Author: News Desk

New Delhi. प्राइवेट सेक्‍टर का बड़ा बैंक, आईसीआईसीआई (ICICI) लगता है अब आम लोगों के लिए अपने दरवाजे बंद कर रहा है. इसका संकेत मिला है हाल ही में बैंक द्वारा बचत बैंक खाताधारकों के लिए औसत न्‍यूनतम बैलेंस में किए गए भारी-भरकम इजाफे से. आईसीआईसीआई बैंक ने एक अगस्त या उसके बाद खोले जाने वाले नए बचत बैंक खातों के लिए न्यूनतम शेष राशि की अनिवार्यता पांच गुना बढ़ाकर 50,000 रुपये कर दी है. आईसीआईसीआई बैंक के ग्राहकों के लिए 31 जुलाई, 2025 तक बचत बैंक खातों में न्यूनतम मासिक औसत शेष राशि (एमएबी) 10,000 रुपये थी. इसी प्रकार,…

Read More

Ranchi. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद निशिकांत दुबे ने शनिवार को कहा कि उन्होंने झारखंड के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, देवघर के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक के खिलाफ संविधान के अनुच्छेद 105 के तहत विशेषाधिकार हनन का मामला दायर किया है और अपने खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को चुनौती दी है. झारखंड पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि उसने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे व मनोज तिवारी और अन्य के खिलाफ दो अगस्त को देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर के गर्भगृह में जबरन प्रवेश करने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है. दुबे ने देवघर…

Read More

रांची। औद्योगिक नगरी जमशेदपुर को आधुनिक परिवहन सुविधा देने की दिशा में राज्य सरकार ने अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (आईएसबीटी) के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सुगम और आरामदायक परिवहन के संकल्प के तहत मानगो डिमना चौक के पास 13 एकड़ जमीन पर यह डिपो तैयार होगा। नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार ने परियोजना को हेम (हाइब्रिड एन्युइटी मोड) पर बनाने की सैद्धांतिक स्वीकृति दे दी है और प्रस्ताव को प्रशासनिक स्वीकृति के लिए प्रस्तुत किया जा रहा है। नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार को उच्च गुणवत्ता युक्त आईएसबीटी निर्माण का निर्देश…

Read More

Ranchi. झारखंड की राजधानी रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में इस बार स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में एक बदलाव होने की उम्मीद है. 15 अगस्त 2025 को यहां राज्य के राज्यपाल संतोष गंगवार तिरंगा फहरा सकते हैं. मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को बताया कि 15 अगस्त को स्वर्गीय शिबू सोरेन का मुख्य श्राद्ध कार्यक्रम है. ऐसे में मुख्यमंत्री के लिए मोरहाबादी मैदान में राष्ट्रध्वज फहराना संभव नहीं होगा. सूत्रों का कहना है कि राज्यपाल ने इस प्रस्ताव पर मौन सहमति दे दी है. अब राज्य सरकार राजभवन से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार कर रही है, जो एक-दो दिनों में आने…

Read More

Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम जिले के छोटानागरा थाना के जामकुंडिया गांव के पास बस ने बाइक सवार को कुचल दिया. इससे बाइक सवार हिनुआ निवासी मंगल सिधु की मौत हो गयी. घटना मनोहरपुर-चाईबासा मुख्य मार्ग पर सुबह 11 बजे की है. मामले को लेकर पुलिस कार्रवाई में जुट गयी है. जानकारी के मुताबिक घटना के समय मंगल बाइक से छोटानागरा की ओर से अपने गांव हिनुआ आ रहा था. इसी दौरान जामकुंडिया गांव के पास सामने से आ रही चुनमुन बस से उसकी बाइक की सीधी भिड़ंत हो गयी. इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना मिलते…

Read More

Chatra. लावालौंग पुलिस ने खामडीह जंगल में छापेमारी करते हुए टीएसपीसी के एक उग्रवादी को गिरफ्तार किया है. उसके पास से भारी मात्रा में हथियार व कारतूस बरामद हुए हैं. गिरफ्तार उग्रवादी जमादार गंझू उर्फ पहाड़ी गंझू लावालौंग थाना क्षेत्र के कनवातरी गांव का रहनेवाला है. उसके पास से एक देसी कट्टा, तीन देसी राइफल, 92 कारतूस, दो मोबाइल, एक सीम, एक पोस्टर समेत वर्दी व बैग मिले हैं. एसपी सुमित कुमार खंडेलवाल ने शनिवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में पत्रकारों को बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि टीएसपीसी उग्रवादी जमादर गंझू खामडीह के जंगल…

Read More

Jamahedpur. अरका जैन यूनिवर्सिटी (एजेयू) ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराते हुए एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है. विश्वविद्यालय को प्रतिष्ठित आउटलुक-आईसीएआरई प्राइवेट यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2025 में देश के शीर्ष 50 निजी विश्वविद्यालयों में 39वां स्थान प्राप्त हुआ है इसके साथ ही, द वीक-हंसा रिसर्च बेस्ट यूनिवर्सिटी सर्वे 2025 में अरका जैन विश्वविद्यालय को दो श्रेणियों में महत्वपूर्ण स्थान मिला है. इसमें विश्वविद्यालय को पूर्वी भारत की निजी एवं डीम्ड मल्टीडिसिप्लिनरी यूनिवर्सिटीज़ में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है. वहीं, पूरे भारत में उभरती हुई मल्टीडिसिप्लिनरी यूनिवर्सिटीज़ की सूची में 9वां स्थान मिला है. इन सभी उपलब्धियों…

Read More

Ranchi. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झारखंड इकाई के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को कहा कि वह जल्द ही इस बारे में खुलासा करेंगे कि कैसे राज्य के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा को साजिश के तहत फंसाने का प्रयास किया. मरांडी ने दावा किया कि पुलिस अधिकारी ने पिछले साल झारखंड विधानसभा चुनावों के दौरान दिल्ली और गुवाहाटी की यात्रा करने के लिए किसी को पैसे दिए थे. उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से यह स्पष्ट करने का आग्रह किया कि क्या ये कथित कार्य उनकी जानकारी में हुए थे. झारखंड विधानसभा चुनाव…

Read More

New Delhi. इलेक्ट्रिक कारों में इस्तेमाल होने वाली दुर्लभ खनिज चुम्बकों की कमी का टाटा मोटर्स और जैगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) के वाहनों के उत्पादन पर कोई असर नहीं पड़ा है और निकट भविष्य में भी इसका असर होने की आशंका नहीं है. टाटा मोटर्स समूह के मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) पी बी बालाजी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. पी बी बालाजी ने कहा कि हालांकि आने वाले कुछ दिनों में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन कंपनी की टीम उन समस्याओं को सुलझाने में लगी है और वे पूरी तरह से जोखिम से मुक्त होने के आश्वासन देते…

Read More

New Delhi. रेल मंत्रालय ने शनिवार को एक योजना की घोषणा की, जिसके तहत एक ही ट्रेन से 13-26 अक्टूबर के बीच यात्रा और 17 नवंबर से एक दिसंबर तक वापसी के लिए बुक किए गए टिकटों पर 20 प्रतिशत की छूट दी जाएगी. यह छूट 14 अगस्त से बुक किए गए टिकटों पर लागू होगी और यह छूट राजधानी, शताब्दी, दुरंतो जैसी ट्रेन पर लागू नहीं होगी, जिसमें किराये में मांग के आधार बढ़ोतरी होती है. रेल मंत्रालय की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है, एआरपी (अग्रिम आरक्षण अवधि) तिथि 13 अक्टूबर 2025 के लिए…

Read More