Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Ayodhya Express को बम से उड़ाने की मिली धमकी; ट्रेन को बाराबंकी में रोका, दो घंटे की तलाशी के बाद दिल्ली किया रवाना
    Breaking News

    Ayodhya Express को बम से उड़ाने की मिली धमकी; ट्रेन को बाराबंकी में रोका, दो घंटे की तलाशी के बाद दिल्ली किया रवाना

    News DeskBy News DeskMarch 8, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Barabanki. अयोध्या से दिल्ली जा रही अयोध्या एक्सप्रेस में शुक्रवार देर शाम बम होने की धमकी मिली जिसके बाद यहां ट्रेन को रोककर उसकी गहन तलाशी ली गई. पुलिस ने यह जानकारी दी.पुलिस ने बताया कि दो घंटे तक गहन तलाशी अभियान चलाए जाने के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया. उसने बताया कि दिल्ली जा रही अयोध्या एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 14205) में बम होने की धमकी शुक्रवार देर शाम फोन के जरिए मिली जिसके बाद रेलवे प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं.

    उसने बताया कि फोन कॉल करने वाले व्यक्ति ने दावा किया कि ट्रेन को चारबाग स्टेशन से पहले बम से उड़ा दिया जाएगा और यह सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) और बम निरोधक दस्ते ने ट्रेन की सघन तलाशी ली. पुलिस ने बताया कि बाराबंकी से लेकर लखनऊ तक ‘हाई अलर्ट’ जारी कर दिया गया और खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हो गईं तथा रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    उसने बताया कि बाराबंकी में ट्रेन के रुकते ही हर डिब्बे में तलाशी ली गई. पुलिस ने बताया कि ट्रेन के एस-8 डिब्बे के शौचालय के अंदर एक संदेश लिखा हुआ मिला कि ट्रेन को लखनऊ चारबाग स्टेशन पर उड़ा दिया जाएगा. उसने बताया कि इस संदेश में ‘बम मिनी आरडीएक्स 8/7 यूसी 100 मिमी टाइमर’ का विवरण दिया गया था और अधिकारियों से इस धमकी को गंभीरता से लेने को कहा गया था. पुलिस ने बताया कि संदेश में दावा किया गया था कि बम एस-4/एस-5 डिब्बे में एक बैग में है.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि सेना के बम निरोधक दस्ते को भी बुलाया गया और फोन पर धमकी देने वाले व्यक्ति का भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है. प्रभारी जीआरपी जयराम यादव ने बताया कि गहन तलाशी के बाद ट्रेन को दो घंटे बाद बाराबंकी स्टेशन से आगे के लिए (लखनऊ) रवाना किया गया.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Ayodhya Express received a bomb threat; Train was stopped in Barabanki sent to Delhi after two hours of search
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group