Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»बांग्लादेश के हिंदू संत चिन्मय कृष्ण दास को मिली जमानत, 5 माह से जेल में बंद हैं
    Breaking News

    बांग्लादेश के हिंदू संत चिन्मय कृष्ण दास को मिली जमानत, 5 माह से जेल में बंद हैं

    News DeskBy News DeskApril 30, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Chinmoy Krishna Das: बांग्लादेश (Bangladesh) के हिंदू संत चिन्मय दास को जमानत मिल गई है. ढाका हाईकोर्ट ने जेल में बंद हिंदू संत चिन्मय कृष्ण दास को बुधवार को जमानत दे दी. चिन्मय दास पिछले 5 महीनों से देशद्रोह के आरोप में जेल में बंद हैं. चिन्मय के वकील अपूर्व कुमार भट्टाचार्य ने 23 अप्रैल को हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी. हालांकि कोर्ट के फैसले के बाद भी चिन्मय दास की रिहाई कब तक होगा यह तय नहीं है.

    बांग्लादेशी अखबार द डेली स्टार ने चिन्मय दास के वकील के हवाले से बताया है कि अभी चिन्मय की रिहाई तय नहीं हुई है. अगर बांग्लादेशी सुप्रीम कोर्ट इस फैसले पर रोक नहीं लगाता है तो चिन्मय को रिहा कर दिया जाएगा.

    चिन्मय कृष्ण दास पर राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का आरोप है. मामले में राजद्रोह का केस दर्ज कर उन्हें 25 नवंबर 2024 को गिरफ्तार किया गया था. इससे पहले 2 जनवरी को चटगांव की निचली अदालत ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी.

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    बांग्लादेश पुलिस ने पिछले साल 25 नवंबर को ढाका के हजरत शाहजलाल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी को गिरफ्तार किया था. तब वे चटगांव जा रहे थे. मौके पर मौजूद इस्कॉन के सदस्यों ने कहा कि डीबी पुलिस ने कोई गिरफ्तारी वारंट नहीं दिखाया. उन्होंने बस इतना कहा कि वे बात करना चाहते हैं. इसके बाद वो उन्हें माइक्रोबस में बैठाकर ले गए.ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस की जासूसी शाखा (डीबी) के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त रेजाउल करीम मल्लिक ने बताया था कि पुलिस के अनुरोध के बाद चिन्मय कृष्ण दास को गिरफ्तार किया गया.

    कौन हैं संत चिन्मय प्रभु

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी का असली नाम चंदन कुमार धर है. वे चटगांव इस्कॉन के प्रमुख हैं. बांग्लादेश में जारी हिंसा के बीच 5 अगस्त 2024 को PM शेख हसीना ने देश छोड़ दिया था. इसके बाद बड़े पैमाने पर हिंदुओं के साथ हिंसक घटनाएं हुईं.इसके बाद बांग्लादेशी हिंदुओं और अल्पसंख्यकों के हितों की रक्षा के लिए सनातन जागरण मंच का गठन हुआ. चिन्मय प्रभु इसके प्रवक्ता बने. सनातन जागरण मंच के जरिए चिन्मय ने चटगांव और रंगपुर में कई रैलियों को संबोधित किया. इसमें हजारों लोग शामिल हुए थे.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bangladesh Hindu saint Chinmay Krishna Das gets bail he was in jail for 5 months
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026
    Recent Post

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026

    Chaibasa: भाजपा ने पश्चिम सिंहभूम में आदिवासी युवकों पर हुए ‘हमले’ की जांच की मांग की

    July 17, 2026

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    July 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group