Jamshedpur: जमशेदपुर में बुधवार को मानगो गोलचक्कर के पास छोटे व्यावसायिक वाहन चालकों का गुस्सा एक बार फिर सड़कों पर फूट पड़ा. गिट्टी, बालू और सीमेंट ढोने वाले वाहनों के चालकों ने अचानक प्रदर्शन कर सड़क को जाम कर दिया. इस कारण इलाके में अफरा-तफरी मच गई और घंटों यातायात बाधित रहा. प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि बिना किसी स्पष्ट कारण के उन्हें रोका जाता है और अपराधियों जैसा व्यवहार किया जाता है. चालकों का यह भी आरोप है कि पुलिसकर्मी नियमित रूप से पैसों की मांग करते हैं. एक चालक ने कहा…
Author: News Desk
Jamshedpur: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में सोने के जेवरात की दो बड़ी छिनतई की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे जिले की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं. पहली घटना पटमदा प्रखंड के कमलपुर थाना क्षेत्र में हुई, जहां कटिन चौक बाजार में श्री श्याम ज्वैलर्स के मालिक माणिक स्वर्णकार को बदमाशों ने निशाना बनाया. दुकान बंद करने के बाद जब वे अपने घर लौट रहे थे, तब बड़ाभूम-बांदोवान सड़क पर श्याम भंडार नामक दुकान पर रुके. तभी बाइक सवार बदमाश घात लगाकर पहुंचे और ₹7 लाख रुपये के सोने के गहनों से भरा बैग छीनकर फरार हो…
Jamshedpur: जमशेदपुर में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और जननायक दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन परिसर में शोकसभा आयोजित की गई. इस अवसर पर यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह सहित सभी पदाधिकारी, कमेटी सदस्य और आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्य मौजूद रहे. सभी ने पुष्प अर्पित कर गुरुजी को श्रद्धांजलि दी और उनकी आत्मा की शांति के लिए एक मिनट का मौन रखा गया. अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने कहा कि शिबू सोरेन एक सर्वमान्य जननेता थे, जिनका झारखंड राज्य की स्थापना में अमूल्य योगदान रहा. उनका संघर्ष हमेशा स्मरणीय रहेगा.…
Jamshedpur : जमशेदपुर में जहरीले सांप के डसने से एक बच्ची की मौत हो गई है. मृतक की शिनाख्त 11 वर्षीय लक्ष्मी सिरका के तौर पर की गई है. तीन दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच जूझने के बाद बुधवार को बच्ची ने दम तोड़ दिया. घटना परसुडीह थाना क्षेत्र के हलुदबनी पारा टोला से सामने आई है. यह दुखद घटना 3 अगस्त की रात की है, जब लक्ष्मी अपने घर में सो रही थी. उसी दौरान एक जहरीले करैत सांप ने उसे डस लिया. घटना के तुरंत बाद परिजनों ने सांप को मार डाला और बच्ची को इलाज…
Ranchi. झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है और उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है। झामुमो के एक नेता ने बुधवार को यह जानकारी दी. नेता ने बताया कि दिल्ली के एक निजी अस्पताल में दो अगस्त से उपचाराधीन रामदास सोरेन की स्थिति पर वरिष्ठ विशेषज्ञों की एक टीम लगातार निगरानी रख रही है. झारखंड के परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ ने बुधवार को अस्पताल का दौरा किया और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम से बातचीत की तथा शिक्षा मंत्री के स्वास्थ्य की जानकारी ली. बिरुआ ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, मैं…
Patna : पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए तस्करों के पास से लगभग 8 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है. गिरफ्तार तस्करों की पहचान वकील राय, फिरोज और बबलू कुमार के तौर पर की गई है. पटना पुलिस की SSP सेल को इनपुट मिली थी कि पटना जंक्शन रेलवे स्टेशन के आसपास एक गुमटी से गांजा की खरीद-बिक्री हो रही है. इनफार्मेशन के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की, जिसमें गुमटी से 8 किलो गांजा जब्त किया गया. जांच में पता चला कि यह गुमटी गांजा…
New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 29 अगस्त से जापान और चीन की यात्रा पर जा सकते हैं. सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी. अपनी यात्रा के पहले चरण में, मोदी जापान के अपने समकक्ष के साथ वार्षिक शिखर वार्ता के लिए जापान जा सकते हैं. जापान से, मोदी के शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए चीन जाने की संभावना है. अगर मोदी की चीन यात्रा होती है, तो पूर्वी लद्दाख में सीमा गतिरोध के बाद यह चीन की उनकी पहली यात्रा होगी. एससीओ शिखर सम्मेलन 31 अगस्त से एक सितंबर तक आयोजित…
New Delhi : सुप्रीम कोर्ट (SC) ने बुधवार को बिहार में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से हटाए गए करीब 65 लाख मतदाताओं के मामले में चुनाव आयोग को कड़ा निर्देश दिया. कोर्ट ने आयोग से कहा कि वह 9 अगस्त तक हटाए गए प्रत्येक मतदाता की विस्तृत जानकारी पेश करे. यह जानकारी न केवल राजनीतिक दलों, बल्कि याचिकाकर्ता एनजीओ ‘एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स’ (ADR) के साथ भी साझा की जाए. मामले की अगली सुनवाई 12-13 अगस्त को होगी. क्या है मामला चुनाव आयोग ने बिहार में 24 जून को ‘विशेष सघन पुनरीक्षण अभियान’ (SIR) शुरू किया था. इसके तहत 1 अगस्त…
Katihar. बिहार के कटिहार ज़िले में एक विवाहित महिला और उसके प्रेमी की बुधवार को भीड़ द्वारा कथित तौर पर पिटाई कर दी गयी, इसके बाद उनके सिर मुंडवा दिए गए, चेहरे काले कर दिए गए, जूतों की माला पहनाई गई और उन्हें घुमाया गया. पुलिस ने इसकी जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि यह घटना फलका थाना क्षेत्र के रहाटा में हुई जब अंतरधार्मिक जोड़े को अंतरंग होते हुए पकड़ा गया. पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने बताया कि दोनों की पहचान शकील (40) और सुनीता (32) के रूप में हुयी है. उन्होंने बताया कि दोनों को भीड़ के चंगुल…
Ranchi : बहुचर्चित जमीन घोटाले में फंसे रांची के पूर्व DC और IAS अधिकारी छवि रंजन को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है. कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है. जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की एकल पीठ ने बुधवार को फैसला सुनाते हुए कहा कि छवि रंजन को फिलहाल बेल नहीं दी जा सकती. इससे पहले कोर्ट ने 25 जुलाई को दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था. निचली अदालत से बेल याचिका खारिज होने के बाद छवि रंजन ने हाईकोर्ट का रुख किया था. यह मामला बरियातु (बड़गाईं अंचल) में सेना…
