Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: अब तक 28 डेंगू मरीज चिन्हित, टास्क फोर्स की बैठक में फॉगिंग, नालों की सफाई और जलजमाव खत्म करने का निर्देश
    Breaking News

    Jamshedpur: अब तक 28 डेंगू मरीज चिन्हित, टास्क फोर्स की बैठक में फॉगिंग, नालों की सफाई और जलजमाव खत्म करने का निर्देश

    News DeskBy News DeskAugust 9, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. जमशेदपुर समाहरणालय सभागार में डेंगू नियंत्रण एवं रोकथाम को लेकर शुक्रवार को जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान ने की. बैठक में जानकारी दी गई कि जिला में अबतक 28 डेंगू मरीज चिन्हित किए गए हैं, संबंधित हॉटस्पॉट क्षेत्रों में आवश्यक निगरानी एवं डेंगू रोकथाम को लेकर प्रभावी कदम उठाए गए है. बैठक में डेंगू के संभावित प्रसार को रोकने के लिए विभिन्न विभागों, निजी संस्थानों और शहरी निकायों द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई. उप विकास आयुक्त ने निर्देश दिया कि सभी विभाग और निजी कंपनियां निर्धारित सारणी के अनुसार एंटी-लार्वा स्प्रे, सफाई कार्य और जागरूकता कार्यक्रम नियमित रूप से संचालित करें ताकि लोगों में डंगू से बचाव को लेकर जागरूकता आए.

    उन्होंने सभी अस्पतालों को रोजाना रिपोर्ट उपलब्ध कराने और किसी भी मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल निगरानी व कार्रवाई करने के निर्देश दिए. जन-जागरूकता के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों, स्कूल-कॉलेजों के विद्यार्थियों तथा स्वयंसेवी संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा गया. नुक्कड़ नाटक, पोस्टर और अन्य माध्यमों से लोगों को डेंगू से बचाव के उपाय बताने पर विशेष बल दिया गया. साथ ही निर्माणाधीन भवनों और जलजमाव वाले स्थानों की नियमित जांच एवं उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.बैठक में निर्देश दिया गया कि शहरी क्षेंत्र में लगातार फॉगिंग, नालों की सफाई और जलजमाव समाप्त करने के अभियान चलाने तथा व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए विभिन्न माध्यमों का उपयोग किया जाए. डेंगू के लक्षण, जांच और उपचार संबंधी जानकारी भी दी गई.

    Hot Weather Alert : जमशेदपुर समेत पूरे कोल्हान में 19-20 अप्रैल को पड़ेगी भीषण गर्मी, चलेगी लू, IMD ने जारी की चेतावनी

    बैठक में सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल, उप नगर आयुक्त जेएनएसी श्री कृष्ण कुमार, डीएमओ डॉ ए मित्रा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री पंचानन उरांव, एमओआइसी सहित निजी अस्पतालों, कंपनियों, जुस्को एवं स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे.

    Chaibasa :पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात कंपनी ‘सेल’ को दी 20 अप्रैल से ‘चक्का जाम’की धमकी

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur: अब तक 28 डेंगू मरीज चिन्हित टास्क फोर्स की बैठक में फॉगिंग नालों की सफाई और जलजमाव खत्म करने का निर्देश
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hot Weather Alert : जमशेदपुर समेत पूरे कोल्हान में 19-20 अप्रैल को पड़ेगी भीषण गर्मी, चलेगी लू, IMD ने जारी की चेतावनी

    April 17, 2026

    Chaibasa :पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात कंपनी ‘सेल’ को दी 20 अप्रैल से ‘चक्का जाम’की धमकी

    April 17, 2026

    Appointed Lokayukta: झारखंड हाइकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश अमिताभ कुमार गुप्ता राज्य के लोकायुक्त नियुक्त

    April 17, 2026
    Recent Post

    Hot Weather Alert : जमशेदपुर समेत पूरे कोल्हान में 19-20 अप्रैल को पड़ेगी भीषण गर्मी, चलेगी लू, IMD ने जारी की चेतावनी

    April 17, 2026

    Chaibasa :पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात कंपनी ‘सेल’ को दी 20 अप्रैल से ‘चक्का जाम’की धमकी

    April 17, 2026

    Appointed Lokayukta: झारखंड हाइकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश अमिताभ कुमार गुप्ता राज्य के लोकायुक्त नियुक्त

    April 17, 2026

    Jharkhand Crime : महिला के साथ पड़ोसी ने किया बलात्कार,आरोपी रात में खिड़की तोड़कर घर में घुसा था, गिरफ्तार

    April 17, 2026

    Share Bazar : वैश्विक संकेतों के बीच शेयर बाजार में उछाल, Sensex 177.52 अंक चढ़कर 78,166.20 पर पहुंचा

    April 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group