

Chaibasa. मनोहरपुर प्रखंड के जराइकेला जंगल में नक्सलियों के खिलाफ जारी सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने 5 किग्रा का आइइडी बरामद किया है. रविवार को पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने मामले की जानकारी दी. बताया गया कि 3 दिनों से कोबरा 209, जिला पुलिस व सुरक्षाबलों द्वारा जराइकेला जंगल में नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान चलाया जा रहा है. इसी दौरान सुरक्षा बलों ने जराइकेला जंगल से 5 केजी का आइइडी बरामद किया.
सुरक्षा की दृष्टि से उसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया है. मालूम हो कि 2 दिन पहले सारंडा जंगल में सर्च अभियान के दौरान आइइडी ब्लास्ट होने से कोबरा के दो जवान घायल हो गए थे, उनका उपचार रांची स्थित अस्पताल में किया जा रहा है.




