Author: News Desk

जमशेदपुर। नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के पोखारी स्थित मुख्य परिसर में आज 2025 सत्र के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक प्रणाली और कार्य संस्कृति से अवगत कराना था। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों के स्वागत से हुआ। लोक नृत्य के साथ उनका स्वागत किया गया। इसके पश्चात विश्वविद्यालय की छात्राओं ने गणेश वंदना प्रस्तुत किया। इसके बाद माननीय अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में जुगसलाई विधायक – मंगल कालिंदी, विशेष शाखा, जमशेदपुर के पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) – मनोज रतन…

Read More

जमशेदपुर। एनडीए के बैनर तले 11 अगस्त, सोमवार को जेएनएसी कार्यालय पर कूड़ा संग प्रदर्शन को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के फीडबैक के मद्देनजर यह फैसला यहां बिष्टुपुर में संपन्न बैठक में लिया गया। फीडबैक में कदमा और सोनारी के कार्यकर्ताओं ने बताया कि जब से प्रदर्शन की घोषणा की गई, उसके बाद से ही जेएनएसी के पदाधिकारी साफ-सफाई के कार्य में जुट गये थे और पहले की अपेक्षा ज्यादा व्यवस्थित तरीके से साफ-सफाई के काम में लगे रहे। बैठक में यह तय हुआ कि जेएनएसी के साफ-सफाई की निगरानी सोनारी एवं कदमा…

Read More

Kolkata. टाटा स्टील ने वित्त वर्ष 2025-26 में अपने आवास निर्माण ई-कॉमर्स मंच ‘आशियाना’ का सकल व्यापार मूल्य (जीएमवी) दोगुना कर लगभग 7,000 करोड़ रुपये करने का लक्ष्य रखा है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि फिलहाल ‘आशियाना’ पर केवल टाटा स्टील के उत्पाद उपलब्ध हैं, लेकिन कंपनी अब इसमें अन्य ब्रांड के उत्पाद भी शामिल करने पर विचार कर रही है. टाटा स्टील के उपाध्यक्ष (लॉन्ग प्रोडक्ट्स) आशीष अनुपम ने बताया, “वित्त वर्ष 2024-25 में ‘आशियाना’ का कारोबार 3,550 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की तुलना में 60 प्रतिशत अधिक है.…

Read More

New Delhi. भारत 18वें अंतरराष्ट्रीय खगोल एवं खगोल भौतिकी ओलंपियाड (आईओएए) की मेजबानी करेगा, जिसमें 64 देशों के 300 से अधिक स्कूली छात्र हिस्सा लेंगे. यह कार्यक्रम 11 से 21 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा. आयोजकों के अनुसार, मुंबई में होमी भाभा सेंटर फॉर साइंस एजुकेशन (एचबीसीएसई) द्वारा यह आयोजन किया जाएगा जो टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च का एक प्रभाग है. आयोजकों द्वारा जारी बयान के अनुसार, उद्घाटन समारोह 12 अगस्त को जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होगा जिसमें मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार अजय सूद तथा इंटरनेशनल एस्ट्रोनॉमिकल यूनियन के पूर्व उपाध्यक्ष अजीत केमभावी मौजूद रहेंगे. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन…

Read More

Jamshedpur.जुगसलाई नगर परिषद कार्यालय के सामने बिजली की दुकान में सुबह आग लग गयी. गौरव इंटरप्राइजेज नामक उक्त दुकान में बिजली और इलेक्ट्रॉनिक आइटम और उपकरण भी मिलते हैं. बताया जाता है कि सुबह में स्थानीय लोगों ने देखा की दुकान के शटर के नीचे से धुआं और आग निकल रही है. इसके बाद दुकानदार को सूचित किया गया और जब दुकान खोला गया तब तक आग फैल चुकी थी. आग कहां और कैसे लगी इसकी जानकारी अब तक नहीं मिल पायी है. घटना की जानकारी मिलते ही झारखंड अग्निशमन विभाग की तीन दमकल गाड़ियाँ मौके पर पहुंचीं और आग…

