Jamshedpur. जमशेदपुर समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने जनशिकायत निवारण दिवस में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं. इस दौरान नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत, सामाजिक एवं सामुदायिक समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं तथा कई मामलों में ज्ञापन भी सौंपे. पेंशन, झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का लाभ, घर एवं जमीन को लेकर दबंगों द्वारा उत्पीड़न, भूमि विवाद एवं अतिक्रमण से जुड़ी शिकायतें, बिजली समस्या, विस्थापन से जुड़े मुद्दे, दुकान आवंटन, स्टे ऑर्डर, बार लाइसेंस, स्कूल से टीसी (ट्रांसफर सर्टिफिकेट) जारी करने, पारिवारिक विवाद, कचरा निस्तारण की समस्या, दिव्यांगजन को सरकारी सहायता/योजनाओं का लाभ…
Author: News Desk
Jamshedpur. उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी द्वारा सभी एमओ को अयोग्य राशनकार्डधारियों के जांच का निर्देश दिया गया है. सभी अयोग्य राशन कार्डधारियों को 10 दिनों के भीतर अपना राशन कार्ड सरेंडर करना है अन्यथा जिला प्रशासन द्वारा कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. अयोग्य राशन कार्डधारी सरकारी योजना का लाभ उठाकर वंचित वर्ग/ जरूरतमंदों का हक छीन रहे हैं, जो इसके पात्र नहीं होते हुए भी ऐसा करते हैं, वे कानूनन अपराध कर रहे हैं और संबंधित को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई की जाएगी. जुगसलाई नगरपरिषद क्षेत्र में जांच के दौरान तीन ऐसे लाभुक पाए गए जो झारखंड लक्षित जन वितरण…
हाजीपुर, रक्षाबंधन के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए पूर्व मध्य रेलवे द्वारा कोटा और दानापुर के बीच विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन गुना, सागर, दमोह, कटनी, प्रयागराज छिवकी और डीडीयू मार्ग से होकर गुजरेगी। गाड़ी संख्या 09817 कोटा-दानापुर स्पेशल 9 अगस्त को कोटा से रात 9.25 बजे खुलेगी और अगले दिन दोपहर 3.10 बजे डीडीयू, 4.28 बजे बक्सर, 5.15 बजे आरा होते हुए शाम 6.30 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09818 दानापुर-कोटा स्पेशल 10 अगस्त को दानापुर से रात 9.15 बजे प्रस्थान करेगी और 9.45 बजे आरा,…
पटना. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को बिहार के सीतामढ़ी पहुंचे. जहां पुनौराधाम में माता जानकी मंदिर के लिए भूमि पूजन व शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न किया और फिर जनसभा में पहुंचे. सरकार के कामों को गिनाने के बाद अपने भाषण के जरिए गृह मंत्री विपक्ष पर खूब बरसे. राजद और कांग्रेस को उन्होंने निशाने पर लिया. मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में भी गृहमंत्री बोले. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मां जानकी के जयकारा के साथ अपने भाषण की शुरुआत की. सियावर रामचंद्र की जय का नारा लोगों से लगवाया. पुनौराधाम में माता जानकी मंदिर के लिए…
चक्रधरपुर. रांची में एनएच 75 पर शुक्रवार दोपहर में लंबा जाम लग गया. इसके पीछे कारण 50 लाख रुपये और सरकारी नौकरी देने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोग थे. दरअसल, यह मामला एक बिजली मिस्त्री की मौत से जुड़ा हुआ है. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला. बिजली मिस्त्री स्वर्गीय श्यामसुंदर रजक के परिजन और ग्रामीणों ने 50 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया. लोगों ने चक्रधरपुर रांची एनएच 75 ई मुख्य सड़क मार्ग के चेकनाका के समीप सड़क जाम लगा दिया. सड़क पर जाम शुक्रवार की दोपहर तीन बजे…
