Author: News Desk

बिलासपुर – दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल के चांपा रेलवे स्टेशन के मुख्य स्टेशन प्रबन्धक कार्यालय के सामने दीवार में एक प्रेरणादायी पहल के अंतर्गत महान कर्मयोगी रेलकर्मी स्व. श्री सदाशिव गोविंद कात्रे एवं पद्मश्री सम्मानित स्व. श्री दामोदर गणेश बापट जी की समाज सेवा को समर्पित जीवन यात्रा को सम्मानित करते हुए एक स्मृति शिलालेख की स्थापना की गई है। कर्मयोगी स्व. श्री सदाशिव गोविंद कात्रे जी, स्वयं एक रेल कर्मचारी एवं कुष्ठ रोगी होते हुए भी, वर्ष 1962 में भारतीय कुष्ठ निवारक संघ की स्थापना कर, मानवता की सेवा की अद्वितीय मिसाल बने। उन्होंने सामाजिक उपेक्षा और…

Read More

डेस्क। क्षेत्रीय कनेक्टिविटी के लिए एक ऐतिहासिक विकास में, पंजाब के रूपनगर से पहली बार एक मालगाड़ी सफलतापूर्वक कश्मीर घाटी के अनंतनाग गुड्स शेड तक पहुंची है। यह कश्मीर क्षेत्र को राष्ट्रीय माल ढुलाई नेटवर्क से जोड़ने में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। सीमेंट से लदी मालगाड़ी के आगमन से बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में तेजी आएगी और कश्मीर के लोगों के जीवन स्तर में सुधार होगा। उद्घाटन मालगाड़ी में सीमेंट के 21 बीसीएन वैगन लदे थे। लगभग 600 किलोमीटर की यह यात्रा आज 18 घंटे से भी कम समय में नवनिर्मित अनंतनाग गुड्स शेड पर पूरी हुई। यह आयोजन कश्मीर क्षेत्र…

Read More

जमशेदपुर। भाई-बहन के अटूट प्रेम व स्नेह का पावन त्यौहार रक्षाबंधन शनिवार को शहर में पूरे श्रद्धाभाव से मनाया गया। रक्षाबंधन पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने जमशेदपुर के एग्रिको स्थित आवास पर अपनी बहनों के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्र की सैकड़ों बहनों एवं ब्रह्माकुमारी बहनों से राखी बंधवाई। इस दौरान बहनों ने उनकी कलाई पर राखी बांधी और तिलक लगाकर उनकी आरती उतारी और मुंह मीठा कर उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। पूर्व सीएम रघुवर दास ने सभी बहनों को स्नेहपूर्वक उपहार भेंट किया और उनकी रक्षा का…

Read More

मुंबई (अनिल बेदाग) : उत्तर पूर्व दिल्ली के सांसद और भोजपुरी फिल्मों के मेगा स्टार मनोज तिवारी  आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिले और उन्हे  बाबा वैद्यनाथ धाम का प्रसाद पेंडा भेंट किया। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने 110 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा रिकॉर्ड समय में पूरी की। वह बिहार के अजगैबी नाथ धाम , सुल्तानगंज से  जल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम तक पैदल गए और वहां भगवान शिव को जल चढ़ाया।  इसमें 55 घंटे का समय लगा जबकि आम तौर पर 72 घंटे लगते हैं।बाबा वैद्यनाथ धाम से दिल्ली आए मनोज तिवारी ने समय मांगा और…

Read More

जमशेदपुर. भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा सुंदर नगर मंडल की कार्यशाला कल्याण मंडप में मंडल अध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, बैठक में मुख्य रूप से मुख्य अतिथि, मंडल प्रभारी के रूप में जिला भाजपा मुख्यालय प्रभारी सुबोध झा बैठक में शामिल हुए, सुबोध झा ने भाजपा कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए, माननीय प्रधानमंत्री जी के हर घर तिरंगा अभियान से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार पूर्वक जानकारी दिए. 10 अगस्त से घर-घर तिरंगा लगाने का कार्य किया जाएगा, 12 और 13 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकाली…

