जमशेदपुर: कुड़मी सेना की बैठक सोनारी सीपी क्लब में केंद्रीय अध्यक्ष शैलेंद्र महतो की अध्यक्षता में हुई, जिसमें वार्षिक करम महोत्सव की तैयारियों पर चर्चा हुई। बैठक में तय किया गया कि 31 अगस्त को बिष्टुपुर गोपाल मैदान में महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसमें झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे. जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में बिहार सरकार केग्रामीण विकास मंत्री सह झारखंड जदयू के प्रभारीश्रवण कुमार शामिल होंगे. कुड़मी रत्न सम्मान संगठन के महासचिव व सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता अरविंद कुमार महतो ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ करम पूजा से होगा, इसके बाद सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। शाम 3…
Author: News Desk
जमशेदपुर: मुख्यमंत्री झारखंड की प्रेरणा से पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन द्वारा सरकारी स्कूलों के छात्रों के लिए शुरू किए गए शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत जिले की 28 छात्राएं 11 अगस्त को इसरो के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्रीहरिकोटा का दौरा करेंगी.इनमें पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, आश्रम आवासीय विद्यालय, झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय, सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस सहित अन्य सरकारी स्कूलों की छात्राएं शामिल हैं. इनके साथ कार्यपालक दंडाधिकारी मृत्युंजय कुमार और प्रशिक्षकों की टीम भी होगी.समाहरणालय परिसर से दल को रवाना करते हुए उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने छात्राओं को शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह अवसर खासकर…
Ranchi : JSCA इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम परिसर में आयोजित वार्षिक आमसभा (AGM) में झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) ने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए. AGM के दौरान संघ के संसाधनों के दुरुपयोग के आरोप में रणजीत सिंह और उनके भाई संतोष सिंह की आजीवन सदस्यता समाप्त कर दी गई. यह निर्णय ध्वनि मत से लिया गया. दोनों भाइयों पर आरोप था कि उन्होंने JSCA के संसाधनों का इस्तेमाल अपने निजी व्यापारिक संस्था के लिए किया. इससे पहले शनिवार शाम को JSCA की कमिटी ऑफ मैनेजमेंट (CoM) ने भी दोनों को संघ से बाहर करने की सिफारिश की थी. एसबी सिंह के…
जमशेदपुर। लौहनगरी जमशेदपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां पूरे जोर-शोर से शुरू हो चुकी हैं। सिदगोड़ा स्थित सूर्यधाम में 14 से 16 अगस्त तक तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा, जिसमें राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक रघुवर दास मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। इस दौरान बाल राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता और सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन होगा एवं विजेताओं को आकर्षक नकद पुरस्कार से पुरुस्कृत किया जाएगा। रविवार को भालूबासा स्थित होटल मिष्टी इन में सूर्य मंदिर समिति की ओर से आयोजित प्रेस वार्ता में सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष…
बेंगलुरु. PM नरेंद्र मोदी ने रविवार को बेंगलुरु से तीन नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई. इनमें बेंगलुरु-बेलगावी वंदे भारत ट्रेन को उन्होंने स्वयं रवाना किया, जबकि माता वैष्णो देवी कटरा-अमृतसर और अजनी (नागपुर)-पुणे वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत डिजिटल माध्यम से की गई. इस मौके पर कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत, मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव समेत कई अन्य लोग भी उपस्थित थे. स्टेशन पहुंचने से पहले सड़क किनारे लोगों ने ‘मोदी-मोदी’ के नारों से प्रधानमंत्री का स्वागत किया. बेंगलुरु-बेलगावी ट्रेन से समय की बचत बेंगलुरु से बेलगावी तक चलने वाली यह वंदे भारत…
Chatra : चतरा जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र में एक वृद्ध ओझा की गला रेतकर हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस के अनुसार यह हत्या अंधविश्वास के चलते पूरी साजिश के तहत की गई थी. दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार किये गए आरोपियों के नाम पंकज कुमार और भोला भारती हैं. इनके पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू, खून से सना टी-शर्ट, ट्राउजर और अपाची मोटरसाइकिल जब्त की गयी है. घटना 18/19 जुलाई 2025 की रात की है. बरवाकोचवा गांव में रहने वाले एक वृद्ध ओझा अपने घर के आंगन में…
Patna : बिहार में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से पूरे राज्य में 16 अगस्त से 20 सितम्बर तक चलने वाले राजस्व महाभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से रविवार को राजस्व सर्वे प्रशिक्षण संस्थान, शास्त्रीनगर में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के संघ एवं अधिकारियों तथा कर्मचारियों के संघ के साथ बैठक का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विभाग के अपर मुख्य सचिव (एसीसी) दीपक कुमार सिंह ने कहा कि जमीन के कागजातों में गड़बड़ी की समस्या बड़ी समस्या है. राज्य के शत-प्रतिशत लोग जमीन से जुड़े हुए हैं. विभाग की सभी सेवाएं ऑनलाइन होने के…
Jamtara : झारखंड में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान (आईडीए राउंड) की रविवार को शुरुआत हो गई. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफ़ान अंसारी ने जामताड़ा से इस अभियान की औपचारिक शुरुआत की. उन्होंने खुद दवा खाकर और अधिकारियों को खिलाकर अभियान का शुभारंभ किया. डॉ. अंसारी ने कहा कि यह सिर्फ एक स्वास्थ्य कार्यक्रम नहीं, बल्कि स्वस्थ झारखंड बनाने की दिशा में एक मिशन है. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे खुद दवा खाएं और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें. यह अभियान 10 अगस्त से 9 जिलों – चतरा, गोड्डा, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, हजारीबाग, जामताड़ा, पलामू, लातेहार और…
Ranchi : राजधानी का चर्चित स्कूली छात्रा से छेड़खानी मामले में आरोपी फिरोज उर्फ शूगा ने फांसी लगाकर मौत को गले लगाना पसंद किया. फांसी लगाने से पूर्व फिरोज समाज की शर्मिंदगी को बर्दास्त नहीं कर सका. 24 घंटे पूर्व ही जेल से सजा काट कर बेल पर निकला था. रविवार की सुबह फंदे से लटकता उसकी बॉडी परिजनों को मिला. परिवार के लोगों ने इलाज के लिए अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. 7 माह बाद जेल से निकला था बाहर फिरोज जानकारी के अनुसार छेड़छाड़ के मामले में 7 माह जेल में रहने के…
Ranchi : हिंदपीढ़ी में साहिल उर्फ कुरकुरे की हत्या के बाद आक्रोशित परिजनों और दोस्तों ने आरोपियों के घर व कार्यालय में तोड़फोड़ की. गोली मारने वाले शख्स अरमान के घर में तोड़फोड़ कर घरेलू सामान को बाहर फेंका है. जबकि, पूर्व पार्षद असलम के कार्यालय में भी तोड़फोड़ हुई है. तोड़फोड़ व हंगामा की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों को शांत कराया है. इलाके में पुलिस ने मोर्चा संभाला है. इधर, जेल से बाहर आये पूर्व पार्षद असलम के भाई आसिफ को पुलिस ने हिरासत में लिया है. क्या है मामला हिंदपीढ़ी थाना अंतर्गत…
