


Jamshedpur.जुगसलाई नगर परिषद कार्यालय के सामने बिजली की दुकान में सुबह आग लग गयी. गौरव इंटरप्राइजेज नामक उक्त दुकान में बिजली और इलेक्ट्रॉनिक आइटम और उपकरण भी मिलते हैं. बताया जाता है कि सुबह में स्थानीय लोगों ने देखा की दुकान के शटर के नीचे से धुआं और आग निकल रही है. इसके बाद दुकानदार को सूचित किया गया और जब दुकान खोला गया तब तक आग फैल चुकी थी. आग कहां और कैसे लगी इसकी जानकारी अब तक नहीं मिल पायी है.
घटना की जानकारी मिलते ही झारखंड अग्निशमन विभाग की तीन दमकल गाड़ियाँ मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया. चूंकि जुगसलाई एक घनी आबादी वाला क्षेत्र है और सभी दुकानें व मकान एक-दूसरे से सटे हुए हैं, ऐसे में आग फैलने का खतरा और भी ज्यादा था.दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग को फैलने से रोका.
अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग कैसे और कहां से लगी. हालांकि, आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट इस आग का कारण हो सकता है. गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, वरना नुकसान और भी बड़ा हो सकता था



