New Delhi : रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने विभिन्न श्रेणियों के पैरा-मेडिकल पदों पर भर्ती के लिए Centralised Employment Notice (CEN) No. 03/2025 जारी कर दिया है. इस भर्ती के तहत कुल 434 पद भरे जाएंगे, जिनमें नर्सिंग सुपरिटेंडेंट, डायलिसिस तकनीशियन, फार्मासिस्ट, रेडियोग्राफर और ईसीजी तकनीशियन शामिल हैं. महत्वपूर्ण तिथियां0 नोटिस जारी: 26 जुलाई 2025 ऑनलाइन आवेदन शुरू: 09 अगस्त 2025 आवेदन की अंतिम तिथि: 08 सितंबर 2025 शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 10 सितंबर 2025 आवेदन संशोधन: 11 से 20 सितंबर 2025 विवरण भरने की तिथि: 21 से 25 सितंबर 2025 निर्देश उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करने से पहले…
Author: News Desk
Jamshedpur: टाटानगर रेलवे स्टेशन और आसपास के रेल मार्गों से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए दक्षिण-पूर्व रेलवे ने तकनीकी और परिचालन कारणों से कई ट्रेनों को रद्द करने, मार्ग बदलने और आंशिक रूप से संचालित करने का निर्णय लिया है. इस बदलाव का असर टाटानगर से यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों पर पड़ेगा. रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले NTES ऐप, हेल्पलाइन 139 या आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी ट्रेन की स्थिति जांच लें. मार्ग बदली गई प्रमुख ट्रेनों में सिलचर–तांबरम एक्सप्रेस (15630), दुर्ग–आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस (13287), भुवनेश्वर–आनंद विहार एक्सप्रेस (22805), अमृतसर–टाटा एक्सप्रेस (18104), पुरी–आनंद विहार एक्सप्रेस…
Ranchi : भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने 334 पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों (RUPP) को अपनी लिस्ट से हटा दिया है. जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 29ए के तहत राजनीतिक दलों का चुनाव आयोग में पंजीकरण अनिवार्य है. वर्तमान में देश में 6 राष्ट्रीय दल, 67 राज्य दल और 2854 RUPP पंजीकृत थे. निर्देशों के अनुसार, यदि कोई राजनीतिक दल लगातार छह वर्षों तक चुनाव में हिस्सा नहीं लेता, तो उसका नाम पंजीकृत दलों की सूची से हटा दिया जाता है. इसके अलावा, पंजीकरण के समय दिए गए नाम, पता और पदाधिकारियों जैसी जानकारी में किसी भी बदलाव की सूचना…
Saraikela: सरायकेला-खरसावां जिला से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. प्रखंड के कुंवरदा गांव में जहरीला चारा खाने से सात बकरियों की मौत हो गई. बकरी मालिक श्रीधर महतो का आरोप है कि गांव के ही अंड्रो कालिंदी ने उनकी बकरियों को जानबूझकर जहर दिया. घटना शुक्रवार दोपहर की है, जब बकरियां खेत के किनारे घास चर रही थीं. इसी दौरान, आरोपी ने कथित रूप से खेत की आड़ में एक बाल्टी में चावल के माड़ में जहर मिलाकर रख दिया. बकरियों ने उसे पानी समझकर पी लिया और महज 20 मिनट में बेहोश होकर गिर पड़ीं. कुछ ही…
Jamshedpur: जमशेदपुर के मानगो उलीडीह थाना क्षेत्र स्थित रामनगर रोड नंबर 1 में शुक्रवार को स्वर्णरेखा नदी से एक युवती का शव बरामद हुआ था. प्रारंभिक अनुमान के अनुसार उसकी उम्र 20 से 22 वर्ष के बीच बताई गई थी. शनिवार को मृतका की पहचान गोलमुरी थाना अंतर्गत केबल बस्ती निवासी मीनाक्षी पांडे के रूप में हुई. मीनाक्षी काशीडीह हाई स्कूल में कक्षा 10वीं की छात्रा थी. जानकारी के मुताबिक, मीनाक्षी 7 अगस्त की सुबह करीब 8 बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटी. शाम तक कोई खबर न मिलने पर…
Lohardaga : लोहरदगा पुलिस ने ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार में शामिल दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है. गिरफ्तार आरोपितों के पास से 13 ग्राम ब्राउन शुगर, ₹4300 नकद, रेलवे टिकट और मोबाइल फोन समेत कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए. बरामद ड्रग्स की अनुमानित कीमत ₹2,56,400 आंकी गई है. थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर ने बताया कि पुलिस कप्तान सादीक अनवर रिजवी को पिछले कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि लोहरदगा रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों में ब्राउन शुगर की अवैध खरीद-बिक्री हो रही है. 8 अगस्त की शाम को पुख्ता…
Ranchi. आज विश्व आदिवासी दिवस है पर मेरे मार्गदर्शक, मेरे गुरु, मेरे बाबा सशरीर साथ नहीं हैं, मगर उनका संघर्ष, उनके विचार, उनके आदर्श हमें हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे. वह न केवल मेरे पिता थे, बल्कि समस्त आदिवासी समाज समेत झारखण्ड की आत्मा, संघर्ष के प्रतीक और जल-जंगल-जमीन के सबसे मुखर रक्षक भी थे. सीएम हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर लिखे गये पोस्ट में शनिवार को यह बात कही. सीएम ने कहा कि यह आदिवासी समाज ही है जिसने मानवजाति को प्रकृति के साथ सांमजस्य बनाकर खुशहाल जीवन जीने का मार्ग दिखाया है. आदिवासी समाज का जीवन-दर्शन प्रकृति से…
Srinagar. जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकवादियों के साथ रातभर हुई मुठभेड़ में सेना के दो जवान शहीद हो गए और दो घायल हो गए. यह मुठभेड़ शनिवार को नौवें दिन भी जारी है और घाटी में सबसे लंबे आतंकवाद रोधी अभियानों में से एक है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. सेना की श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में मुठभेड़ में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी और कहा कि अभियान अब भी जारी है. दक्षिण कश्मीर जिले के अखल में एक जंगल में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद एक अगस्त को…
Devghar.देवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है. बैद्यनाथ धाम में श्रद्धालुओं का सैलाब लगातार उमड़ रहा है. शुक्रवार तड़के से मंदिर का पट खुलते ही जलार्पण शुरू हो गया. सभी कांवड़िए कतारबद्ध होकर बाबा का जयघोष करते हुए जलार्पण कर रहे है. कांवड़िये सुल्तानगंज से जल लेकर 105 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचकर जलार्पण करते हैं. जिला प्रशासन के अनुसार सावन मेला में अब तक 54 लाख से अधिक से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ पर जर्लापण किया है. देश के हर…
New Delhi. घरेलू वाहन विनिर्माता टाटा मोटर्स का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 62.2 प्रतिशत गिरकर 4,003 करोड़ रुपये रह गया. विभिन्न वाहन खंडों की बिक्री घटने और जेएलआर इकाई के लाभ में कमी आने से शुद्ध लाभ घटा है. टाटा समूह की कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजारों को अप्रैल-जून, 2025 तिमाही के इस वित्तीय नतीजे की सूचना दी. एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 10,587 करोड़ रुपये रहा था. आलोच्य तिमाही में कंपनी का परिचालन राजस्व 1,04,407 करोड़ रुपये रहा, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह…
