Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»झारखंड में शराब दुकानों की ऑनलाइन बंदोबस्ती प्रक्रिया शुरू, जाने उत्पाद विभाग की तैयारी…
Breaking News

झारखंड में शराब दुकानों की ऑनलाइन बंदोबस्ती प्रक्रिया शुरू, जाने उत्पाद विभाग की तैयारी…

News DeskBy News DeskAugust 9, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

रांची. धनबाद-झारखंड के धनबाद जिले में एक सितंबर से सभी 130 देसी-विदेशी शराब दुकानों का संचालन निजी स्तर पर होगा. इसके लिए उत्पाद विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है. लॉटरी के माध्यम से सभी दुकानें आवंटित की जाएंगी. उत्पाद आयुक्त रामलीला रवानी ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि झारखंड उत्पाद नियमावली के तहत एक सितंबर से 31 मार्च 2030 तक के लिए धनबाद जिले की दुकानों की बंदोबस्ती की जाएगी. ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आठ अगस्त से शुरू हो गयी है. इच्छुक आवेदक विभागीय पोर्टल https://exciselottery.jharkhand.gov.in, जिला वेबसाइट dhanbad.nic.in या संबंधित उत्पाद कार्यालय से नियमावली, आवेदन प्रपत्र व अन्य आवश्यक दस्तावेज प्राप्त कर सकते हैं.

104 कंपोजिट और 26 देशी शराब दुकानों की होगी बंदोबस्ती

उत्पाद आयुक्त रामलीला रवानी ने बताया कि आवेदन के साथ निर्धारित धरोहर राशि और शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से 20 अगस्त की रात 11:59 बजे तक किया जाना अनिवार्य है. लॉटरी के तहत धनबाद जिले में 104 कंपोजिट और 26 देशी शराब दुकानों की बंदोबस्ती होगी. दुकानों की बंदोबस्ती के लिए 51 लॉट बनाये गये हैं. प्रत्येक लॉट में दो से चार दुकानों का समूह बनाया गया है.

RAILWAY NEWS :छठ बाद भीड़ को देखते हुए मिराज जंक्शन-सांतरागाछी वन-वे स्पेशल ट्रेन चलेगी, टाटानगर से भी गुजरेगी

ई-लॉटरी प्रक्रिया 22 अगस्त को पूर्वाह्न 11:00 बजे से कंप्यूटर रैंडमाइजेशन के जरिए शुरू होगी, जिसका लाइव प्रसारण विभागीय और जिला वेबसाइट के साथ-साथ समाहरणालय में भी किया जाएगा. चयन दुकानों के न्यूनतम प्रत्याभूत राजस्व के अवरोही क्रम में किया जाएगा और परिणाम वेबसाइट पर उपलब्ध होगा.

Jharkhand: झारखंड स्थापना दिवस पर आठ IPS समेत 20 पुलिसकर्मियों को मिलेगा सम्मान, 13 को वीरता पदक

उत्पाद आयुक्त रामलीला रवानी ने बताया कि चयनित आवेदकों को 25 अगस्त तक सभी दस्तावेजों के साथ प्रतिभूति राशि व वार्षिक अनुज्ञप्ति शुल्क तथा 29 अगस्त तक दुकान स्थल का विवरण और अग्रिम उत्पाद परिवहन कर जमा करना होगा. तकनीकी समस्याओं के समाधान के लिए जिला स्तर पर हेल्पडेस्क का गठन किया गया है. यह हर दिन सुबह 10 से शाम छह बजे तक क्रियाशील रहेगा.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

RAILWAY NEWS :छठ बाद भीड़ को देखते हुए मिराज जंक्शन-सांतरागाछी वन-वे स्पेशल ट्रेन चलेगी, टाटानगर से भी गुजरेगी

November 22, 2026

Jharkhand: झारखंड स्थापना दिवस पर आठ IPS समेत 20 पुलिसकर्मियों को मिलेगा सम्मान, 13 को वीरता पदक

November 22, 2026

JAMSHEDPUR NEWS:टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड एम्प्लाइज यूनियन की कमिटी मीटिंग संपन्न, कर्मचारियों की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा

November 22, 2026
Recent Post

RAILWAY NEWS :छठ बाद भीड़ को देखते हुए मिराज जंक्शन-सांतरागाछी वन-वे स्पेशल ट्रेन चलेगी, टाटानगर से भी गुजरेगी

November 22, 2026

Jharkhand: झारखंड स्थापना दिवस पर आठ IPS समेत 20 पुलिसकर्मियों को मिलेगा सम्मान, 13 को वीरता पदक

November 22, 2026

Tata Steel के रन-ए-थॉन 2026 में 4,500 से अधिक प्रतिभागियों ने लगाई दौड़, विजेताओं के बीच बांटी गई 5.67 लाख रुपये की पुरस्कार राशि

November 22, 2026

Jamshedpur: टाटा मोटर्स के इंजन डिवीजन में कार्यरत कर्मचारी की इलाज के दौरान मौत के बाद मेन गेट पर हंगामा, मुआवजे और आश्रित को स्थायी नौकरी देने की मांग

November 22, 2026

Jamshedpur: बोड़ाम में युवक ने टांगी से आठ ग्रामीणों पर किया हमला, महिला गंभीर, जंगल में भागे आरोपी युवक की तलाश जारी

November 22, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group