Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन को किया अलर्ट, कहा – सीआईडी ने बजे उगाही का हथियार…
Breaking News

बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन को किया अलर्ट, कहा – सीआईडी ने बजे उगाही का हथियार…

News DeskBy News DeskJuly 31, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

रांची. झारखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने बुधवार को आरोप लगाया कि सीआईडी जरूरत से ज्यादा सक्रिय होकर व्यक्तिगत हित साधने और उगाही का हथियार बन रहा है. मरांडी ने सीएम से अपील की कि वे अन्य सूत्रों से सीआईडी की गतिविधियों पर नजर रखें, ताकि विभाग की छवि और सरकार की साख बचे.

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सीएम आंखें मूंदे रहे, तो यह उनके लिए परेशानी का सबब बन सकता है. मरांडी ने इसे बिना मांगी सलाह बताते हुए सरकार को सतर्क रहने को कहा. उन्होंने झारखंड को आतंकी गतिविधियों की शरणस्थली बनने का दावा किया.

उन्होंने हाल की घटना का जिक्र करते हुए बताया कि गुजरात एटीएस ने बेंगलुरु से कोडरमा की शमा परवीन को गिरफ्तार किया, जो अलकायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट से जुड़ी थी और इंटरनेट मीडिया के जरिए आतंकी विचारधारा का प्रचार कर रही थी. रांची, जमशेदपुर, लोहरदगा और हजारीबाग जैसे जिलों से भी आतंकी गतिविधियों की खबरें आ रही हैं.

उन्होंने मुख्यमंत्री से पुलिस को निर्देश देने की मांग की कि आतंकी नेटवर्क को चिह्नित कर सख्त कार्रवाई की जाए. भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता अजय साह ने सरकार पर आदिवासी छात्रों की कोचिंग योजना में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया. उन्होंने अनुसूचित जनजाति शिक्षण उत्थान कार्यक्रम के तहत टेंडर प्रक्रिया पर सवाल उठाए, जिसमें 300 छात्रों को नीट और आईआईटी-जेईई की कोचिंग दी जानी है.

Rail Board ने Station Master के पद पर सीधी भर्ती की न्यूनतम आयु 18 से बढ़ाकर 20 वर्ष की

दावा किया कि टेंडर खुलने से पहले ही फिजिक्स वाला का नाम घोषित करना प्रक्रिया की निष्पक्षता को संदिग्ध बनाता है. उन्होंने इसे शराब घोटाले जैसा सुनियोजित खेल बताया, जिसमें परिणाम पहले से तय होते हैं. भाजपा ने टेंडर पर रोक और उच्चस्तरीय जांच की मांग की है.

हर चीज में संदेह, इनका इतिहास घोटालों से भरा- जेएमएम

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के बयानों को भ्रामक और राजनीतिक स्वार्थ से प्रेरित करार देते हुए तीखा पलटवार किया. उन्होंने कहा कि सत्ता नहीं मिलने के कारण भाजपा के सारे नेता बौखला गए हैं. भाजपा हर सरकारी योजना में साजिश देखने की आदी है, क्योंकि उनका इतिहास घोटालों से भरा है.

Monsoon Rain: मानसून पूरे देश से लौटा, इस साल औसत से 12.6 प्रतिशत कम 759.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज

मरांडी के सीआईडी पर सवाल उठाने पर विनोद पांडेय ने कहा कि वर्तमान सरकार ने सीआईडी और खुफिया एजेंसियों को अपराध, रंगदारी और संगठित नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई के लिए पूरी स्वतंत्रता दी है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा को यह बर्दाश्त नहीं हो रहा कि तंत्र अब उनके इशारों पर नहीं चलता.

विनोद पांडेय ने भाजपा के कोचिंग योजना पर लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि टेंडर प्रक्रिया पारदर्शी है और अभी कोई चयन नहीं हुआ. उन्होंने सवाल उठाया कि भाजपा को आदिवासी, अल्पसंख्यक, दलित और गरीब छात्रों के लिए गुणवत्तापूर्ण कोचिंग से क्यों आपत्ति है. यह योजना जरूरतमंद बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए है. आतंकी नेटवर्क के मुद्दे पर विनोद पांडेय ने भाजपा पर संवेदनशील विषय पर राजनीति करने का आरोप लगाया.

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों के साथ समन्वय में काम कर रही है. किसी भी संलिप्त व्यक्ति के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी. भाजपा आतंक जैसे गंभीर मुद्दे पर राजनीतिक रोटियां क्यों सेंक रही है? कहा कि भाजपा को जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभानी चाहिए, न कि झूठ और अफवाह फैलाकर जनता को गुमराह करना चाहिए. उन्होंने दावा किया कि जनता भाजपा की मंशा समझ रही है और उसे इसका जवाब मिलता रहेगा.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Rail Board ने Station Master के पद पर सीधी भर्ती की न्यूनतम आयु 18 से बढ़ाकर 20 वर्ष की

October 17, 2026

Monsoon Rain: मानसून पूरे देश से लौटा, इस साल औसत से 12.6 प्रतिशत कम 759.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज

October 17, 2026

Jharkhand SIR: झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत दावा एवं आपत्ति की प्रक्रिया जारी, 31 अक्तूबर तक अंतिम मौका

October 17, 2026
Recent Post

Rail Board ने Station Master के पद पर सीधी भर्ती की न्यूनतम आयु 18 से बढ़ाकर 20 वर्ष की

October 17, 2026

Monsoon Rain: मानसून पूरे देश से लौटा, इस साल औसत से 12.6 प्रतिशत कम 759.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज

October 17, 2026

New Sports Car: मस्क की टेस्ला ने पेश की हवा में उछलने, पलटी मारने वाली नई स्पोर्ट्स कार ‘रोडस्टर’, उत्पादन 2028 से पहले शुरू होने की उम्मीद

October 17, 2026

Jharkhand SIR: झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत दावा एवं आपत्ति की प्रक्रिया जारी, 31 अक्तूबर तक अंतिम मौका

October 17, 2026

Jharkhand: सहायक जेलर के 84 पदों के लिए 56,304 दावेदार, 28 अक्टूबर से फिजिकल टेस्ट, 13 नवंबर तक पूरी होगी प्रक्रिया

October 17, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group