Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»भारतीय रेल में इतिहास: डीडीयू मंडल ने चलाया 4.5 किलोमीटर लंबा ‘‘रूद्रास्त्र’’ मालगाड़ी
    Breaking News

    भारतीय रेल में इतिहास: डीडीयू मंडल ने चलाया 4.5 किलोमीटर लंबा ‘‘रूद्रास्त्र’’ मालगाड़ी

    भारतीय रेल में इतिहास: डीडीयू मंडल ने चलाया 4.5 किलोमीटर लंबा ‘‘रूद्रास्त्र’’ मालगाड़ी, 354 वैगन, 7 इंजन और 6 रेक को जोड़कर तैयार की गई भारत की अब तक की सबसे लंबी मालगाड़ी
    News DeskBy News DeskAugust 8, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    हाजीपुर :

    माल ढुलाई की क्षमता और काम की कुशलता बढ़ाने की दिशा में पूर्व मध्य रेल के पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल (डीडीयू मंडल) ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। 07.08.2025 को डीडीयू मंडल के गंजख्वाजा स्टेशन से पूरे भारतीय रेल में पहली बार छह खाली बॉक्सन रेक को जोड़कर बनाई गई ‘‘रूद्रास्त्र‘‘ नाम की लंबी मालगाड़ी को सफलतापूर्वक चलाया गया। यह मालगाड़ी करीब 4.5 किलोमीटर लंबी रही, जो अब तक भारतीय रेल की सबसे लंबी मालगाड़ी है । आज ‘‘रूद्रास्त्र‘‘ द्वारा 05.00 घंटे में 40 किलोमीटर की औसत स्‍पीड से गंजख्वाजा स्टेशन से गढ़वा रोड स्टेशन तक की 200 किलोमीटर की दूरी तय की गयी ।

    READ MORE :Train Cancelled: आज से 10 अगस्त तक आठ ट्रेनें कर दी गयी रदद्, दो का बदला गया मार्ग, देखें शेड्यूल

    ‘‘रूद्रास्त्र‘‘ को छह खाली बॉक्सन रेक को जोड़कर तैयार किया गया, जिसमें कुल 354 वैगन शामिल हैं। इस मालगाड़ी को चलाने के लिए 07 इंजन लगाए गए। गंजख्वाजा स्टेशन से सभी छह रेक को जोड़कर बनी ‘रूद्रास्त्र’ मालगाड़ी को दोपहर 2:20 बजे गढ़वा रोड के लिए रवाना किया गया। यह मालगाड़ी डीडीयू मंडल के गंजख्वाजा से सोननगर तक डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर और उसके बाद गढ़वा रोड की ओर भारतीय रेल के सामान्य ट्रैक पर चली।

    Jamshedpur News :मानगो पेयजल परियोजना की अद्यतन स्थिति सार्वजनिक करें उप नगर आयुक्तः सरयू राय

    पूर्व मध्य रेल का पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल भारतीय रेल के सबसे अहम मंडलों में से एक है, जो धनबाद मंडल को कोयला और अन्य सामान लादने के लिये लगातार समय से खाली मालगाड़ी पहुंचाने में अहम भूमिका निभाता है। यहां मालगाड़ियों के डिब्बों की जांच और मरम्मत बड़े पैमाने पर की जाती है। जांच के बाद पूरी तरह ठीक डिब्बों को जोड़कर मालगाड़ी तैयार की जाती है, जिसे आगे धनबाद मंडल को भेजा जाता है ताकि वहां सामान लादा जा सके।

    READ MORE :Sravni Special Train: श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन के मार्ग, समय सारणी और परिचालन दिवस में हुआ ये बदलाव

    ‘‘रूद्रास्त्र‘‘ का सफल संचालन डीडीयू मंडल की बेहतर काम करने की क्षमता, विभागों के बीच तालमेल और अच्छे प्रबंधन का उदाहरण है। इससे माल ढुलाई की रफ्तार और क्षमता दोनों बढ़ेंगी। अगर इन मालगाड़ियों को अलग-अलग चलाया जाता तो इन सभी के लिए छह बार अलग-अलग मार्ग और चालक दल की व्यवस्था करनी पड़ती। रुद्रास्त्र के रूप में एक साथ चलने से उल्लेखनीय रूप से समय की बचत होगी तथा और ज्यादा ट्रेन चलाने के लिए मार्ग भी उपलब्ध होगा।

    Jamshedpur News :IGNOU अध्ययन केंद्र-0502 में इंडक्शन मीटिंग आयोजित, विद्यार्थियों को दी गई पाठ्यक्रम और करियर की जानकारी

    4.5 किलोमीटर लंबी ‘रूद्रास्त्र’ मालगाड़ी का सफल संचालन डीडीयू मंडल की नई सोच और नवाचार की शानदार मिसाल है।

     

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    4.5 किलोमीटर लंबी ट्रेन DDU Division Dedicated Freight Corridor Indian Railways Longest Goods Train India Rudrastra Freight Train डीडीयू मंडल पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पूर्व मध्य रेल भारतीय रेल माल ढुलाई क्षमता मालगाड़ी संचालन रूद्रास्त्र मालगाड़ी रेलवे कीर्तिमान रेलवे नवाचार सबसे लंबी मालगाड़ी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :मानगो पेयजल परियोजना की अद्यतन स्थिति सार्वजनिक करें उप नगर आयुक्तः सरयू राय

    May 17, 2026

    Jamshedpur News :IGNOU अध्ययन केंद्र-0502 में इंडक्शन मीटिंग आयोजित, विद्यार्थियों को दी गई पाठ्यक्रम और करियर की जानकारी

    May 17, 2026

    Jamshedpur news :भाजपा जमशेदपुर महानगर के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन, संगठन की बारीकियों से अवगत होकर विदा हुए कार्यकर्ता

    May 17, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :मानगो पेयजल परियोजना की अद्यतन स्थिति सार्वजनिक करें उप नगर आयुक्तः सरयू राय

    May 17, 2026

    Jamshedpur News :IGNOU अध्ययन केंद्र-0502 में इंडक्शन मीटिंग आयोजित, विद्यार्थियों को दी गई पाठ्यक्रम और करियर की जानकारी

    May 17, 2026

    Jamshedpur news :भाजपा जमशेदपुर महानगर के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन, संगठन की बारीकियों से अवगत होकर विदा हुए कार्यकर्ता

    May 17, 2026

    Adityapur Advocate Association की बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा, ट्रैफिक जाम और पेयजल संकट पर जताई नाराजगी

    May 17, 2026

    Jamshedpur News :सेन्ट्रल जेल घाघीडीह में जेल अदालत का आयोजन , कैदियों के बीच जागरूकता कार्यक्रम व मेडिकल कैंप भी लगाया गया

    May 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group