Read More

रांची. धनबाद-झारखंड के धनबाद जिले में एक सितंबर से सभी 130 देसी-विदेशी शराब दुकानों का संचालन निजी स्तर पर होगा. इसके लिए उत्पाद विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है. लॉटरी के माध्यम से सभी दुकानें आवंटित की जाएंगी. उत्पाद आयुक्त रामलीला रवानी ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि झारखंड उत्पाद नियमावली के तहत एक सितंबर से 31 मार्च 2030 तक के लिए धनबाद जिले की दुकानों की बंदोबस्ती की जाएगी. ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आठ अगस्त से शुरू हो गयी है. इच्छुक आवेदक विभागीय पोर्टल https://exciselottery.jharkhand.gov.in, जिला वेबसाइट dhanbad.nic.in या संबंधित उत्पाद कार्यालय से नियमावली, आवेदन प्रपत्र व अन्य…

Read More

चतरा. चतरा जिले की लावालौंग पुलिस ने तृतीय समिति प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) उग्रवादी को गिरफ्तार कर लिया है. उग्रवादी को खामडीह जंगल से पकड़ा गया है. उसके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोली बरामद हुए हैं. गिरफ्तार उग्रवादी जमादार गंझू उर्फ पहाड़ी गंझू लावालौंग थाना क्षेत्र के कनवातरी गांव का रहने वाला है. उसके पास से एक देशी कट्टा, 3 देशी राइफल, 92 राउंड गोली, 2 मोबाईल फोन, एक सिम कार्ड, एक टीएसपीसी पोस्टर, एक वर्दी केमोफ्लाइज और एक बैग जब्त किया गया. यह जानकारी चतरा के एसपी सुमित कुमार खंडेलवाल ने शनिवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय…

Read More

जमशेदपुर. रक्षाबंधन के दिन एक हादसे ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया. परसुडीह थाना क्षेत्र के गदड़ा रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला देवकी कलेज की मौत हो गई. मृतका सरजमदा की रहने वाली थीं. वह टाटा मोटर्स की स्थायी कर्मचारी रह चुकी थीं. करीब पांच साल पहले वे सेवानिवृत्त हुई थीं. बताया जा रहा है कि देवकी कलेज को कम सुनाई देता था. इसी कारण वे आने वाली ट्रेन की आवाज नहीं सुन सकीं. हादसे के समय आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें आवाज देकर सावधान करने की कोशिश की, लेकिन…

Read More

जमशेदपुर.  बागबेड़ा थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवती ने शनिवार को बडौदा घाट नदी में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया. घटना के समय मौजूद स्थानीय युवकों ने अपनी जान जोखिम में डालकर युवती को नदी से बाहर निकाला. उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी. बागबेड़ा थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल यादव ने बताया कि युवती के नदी में कूदने की सूचना के बाद पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची. युवती को थाना लाया गया. बाद में उसके परिजन आए और उसे इलाज के लिए अपने साथ ले गए. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वे युवती से पूछताछ कर रहे हैं. आत्महत्या…

Read More

NEW DELHI. भारत से आने वाले उत्पादों पर अमेरिका द्वारा 50% तक टैरिफ (आयात शुल्क) बढ़ाने के बाद, वॉलमार्ट, अमेज़न, टारगेट और गैप जैसी प्रमुख अमेरिकी कंपनियों ने भारतीय निर्यातकों को फिलहाल शिपमेंट रोकने का निर्देश दिया है. भारतीय निर्यातकों को पहले से आशंका थी कि शुल्क वृद्धि से ऑर्डरों पर असर पड़ेगा, और अब यह आशंका सच होती दिख रही है. कंपनियों द्वारा भेजे गए ईमेल और पत्रों में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि अगली सूचना तक कपड़ों की आपूर्ति न की जाए. इस फैसले के बाद अमेरिकी कंपनियां चाहती हैं कि टैरिफ की बढ़ी हुई लागत…

Read More