रुप चरण में तीन मैचों में तीसरी जीत के साथ अंतिम आठ में अपनी जगह बना ली. शिलांग में खेले गये रोमांचक मुकाबले में अलाएद्दीन…

Read More

New Delhi., आठ अगस्त (भाषा) केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) के तहत 12,000 करोड़ रुपये की सब्सिडी को मंजूरी दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस फैसले को मंजूरी दी गई. सरकार के इस फैसले से देश के करीब 10.33 करोड़ परिवारों को लाभ होगा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि उज्ज्वला योजना गरीब महिलाओं के जीवन में बदलाव लेकर आयी है। उन्होंने कहा कि रसोई गैस पर सब्सिडी जारी रखने के उनकी सरकार के फैसले से 10 करोड़ से अधिक लाभार्थी परिवारों को…

Read More

◆मुख्यमंत्री ने किसानों से कहा- सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से जुड़ें और उसका लाभ उठाएं ◆मुख्यमंत्री ने दोहराया संकल्प- किसान खुशहाल होगा तभी राज्य और देश सशक्त बनेगा Ranchi. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को रामगढ़ के नेमरा स्थित अपने पैतृक आवास से निकलकर वह खेतों की मेड़ से होते धनरोपनी करते किसानों के बीच पहुंचे. मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि ना सिर्फ अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, बल्कि हमारी पहचान, अस्मिता, संस्कृति और परंपरा की भी वाहक है. किसान खुशहाल होगा, तभी देश- राज्य समृद्ध होगा. हमारी सरकार किसानों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है.बारिश का मौसम है और खेतों…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर समाहरणालय सभागार में डेंगू नियंत्रण एवं रोकथाम को लेकर शुक्रवार को जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान ने की. बैठक में जानकारी दी गई कि जिला में अबतक 28 डेंगू मरीज चिन्हित किए गए हैं, संबंधित हॉटस्पॉट क्षेत्रों में आवश्यक निगरानी एवं डेंगू रोकथाम को लेकर प्रभावी कदम उठाए गए है. बैठक में डेंगू के संभावित प्रसार को रोकने के लिए विभिन्न विभागों, निजी संस्थानों और शहरी निकायों द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई. उप विकास आयुक्त ने निर्देश दिया कि सभी विभाग…

Read More