Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»झारखंड में मुझे फंसाने के लिए साजिश रचने के दावे के पक्ष में बाबूलाल मरांडी के पास हैं सबूत, असम के सीएम हिमंत विश्व शर्मा का दावा
    Breaking News

    झारखंड में मुझे फंसाने के लिए साजिश रचने के दावे के पक्ष में बाबूलाल मरांडी के पास हैं सबूत, असम के सीएम हिमंत विश्व शर्मा का दावा

    News DeskBy News DeskAugust 11, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Guwahati. असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने रविवार को कहा कि भाजपा की झारखंड इकाई के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के पास इस दावे के समर्थन में सबूत हैं कि उस राज्य के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पिछले साल उन्हें (शर्मा को) फंसाने की साजिश रची थी. मरांडी ने शनिवार को दावा किया था कि एक पुलिस अधिकारी ने पिछले साल झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान दिल्ली और गुवाहाटी की यात्रा करने के लिए किसी व्यक्ति को पैसे दिए थे, ताकि शर्मा को फंसाया जा सके. शर्मा झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के सह-प्रभारी थे.

    बक्सा जिले में एक बैठक से इतर पत्रकारों ने जब शर्मा से झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मरांडी के दावे के बारे पूछा तो उन्होंने कहा कि मैंने उनसे बात की है. मरांडी ने कहा कि उनके पास सबूत हैं. मैंने कहा कि यह ठीक है. मरांडी ने यह भी कहा कि वह जल्द ही इस मामले के बारे में विस्तार से बतायेंगे, क्योंकि आरोप ‘मोहपाश‘ (हनीट्रैप) की कोशिश की ओर इशारा कर रहे हैं.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    शर्मा ने बक्सा में कहा कि मुझे कुछ नहीं कहना है, क्योंकि मैं सिर्फ़ अपनी ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं. अगर कोई मेरे खिलाफ़ साजिश भी रचे, तो भी मुझे कुछ नहीं कहना है. मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे इसके बारे में पूछना बुरा लग रहा है, क्योंकि यह हमारी संस्कृति नहीं है. उन्होंने (मरांडी) इसका खुलासा किया है. उन्होंने (मरांडी) कहा है कि उनके पास सबूत हैं और वह सबूत उजागर करेंगे. मैं इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देना चाहता. शर्मा ने शनिवार को कहा था कि दो महिलाएं उनके कार्यालय में आई थीं और उनमें से एक असमिया थी. उन्होंने कहा कि वे संदिग्ध तरीके से बात कर रही थीं, लेकिन मैंने उनके साथ वैसे ही व्यवहार किया, जैसे मैं आम लोगों के साथ करता हूं और उन्हें भेज दिया.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Babulal Marandi has evidence to support his claim of hatching a conspiracy to trap me in Jharkhand claims Assam CM Himanta Biswa Sarma असम के सीएम हिमंत विश्व शर्मा का दावा झारखंड में मुझे फंसाने के लिए साजिश रचने के दावे के पक्ष में बाबूलाल मरांडी के पास हैं सबूत
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group