Read More

New Delhi. सरकार बदलते वैश्विक ईंधन परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए पेट्रोल पंपों के लाइसेंस जारी करने से संबंधित मानदंडों को शिथिल करने के बारे में विचार कर रही है. एक सरकारी आदेश में यह जानकारी दी गई है. पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने 2019 के दिशा-निर्देशों की प्रभावशीलता को परखने और ऊर्जा सुरक्षा एवं कार्बन उत्सर्जन में कटौती के राष्ट्रीय संकल्प के अनुरूप नीति को अद्यतन बनाने के लिए एक विशेषज्ञ समिति गठित की है. सरकारी आदेश के अनुसार, यह कदम दुनिया के सबसे तेज़ी से बढ़ते ईंधन बाजार भारत में ऊर्जा सुरक्षा के बदलते परिप्रेक्ष्य और…

Read More

Rajnagar. सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर के लाकड़ाकोचा में रविवार तड़के दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया. यहां एक बाइक रास्ते में खड़े ट्रक से टकरा गई, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि घटना तड़के साढ़े तीन बजे तब हुई जब बाइक सवार चाईबासा से जमशेदपुर जा रहे थे. पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत ने बताया कि पुलिस की एक टीम उन्हें नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले लोग जमशेदपुर के निवासी…

Read More

पटना। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2025 के अंतर्गत बिहार में मतदाता सूची अद्यतन प्रक्रिया लगातार जारी है। इस अवधि में नाम जोड़ने, संशोधन, विलोपन और पते में बदलाव के लिए पात्र नागरिकों से फॉर्म 6, 7, 8 और 8A प्राप्त किए गए। निर्वाचन पदाधिकारियों ने जिलों में विशेष कैम्प आयोजित कर मतदाताओं को सुविधा प्रदान की। मतदाता पहचान पत्र से संबंधित सुधार कार्य भी किए गए। इस अवधि के दौरान ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन प्राप्त हुए। निर्वाचन आयोग द्वारा सभी जिलों में प्रगति पर निगरानी रखी जा रही है ताकि आगामी चुनाव के लिए अद्यतन और त्रुटिरहित…

Read More

Ranchi. चुनाव आयोग ने चुनाव प्रणाली को स्वच्छ बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए 334 गैर मान्यता प्राप्त रानीतिक दलों का पंजीकरण समाप्त कर दिया है. चुनाव आयोग ने कहा है कि सूची से नाम हटाना चुनाव प्रणाली को स्वच्छ बनाने की आयोग की व्यापक और सतत कार्यनीति का हिस्सा है. इससे अब देश में 6 राष्ट्रीय, 67 राज्य स्तरीय और 2520 पंजीकृत गैर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल रह गए हैं. आयोग के मुताबिक पंजीकृत राजनीतक दलों को छह सालों में कम से कम एक बार चुनाव लड़ना और किसी भी प्रकार के बदलाव से जुड़ा विवरण…

Read More

Medninagar.. रेलवे ने एक साथ छह मालगाड़ी के 354 बैगन को एक साथ चलाने का ट्रायल किया है. इसका नाम रुद्रास्त्र दिया गया है. मालगाड़ी शुक्रवार की रात 9.30 बजे डालटनगंज स्टेशन से गुजरी. स्टेशन को पार करने में पूरे 5.40 मिनट का समय लगा. इसकी औसत गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा थी. हर मालगाड़ी में 58 वैगन, एक गार्ड बोगी के बाद एक इंजन लगे थे. इसमें 18 रेलवे कर्मचारी सवार थे. इसमें छह ड्राइवर, छह सहायक व छह गार्ड थे. मालगाड़ी को उत्तरप्रदेश के गंजख्वाजा स्टेशन से चलाया गया था. मालगाड़ी को डालटनगंज स्टेशन के बाद…

Read More