Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS :बागबेड़ा में शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि, प्रतिमा स्थापना व मैदान का नामकरण प्रस्ताव पारित
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS :बागबेड़ा में शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि, प्रतिमा स्थापना व मैदान का नामकरण प्रस्ताव पारित

    News DeskBy News DeskAugust 11, 2025Updated:August 11, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। बागबेड़ा झामुमो समिति के तत्वावधान में रविवार को बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर एक स्थित डॉ. श्री कृष्ण मेमोरियल संस्थान सभागार में पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संरक्षक शिबू सोरेन की श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत दो मिनट के मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना से हुई। इसके बाद उपस्थित लोगों ने बारी-बारी से उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

    READ MORE :Chaibasa Naxal: सारंडा के जराइकेला जंगल से आइइडी बरामद, 2 दिन पहले विस्फोट में दो जवान हुए थे जख्मी

    सभा के दौरान वक्ताओं ने बागबेड़ा क्षेत्र में शिबू सोरेन की प्रतिमा स्थापित करने, वॉयरलेस मैदान में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित करने और वॉयरलेस मैदान का नाम शिबू सोरेन मैदान रखने का प्रस्ताव रखा। इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया गया। उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं का कहना था कि शिबू सोरेन का जीवन संघर्ष, त्याग और झारखंड की अस्मिता के लिए समर्पण का प्रतीक है। ऐसे में उनका नाम आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बना रहेगा।

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    कार्यक्रम में मुख्य रूप से जमशेदपुर पूर्व प्रखंड अध्यक्ष बहादुर किस्कू, बागबेड़ा पंचायत अध्यक्ष अजीत सिंहा, उप मुखिया संतोष ठाकुर, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, भोला झा, अनिल सिंह, इंद्रजीत सिंह, मनोज कुमार उर्फ़ मन्नू, पवन ओझा, अवध साह, राजकुमार सिंह, अरविंद पांडे, कुमुद रंजन सिंह, केडी मुंडा, रेंगो पूर्ती एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

    READ MORE :Jamshedpur: कीताडीह फायरिंग कांड के आरोपी के घर पर 10-15 लोगों ने किया हमला, तोड़फोड़, दो गिरफ्तार

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    सभा में वक्ताओं ने कहा कि शिबू सोरेन का योगदान झारखंड की पहचान, अधिकार और सम्मान की लड़ाई में अमिट है। उन्होंने न केवल झारखंड राज्य के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, बल्कि आदिवासी, किसान और श्रमिकों के अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष किया। ऐसे महान नेता की स्मृति को जीवित रखना समाज का कर्तव्य है।

     

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Baghbera Shibu Soren Jamshedpur jamshedpur ki khabar Jamshedpur news Jamshedpur today news JMM tribute program Shibu Soren memorial झामुमो कार्यक्रम जमशेदपुर झारखंड के महान नेता बागबेड़ा झामुमो समिति बागबेड़ा वायरलेस मैदान वॉयरलेस मैदान नामकरण शिबू सोरेन प्रतिमा स्थापना शिबू सोरेन श्रद्धांजलि सभा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group