Author: News Desk

Sackhi parking wala sabji market, और गोलमुरी से बाइक की चोरी  जमशेदपुर.  शहर में एक बार फिर से बाइक चोर गिरोह सक्रिय हो गया है. यह गिरोह अलग-अलग इलाकों से बाइक की चोरी कर रहा है. पुलिस की मौन के बीच बाइक चोरी की घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही है. ऐसे में लोग पुलिस की जगह-जगह लगने वाली जांच पर सवाल उठा रहे. बीते दिनों साकची पार्किंग में सब्जी लेने गये चंदन सिंह की सुपर स्प्लेंडर बाइक चोर ले उड़े. टाटा स्टील कर्मचारी चंदन सिंह नाइट शिफ्ट ड्यूटी के बाद बाइक नंबर JH05BD 9605 से सब्जी बाजार गये थे. सुबह…

Read More

Patna : नीतीश सरकार ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, डिप्टी CM सम्राट चौधरी समेत 6 प्रमुख नेताओं की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला लिया है. राज्य सुरक्षा समिति की 1 अगस्त को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया, जिसके बाद गृह विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं. जिन नेताओं की सुरक्षा बढ़ाई गई है, उनमें डिप्टी CM सम्राट चौधरी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव, अररिया के BJP सांसद प्रदीप कुमार सिंह, बाढ़ के JDU विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह ज्ञानू और JDU एमएलसी नीरज कुमार शामिल हैं. पिछले कुछ समय से तेजस्वी यादव की सुरक्षा…

Read More

Ranchi : रांची के बहुचर्चित लैंड स्कैम मामले में आरोपी और पूर्व DC छवि रंजन ने अब सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत दर्ज इस केस में रांची PMLA कोर्ट और झारखंड हाईकोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में अपील की है. 6 अगस्त को झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की अदालत ने छवि रंजन की जमानत याचिका खारिज कर दी थी. कोर्ट ने उन्हें राहत देने से साफ इनकार कर दिया था. इसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी…

Read More

Gumla : 6 अगस्त को गुमला जिले में पुलिस और PLFI नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 15 लाख का इनामी नक्सली मार्टिन केरकेट्टा मारा गया था. इस कार्रवाई को पुलिस ने बड़ी सफलता बताया था. लेकिन अब PLFI संगठन ने इस मुठभेड़ को फर्जी करार देते हुए सवाल खड़े किए हैं. PLFI के सदस्यों ने दावा किया है कि मार्टिन केरकेट्टा को किसी मुठभेड़ में नहीं, बल्कि एक फर्जी एनकाउंटर में मारा गया है. संगठन ने इस घटना का विरोध जताते हुए आज, 11 अगस्त को झारखंड बंद का ऐलान किया है. बंदी की जानकारी PLFI ने प्रेस विज्ञप्ति…

Read More

Jamshedpur. आद्रा मंडल के चांडिल-नीमडीह रेलखंड पर शनिवार सुबह मालगाड़ी बेपटरी हो गयी थी. इस कारण कई ट्रेनों का परिचालन रविवार को भी प्रभावित रहा. रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी. टाटा-हटिया-टाटा मेमू ट्रेन (68035/68036) रद्द रहेगी. वहीं, ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है. हावड़ा-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस (20897) अपने निर्धारित मार्ग खड़गपुर, टाटानगर, चांडिल, पुरुलिा, कोटशिला के स्थान पर खड़गपुर, मेदिनीपुर, आद्रा, भोजुडीह, जमुनियाटांड, राजबेरा, कोटिशिला होकर आयेगी. वहीं हटिया-हावड़ा (18616) अपने निर्धारित मार्ग कोटशिला, पुरुलिया, चांडिल, टाटानगर, खड़गपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग कोटिशिला, राजबेरा, जमुनियाटांड़, भोजुड़ीह, आद्रा, मेदिनीपुरए खड़गपुर…

Read More

Guwahati. असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने रविवार को कहा कि भाजपा की झारखंड इकाई के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के पास इस दावे के समर्थन में सबूत हैं कि उस राज्य के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पिछले साल उन्हें (शर्मा को) फंसाने की साजिश रची थी. मरांडी ने शनिवार को दावा किया था कि एक पुलिस अधिकारी ने पिछले साल झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान दिल्ली और गुवाहाटी की यात्रा करने के लिए किसी व्यक्ति को पैसे दिए थे, ताकि शर्मा को फंसाया जा सके. शर्मा झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के सह-प्रभारी थे. बक्सा जिले में…

Read More

Mumbai.अमेरिकी बाजारों में तेजी के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी सकारात्मक दायरे में कारोबार कर रहे थे. एशियाई बाजारों में मजबूती के रुख ने निवेशकों के बीच आशावाद को और बढ़ावा दिया.इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 104.84 अंक चढ़कर 79,962.63 पर पहुंच गया. इसी तरह एनएसई निफ्टी 55.85 अंक बढ़कर 24,419.15 पर था. सेंसेक्स की कंपनियों में भारतीय स्टेट बैंक, ट्रेंट, एनटीपीसी, टाटा मोटर्स, अल्ट्राटेक सीमेंट और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में उल्लेखनीय तेजी रही. दूसरी ओर टाइटन, आईसीआईसीआई बैंक, एचसीएल टेक और बजाज फिनसर्व के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई. शेयर…

Read More

जमशेदपुर। बागबेड़ा झामुमो समिति के तत्वावधान में रविवार को बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर एक स्थित डॉ. श्री कृष्ण मेमोरियल संस्थान सभागार में पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संरक्षक शिबू सोरेन की श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत दो मिनट के मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना से हुई। इसके बाद उपस्थित लोगों ने बारी-बारी से उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। READ MORE :Chaibasa Naxal: सारंडा के जराइकेला जंगल से आइइडी बरामद, 2 दिन पहले विस्फोट में दो जवान हुए थे जख्मी सभा के दौरान वक्ताओं ने बागबेड़ा…

Read More

Chaibasa. मनोहरपुर प्रखंड के जराइकेला जंगल में नक्सलियों के खिलाफ जारी सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने 5 किग्रा का आइइडी बरामद किया है. रविवार को पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने मामले की जानकारी दी. बताया गया कि 3 दिनों से कोबरा 209, जिला पुलिस व सुरक्षाबलों द्वारा जराइकेला जंगल में नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान चलाया जा रहा है. इसी दौरान सुरक्षा बलों ने जराइकेला जंगल से 5 केजी का आइइडी बरामद किया. सुरक्षा की दृष्टि से उसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया है. मालूम हो कि 2 दिन पहले सारंडा जंगल में सर्च अभियान के…

Read More

Latehar. लातेहार जिले में रविवार को एक कार के सड़क किनारे पेड़ से टकरा जाने से एक महिला और उसकी बेटी की मौत हो गई, जबकि उसके दो बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि चंदवा थाना क्षेत्र में रांची-मेदिनीनगर मुख्य मार्ग पर सिसकारिया मोड़ के पास कार चालक इस वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और वह पेड़ से टकरा गया. चंदवा के थाना प्रभारी रणधीर कुमार सिंह ने बताया कि दोनों घायलों को चंदवा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया. बाद में उन्हें बेहतर इलाज के लिए…

Read More