Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Tata Steel के रन-ए-थॉन 2026 में 4,500 से अधिक प्रतिभागियों ने लगाई दौड़, विजेताओं के बीच बांटी गई 5.67 लाख रुपये की पुरस्कार राशि
Headlines

Tata Steel के रन-ए-थॉन 2026 में 4,500 से अधिक प्रतिभागियों ने लगाई दौड़, विजेताओं के बीच बांटी गई 5.67 लाख रुपये की पुरस्कार राशि

News DeskBy News DeskNovember 22, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Noamundi. टाटा स्टील की ओर माइंस एंड क्वेरीज (OMQ) डिवीजन की ओर से आयोजित नोआमुंडी रन-ए-थॉन 2026 के छठे संस्करण में खेल भावना और पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संगम देखने को मिला। रविवार को आयोजित इस दौड़ में देशभर से 4,500 से अधिक धावकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इस वर्ष आयोजन की थीम ‘हरित भविष्य के लिए दौड़ें’ (Run For A Greener Tomorrow) रखी गई थी। नोआमुंडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से शुरू हुई दौड़ को टाटा स्टील के उपाध्यक्ष (रॉ मटेरियल्स) संदीप कुमार ने पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन, टाटा स्टील के ओएमक्यू महाप्रबंधक देबाशीष जेना और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Jharkhand: झारखंड स्थापना दिवस पर आठ IPS समेत 20 पुलिसकर्मियों को मिलेगा सम्मान, 13 को वीरता पदक

प्रतियोगिता में 10 किमी, 7 किमी और 5 किमी की दौड़ के साथ विशेष क्षमता वाले प्रतिभागियों के लिए 2 किमी की दौड़ भी आयोजित की गई। 10 और 7 किमी की दौड़ में 15 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के पुरुष-महिलाओं ने हिस्सा लिया, जबकि 5 किमी दौड़ 16 वर्ष से कम आयु के बालक-बालिकाओं के लिए आयोजित की गई।

अनुपम महतो और फूलन10 किमी के विजेता
प्रतियोगिता के 10 किमी पुरुष वर्ग में पश्चिम बंगाल के अनुपम महतो ने पहला स्थान हासिल कर 51 हजार रुपये का पुरस्कार जीता। महिला वर्ग में उत्तर प्रदेश की फूलन पाल विजेता बनीं। वहीं, 7 किमी पुरुष वर्ग में उत्तर प्रदेश के राहुल कुमार और महिला वर्ग में पश्चिम बंगाल की मनाली सिंघा ने बाजी मारी। 5 किमी बालक वर्ग में झारखंड के उदय मेलगांडी तथा बालिका वर्ग में झारखंड की निशा कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी सामान्य एवं स्थानीय श्रेणियों के विजेताओं को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रतियोगिता में कुल 5 लाख 67 हजार रुपये की पुरस्कार राशि वितरित की गई।

Jamshedpur: टाटा मोटर्स के इंजन डिवीजन में कार्यरत कर्मचारी की इलाज के दौरान मौत के बाद मेन गेट पर हंगामा, मुआवजे और आश्रित को स्थायी नौकरी देने की मांग

हर प्रतिभागी के नाम पर लगाया जाएगा पौधा
आयोजन के माध्यम से टाटा स्टील ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। कंपनी ने घोषणा की कि रन-ए-थॉन में शामिल प्रत्येक प्रतिभागी के नाम पर एक पौधा लगाया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के साथ प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक और जिम्मेदार बनाना है। इस तरह नोआमुंडी रन-ए-थॉन 2026 ने खेल, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को एक साथ आगे बढ़ाया।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jharkhand: झारखंड स्थापना दिवस पर आठ IPS समेत 20 पुलिसकर्मियों को मिलेगा सम्मान, 13 को वीरता पदक

November 22, 2026

Jamshedpur: टाटा मोटर्स के इंजन डिवीजन में कार्यरत कर्मचारी की इलाज के दौरान मौत के बाद मेन गेट पर हंगामा, मुआवजे और आश्रित को स्थायी नौकरी देने की मांग

November 22, 2026

Jamshedpur: बोड़ाम में युवक ने टांगी से आठ ग्रामीणों पर किया हमला, महिला गंभीर, जंगल में भागे आरोपी युवक की तलाश जारी

November 22, 2026
Recent Post

Jharkhand: झारखंड स्थापना दिवस पर आठ IPS समेत 20 पुलिसकर्मियों को मिलेगा सम्मान, 13 को वीरता पदक

November 22, 2026

Tata Steel के रन-ए-थॉन 2026 में 4,500 से अधिक प्रतिभागियों ने लगाई दौड़, विजेताओं के बीच बांटी गई 5.67 लाख रुपये की पुरस्कार राशि

November 22, 2026

Jamshedpur: टाटा मोटर्स के इंजन डिवीजन में कार्यरत कर्मचारी की इलाज के दौरान मौत के बाद मेन गेट पर हंगामा, मुआवजे और आश्रित को स्थायी नौकरी देने की मांग

November 22, 2026

Jamshedpur: बोड़ाम में युवक ने टांगी से आठ ग्रामीणों पर किया हमला, महिला गंभीर, जंगल में भागे आरोपी युवक की तलाश जारी

November 22, 2026

Road Accident: कोहरे की वजह से भीषण सड़क हादसा, दो बाइक की टक्कर में चार लोगों की मौत, एक गंभीर

November 22, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group