Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»शराब घोटाला केस में 3 महीने से जेल में बंद IAS विनय चौबे की बेल याचिका खारिज
Breaking News

शराब घोटाला केस में 3 महीने से जेल में बंद IAS विनय चौबे की बेल याचिका खारिज

News DeskBy News DeskAugust 14, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

रांची.  झारखंड शराब घोटाले के आरोपी और राज्य के वरीय IAS अधिकारी विनय चौबे को गुरुवार को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है. हाईकोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी. न्यायाधीश जस्टिस संजय द्विवेदी की अदालत में इस मामले की सुनवाई हुई. विनय चौबे की ओर से अधिवक्ता देवेश आजमानी ने पैरवी की, लेकिन अदालत ने उनके तर्कों को स्वीकार नहीं किया.

इससे पहले बुधवार को हाईकोर्ट में आंशिक सुनवाई हुई थी, जिसके बाद अदालत ने गुरुवार (14 अगस्त) को अंतिम सुनवाई की तारीख तय की थी. सुनवाई के दौरान विनय चौबे ने अपनी गिरफ्तारी और दर्ज प्राथमिकी को चुनौती दी थी. उन्होंने अदालत से आग्रह किया था कि उनके खिलाफ दर्ज FIR और सभी दंडात्मक कार्रवाई को रद्द किया जाए.

ACB ने मई में की थी गिरफ्तारी

गौरतलब है कि 20 मई 2025 को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने शराब घोटाले से जुड़े मामले में विनय चौबे को पूछताछ के लिए बुलाया था. पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था. आरोप है कि इस घोटाले में करोड़ों रुपए के अवैध लेन-देन और अनियमितताएं हुईं, जिसमें कई वरिष्ठ अधिकारियों और कारोबारियों की संलिप्तता सामने आई थी.

Tata Group में शीर्ष स्तर पर बड़ा बदलाव, टीवी नरेंद्रन बने टाटा इंटरनेशनल के चेयरमैन, नोएल टाटा की जगह संभालेंगे कमान का

गिरफ्तारी के बाद से ही विनय चौबे न्यायिक हिरासत में हैं. राज्य सरकार ने उन पर लगे गंभीर आरोपों को देखते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है. फिलहाल वह जेल में हैं और अदालत में कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं.

गिरफ्तारी और FIR को बताया गलत

अपनी याचिका में विनय चौबे ने दावा किया था कि ACB ने उनके खिलाफ बिना पर्याप्त साक्ष्य के प्राथमिकी दर्ज की और गिरफ्तारी की कार्रवाई की. उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप निराधार हैं और यह राजनीतिक एवं प्रशासनिक साजिश का हिस्सा है.

Tatanagar Railway: टाटानगर-अमृतसर एक्सप्रेस का परिचालन रहेगा जारी, दक्षिण पूर्व रेलवे ने रद्द किया आदेश, देखें नया शेड्यूल?

हाईकोर्ट द्वारा बेल याचिका खारिज किए जाने के बाद अब विनय चौबे के सामने कानूनी संकट और गहरा गया है. कानूनी जानकारों का मानना है कि उन्हें राहत पाने के लिए अब सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ सकता है. वहीं, एसीबी का कहना है कि उनके पास पर्याप्त सबूत मौजूद हैं, जो मामले में उनकी संलिप्तता साबित करते हैं.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Railways: रेल मंत्रालय की रोक के बावजूद लोको पायलट समेत अन्य कर्मचारी ड्यूटी में बना रहे रील, रेल परिचालन की सुरक्षा पर उठ रहे सवाल?

November 12, 2026

JHARKHAND RAILWAY NEWS: धनबाद से पटना के लिए 12 नवंबर को चलेगी एक ट्रिप अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

November 11, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: 20 नवंबर को होगी सरयू राय की रामार्चा पूजा, 21 को मणिमेला मैदान में बंटेगा प्रसाद

November 11, 2026
Recent Post

Tata Group में शीर्ष स्तर पर बड़ा बदलाव, टीवी नरेंद्रन बने टाटा इंटरनेशनल के चेयरमैन, नोएल टाटा की जगह संभालेंगे कमान का

November 12, 2026

Tatanagar Railway: टाटानगर-अमृतसर एक्सप्रेस का परिचालन रहेगा जारी, दक्षिण पूर्व रेलवे ने रद्द किया आदेश, देखें नया शेड्यूल?

November 12, 2026

Railways: रेल मंत्रालय की रोक के बावजूद लोको पायलट समेत अन्य कर्मचारी ड्यूटी में बना रहे रील, रेल परिचालन की सुरक्षा पर उठ रहे सवाल?

November 12, 2026

Mutual Funds: इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश अक्टूबर में 14 प्रतिशत घटकर 32,994 करोड़ रुपये पर

November 12, 2026

Railway: लोको पायलट ने ब्रेक लगाए, फिर भी नहीं रुकी कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस, वायरल वीडियो से ब्रेकिंग सिस्टम पर उठ रहे सवाल

November 12, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group