चाईबासा. भाकपा माओवादी संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया समेत अन्य माओवादियों को पकड़ने के लिए ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं. पश्चिमी सिंहभूम जिले के घनघोर जंगलों में चल रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है. जिला पुलिस एवं कोबरा 209 बटालियन के साथ एक संयुक्त अभियान दल का गठन करते हुए गुरुवार को जराईकेला थानान्तर्गत जंगली/पहाड़ी क्षेत्र में सर्च अभियान प्रारम्भ किया था. संयुक्त अभियान दल के द्वारा सर्च अभियान के दौरान शुक्रवार को जराईकेला थानान्तर्गत हेंडेकुली के आसपास जंगली पहाड़ी के क्षेत्र में तीन…
राजकीयकृत उच्च विद्यालय हाटगम्हरिया में साइकिल वितरण समारोह Chaibasa : राजकीयकृत उच्च विद्यालय हाटगम्हरिया में शुक्रवार को उन्नति का पहिया कार्यक्रम के तहत स्कूली छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंत्री दीपक बिरुवा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने छात्र-छात्राओं को साइकिल प्रदान की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री दीपक बिरुवा ने कहा कि झारखंड सरकार विद्यार्थियों को प्राथमिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक हर स्तर पर सुविधाएं दे रही है। सरकार की ओर से छात्रों को किताब, कॉपी, स्कूल ड्रेस, स्कूल किट, छात्रवृत्ति और साइकिल दी जा रही…
Deoghar : भाजपा सांसद मनोज तिवारी और गोड्डा सांसद निशिकांत दूबे के खिलाफ पंडा धर्म रक्षिणी के पूर्व महामंत्री कार्तिकनाथ ठाकुर ने मामला दर्ज कराया है. महामंत्री कार्तिकनाथ ठाकुर ने अपने शिकायत में कहा है कि बैद्यनाथ मंदिर में श्रावणी मेले के दौरान वीवीआईपी दर्शन और गर्भगृह में पर रोक के बावजूद भाजपा सांसद मनोज तिवारी और निशिकांत दूबे द्वारा सारे प्रोटोकॉल को तोड़ते हुए मंदिर की गर्भगृह में प्रवेश किया गया था,उस मामले में पंडा धर्म रक्षिणी के पूर्व महामंत्री कार्तिकनाथ ठाकुर द्वारा शिकायत दर्ज कराया गया है. दर्ज शिकायत में कार्तिकनाथ ठाकुर ने बताया है कि बाबा बैद्यनाथ…
Ranchi: झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री रामदास सोरेन जी से आज दिल्ली के अपोलो अस्पताल में मुलाकात की. वर्तमान में वे स्वास्थ्य संबंधी कारणों से अस्पताल में भर्ती हैं और चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है. इस अवसर पर मैंने न केवल मंत्री सोरेन जी के स्वास्थ्य की जानकारी ली, बल्कि उनके इलाज में जुटे वरिष्ठ चिकित्सकों से भी विस्तृत चर्चा की. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है और वे चिकित्सकीय देखरेख में निरंतर स्वस्थ हो रहे हैं. चिकित्सा टीम द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर विश्वास है…
रांची. एक तरफ “बाबा” के परलोक गमन की असहनीय पीड़ा, तो दूसरी तरफ राज्य के प्रति जिम्मेदारियों को निभाने की चिंता। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज अपनी जिन्दगी के सबसे कठिन समय से गुजर रहे हैं । ” बाबा ” के निधन का आज पांचवां दिन है। पर, दुःख – दर्द और आंसू थम नहीं रहा है। दिल- दिमाग बेचैन, विचलित और व्यथित है। लेकिन, ऐसे विषम हालात में भी वे पुत्र धर्म के साथ राजधर्म निभा रहे हैं। वे रामगढ़ जिला के नेमरा स्थित पैतृक आवास में एक ओर स्मृति शेष पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू…
