Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur: अमेरिका की ओर से भारत पर टैरिफ लगाने के विरोध में सिंहभूम चैंबर ने किया पोस्टर लॉन्च, अमेरिकी उत्पादों के बहिष्कार व स्वदेशी उत्पादों के उपयोग का किया आह्वान
Breaking News

Jamshedpur: अमेरिका की ओर से भारत पर टैरिफ लगाने के विरोध में सिंहभूम चैंबर ने किया पोस्टर लॉन्च, अमेरिकी उत्पादों के बहिष्कार व स्वदेशी उत्पादों के उपयोग का किया आह्वान

News DeskBy News DeskAugust 8, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. अमेरिका की ओर से भारत पर लगाये गये टैरिफ के विरोध में सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने गुरुवार को पोस्टर लॉन्च किया. पोस्टर के माध्यम से चैंबर ने अमेरिकी उत्पादों के बहिष्कार एवं स्वदेशी उत्पादों के उपयोग का आह्वान किया है. पोस्टर को चैंबर के अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने उपाध्यक्ष व्यापार एवं वाणिज्य अनिल मोदी, अधिवक्ता राजीव अग्रवाल एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ जारी किया. इस अवसर पर अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने कहा कि अमेरिका का यह निर्णय अनैतिक एवं अव्यवहारिक है। जब पूरे विश्व का व्यापारिक परिदृश्य वैश्विक दृष्टिकोण से प्रभावित हो रहा है, ऐसे में इस निर्णय के दूरगामी प्रतिकूल परिणाम होंगे.

उन्होंने कहा कोरोना के समय भी इस तरह के अव्यवहारिक निर्णयों से भारत के सामने दिक्कतें आई थीं, परंतु भारत के उद्यमियों एवं व्यापारियों ने अपनी उद्यमशीलता से सारी परेशानियों को दूर किया और आपदा को अवसर में बदलते हुए नए कीर्तिमान स्थापित किए. उन्होंने कहा कि अभी भी ऐसे निर्णयों से भारतीयों को हताश नहीं होना चाहिए. अपितु इन्हीं परिस्थितियों में रास्ता तलाश कर अमेरिका को मुंहतोड़ जवाब देने की तैयारी करनी चाहिए.

Tata Steel के रन-ए-थॉन 2026 में 4,500 से अधिक प्रतिभागियों ने लगाई दौड़, विजेताओं के बीच बांटी गई 5.67 लाख रुपये की पुरस्कार राशि

इस अवसर पर अनिल मोदी ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का यह निर्णय तानाशाही भरा है. वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गनाईजेशन के नियमों के विरूद्ध है. उन्होंने कहा कि अमेरिका का यह एलान वैश्विक मंच पर भारत को नीचा दिखाने का प्रयास है. इस अवसर पर सचिव अंशुल रिंगसिया, बिनोद शर्मा, कोषाध्यक्ष अनिल रिंगसिया, अनीस वैद्य, प्रमोद मेहता के अलावा अन्य सदस्य उपस्थित थे.

Jamshedpur: टाटा मोटर्स के इंजन डिवीजन में कार्यरत कर्मचारी की इलाज के दौरान मौत के बाद मेन गेट पर हंगामा, मुआवजे और आश्रित को स्थायी नौकरी देने की मांग

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Tata Steel के रन-ए-थॉन 2026 में 4,500 से अधिक प्रतिभागियों ने लगाई दौड़, विजेताओं के बीच बांटी गई 5.67 लाख रुपये की पुरस्कार राशि

November 22, 2026

Jamshedpur: टाटा मोटर्स के इंजन डिवीजन में कार्यरत कर्मचारी की इलाज के दौरान मौत के बाद मेन गेट पर हंगामा, मुआवजे और आश्रित को स्थायी नौकरी देने की मांग

November 22, 2026

Jamshedpur: बोड़ाम में युवक ने टांगी से आठ ग्रामीणों पर किया हमला, महिला गंभीर, जंगल में भागे आरोपी युवक की तलाश जारी

November 22, 2026
Recent Post

Road Accident: कोहरे की वजह से भीषण सड़क हादसा, दो बाइक की टक्कर में चार लोगों की मौत, एक गंभीर

November 22, 2026

Jamshedpur: जहर खाने वाली महिला और उसकी चार साल बेटी की मौत, दो बेटियों का इलाज जारी, पति और देवरानी गिरफ्तार

November 22, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group